Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, April 30
    Aakash TimesAakash Times
    कोरबा छत्तीसगढ़

    कोरबा लोकसभा में विकास की सशक्त दावेदारी

    Aakash TimesBy Aakash Times06/02/2024Updated:06/02/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संगठन ने दी ‌प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी

    रायपुर। कोरबा लोकसभा के चुनाव में विकास महतो सशक्त दावेदार के रूप में सामने आए हैं।

    संगठन ने उनकी सक्रियता को देखते हुए प्रदेश मंत्री की भी जिम्मेदारी सौंप दी है। कोरबा लोकसभा में हालांकि अन्य दावेदार भी हैं, किंतु संगठन स्तर पर उनकी सक्रियता को देखते हुए तय माना जा रहा है कि कोरबा लोकसभा से पार्टी उन्हें अपना उम्मीदवार बना सकती है। विधानसभा चुनाव में भी विकास महतो ने न सिर्फ कोरबा, बल्कि रामपुर, कटघोरा के अलावा अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार के अलावा खासा जनसंपर्क किया था। उनकी सक्रियता के कारण ही कोरबा, कटघोरा व अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। संगठन स्तर पर भी उन्होंने काफी सक्रिय भूमिका अदा करते हुए मजबूती का काम किया। जानकारी मिली है कि एक पखवाड़े के भीतर भाजपा छत्तीसगढ़ के कई उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। उनकी  उम्मीदवारी को लेकर कोरबा लोकसभा की तमाम विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा संगठन के पदाधिकारी में खासा जोश और उत्साह देखा जा रहा है।

    जिले में बढा कद

    भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में कोरबा जिले के भीतर विकास महतो का कद और बढ़ गया है। इसके पहले वे प्रदेश कार्य समिति सदस्य थे। उन्होंने भाजपा की लगातार सक्रिय राजनीति की। संगठन ने जो भी आदेश किया, उसे शिरोधार्य माना और लग गए आदेश का पालन करने में। सतत राजनीति का यह सिलसिला लगातार चलता रहा। एक समय ऐसा आया, जब संगठन ने उन्हें कोरबा विधानसभा के चुनाव में कद्दावर कांग्रेस नेता जय सिंह अग्रवाल के सामने विधानसभा की टिकट दे दी। इस चुनाव में भी उन्होंने जबरदस्त दमखम के साथ उनका सामना किया। संगठन किनारे था। केवल उनकी टीम ने इस चुनाव में अपनी दमदार दस्तक दी। परिणाम में लगभग 11000 मतों से उनकी हार हुई, वह भी तब जब भाजपा की दिग्गज हजारों मतों से परास्त हो गए थे।

    निखर रहे हैं बाबूजी की राजनीति विरासत

    छत्तीसगढ़ में जनसंघ की राजनीति में सक्रिय भूमिका अदा करने वाले पूर्व सांसद व डाक्टर बंसीलाल महतो की राजनीतिक विरासत को निखारने में विकास महतो बखूबी भूमिका निभा रहे हैं। स्वर्गीय बंसीलाल महतो को सांसद बनने में भी उनके पुत्र विकास महतो ने चुनाव प्रबंधन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। उसके बाद से लेकर अब तक विकास महतो ने पीछे पलट कर नहीं देखा। विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने कोरबा में मिसाल पैदा कर दी। संगठन के न्यूट्रल होने के बाद भी उन्होंने जयसिंह अग्रवाल को जबरदस्त टक्कर दी। इसके कारण खासी व्यापारिक हानी भी उठानी पड़ी। उसके बाद विकास महतो कोरबा लोकसभा में यूथ आइकन बन गए। विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों में उनके भाषणों के दौरान क्या युवा क्या महिलाएं क्या बुजुर्ग में तालियों की गड़गड़ाहटों के साथ आत्मसात किया। इस विधानसभा चुनाव में उन्होंने ये साबित कर दिया कि वे आने वाले समय में संगठन के केंद्र बिंदु के तौर पर उभरेंगे। कहते हैं ना मैं अकेला ही चला था जानिब ए मंजिल मगर, लोग साथ आते गए और कारवां बनता चला गया।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleविशेष अभियान के तहत जिले के थाना चौकी क्षेत्र अंतर्गत में घुमने वाले मुसाफिर, डेरा डण्डो, फेरी लगाने वाले, जडी बुटी बेचने, धर्मशाला/रेलवे स्टेशन/ बस स्टेशन में रहने वाले का लिया गया फिंगर
    Next Article स्वामी आत्मानंद विद्यालय पर बड़ा ऐलान : कलेक्टर वाली समितियां भंग होंगी, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे स्कूल
    Aakash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.