ख़बर

सुकमा में जवानों ने 1 नक्सली को मार गिराया:किस्टाराम के जंगल में हुई मुठभेड़, कई माओवादियों को गोली लगने की खबर; हथियार बरामद

सुकमा में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। कई माओवादियों को गोली लगने की खबर है। मारे गए नक्सली का शव बरामद कर पहचान की कोशिश की जा रही है। किस्टाराम इलाके में पेसेलपाड़ के जंगल में ये मुठभेड़ हुई है। इलाके में सर्चिंग जारी है।

सलातोंग इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर और 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी को रवाना किया गया था। तभी घात लगाकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। मौके से कई हथियार और नक्सल सामान बरामद की गई है।

सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़।
सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़।

एसपी किरण चव्हाण ने की मुठभेड़ की पुष्टि

बताया जा रहा है कि नक्सलियों की ओर से लगातार गोलीबारी की जा रही है, जिसका DRG के जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एसपी किरण चव्हाण ने सलातोंग इलाके में मुठभेड़ की पुष्टि की है।

Related Articles

Back to top button