ख़बर

दिल्ली में आज राहुल गांधी की रैली

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टीयों के दिग्गज नेता अपने उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के द्वारका में विशाल जनसभा को संबोधित किया। वहीं आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रचार के आखिरी दिन 23 मई को दो बड़ी रैलियां करेंगे। दूसरी तरफ, आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल लगातार रोड शो पर अपना पूरा दमखम दिखा रहे हैं। चुनाव के अंतिम दौर में तीनों बड़ी पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों के समर्थन में पूरी ताकत लगा दी है।

बीजेपी की तरफ से जहां पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों की ताबड़तोड़ जनसभाएं हो रही हैं। ऐसे में कांग्रेस भी पीछे नहीं दिख रही है। राहुल गांधी के साथ-साथ कांग्रेस के वरिष्ट नेताओं और पूर्व मंत्रियों ने भी मोर्चा संभाल रखा है। आपको बता दें, दिल्ली की सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर इंडिया गठबंधन के तहत चुनाव लड़ रही हैं। आम आदमी पार्टी ईस्ट, वेस्ट साउथ और नई दिल्ली सीटों पर झाडू के निशान पर चुनाव लड़ रही है। जबकि, कांग्रेस तीन सीटों नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और चांदनी चौक सीटों पर हाथ के निशान पर चुनावी मैदान में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button