Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, May 20
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    थाने में यूट्यूबर का बवाल:लॉकअप से फेसबुक लाइव किया तो पुलिस ने भी बनाया वीडियो; देर रात दुकान खोलने पर बहस

    Akash TimesBy Akash Times22/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    रायपुर के टिकरापारा पुलिस थाने में सोमवार की रात जमकर हंगामा हुआ। एक यूट्यूबर की देर रात दुकान खुले होने से जब पुलिस ने टोका तो उसने बहस शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस यूट्यूबर को थाने लेकर आई और लॉकअप में बंद कर दिया।

    घर वाले और दोस्त थाने पहुंचे तो यूट्यूबर ने लॉकअप से ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया। फेसबुक लाइव आकर यूट्यूबर ने छत्तीसगढ़ी में कहा कि पुलिसवाले जबरदस्ती पकड़कर लाए हैं। बवाल बढ़ने पर पुलिसकर्मी भी बचाव में वीडियो बनाते दिखे।

    लॉकअप में डालने पर यू-ट्यूबर ने हंगामा किया।
    लॉकअप में डालने पर यू-ट्यूबर ने हंगामा किया।

    पूरा मामला रात साढ़े 11 बजे के आसपास का है। टिकरापारा के मठपुरैना में यूट्यूबर रवि शर्मा की पानी बॉटल और कोल्ड ड्रिंक्स की दुकान है। 20 अक्टूबर को बजरंग चौक के आस-पास रहने वाले मोहल्लेवासियों ने पुलिस को शिकायत दी थी कि यहां देवार डेरा के आसपास देर रात तक पान ठेले खुले रहते हैं। इससे असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।

    आसपास रहने वाले मोहल्लेवासियों ने पुलिस को शिकायत दी थी।
    आसपास रहने वाले मोहल्लेवासियों ने पुलिस को शिकायत दी थी।

    शिकायत पर जब पुलिस दुकानें बंद कराने पहुंची तो पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ रवि शर्मा की बहस हो गई। शर्मा का आरोप है कि पुलिस स्टाफ ने उसके साथ बदसलूकी की और फिर उन्हें थाने में लाकर बंद कर दिया। वह विरोध करता रहा लेकिन किसी ने फरियाद नहीं सुनी।

    पुलिस यूट्यूबर को समझाइश देने के लिए थाने लेकर आई।

    इस मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू ने बताया कि पेट्रोलिंग स्टाफ को निर्देश है कि 11 बजे के बाद दुकान बंद करवा दी जाए। जब दुकान बंद करने कहा गया तो दौरान युवक रवि शर्मा बहस करने लगा। जिसे समझाइश देने के लिए थाने लाया गया। कुछ देर बाद उसे घर भी भेज दिया गया। बदसलूकी की बात पूरी तरह गलत है।

    इस मामले में टिकरापारा थाना प्रभारी मनोज साहू ने बताया कि युवक को समझाइश देने के लिए थाने लाया गया था।

    इस घटना के बीच रवि शर्मा देर रात फेसबुक में लाइव आकर लॉकअप के अंदर से वीडियो बनाने लगा। जिसमें वह लॉकअप के अंदर की स्थिति और अपने साथ हुए घटना के बारे में जिक्र कर रहा है। इसमें वह कह रहा है कि उसके साथ दुर्व्यवहार हुआ है।

    इस वीडियो के कमेंट्स सेक्शन में लोग रवि शर्मा का सपोर्ट करते दिख रहे हैं। साथ ही पुलिस को गलत ठहरा रहे हैं। इस बवाल के बीच थाने में मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने उसे शांत कराया लेकिन बात नहीं मानने पर उन्होंने ने भी हंगामे का वीडियो बनाया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में युवक पर आगे कोई और एक्शन नहीं लिया है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleससुरालवालों पर टोनही प्रताड़ना का आरोप:महिला बोली- पति, सास-ससुर मारपीट करते हैं, जिंदा जलाने की दी धमकी
    Next Article एनटीपीसी में ठेका मजदूरों को नहीं मिल रहा बोनस:शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंचे, कहा बिना बोनस के दीपावली अब कैसे मनेगी
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.