Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, July 1
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    स्वामी आत्मानंद विद्यालय पर बड़ा ऐलान : कलेक्टर वाली समितियां भंग होंगी, शिक्षा विभाग के अधीन होंगे स्कूल

    Aakash TimesBy Aakash Times08/02/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विधानसभा में गुरुवार को आत्मानंद विद्यालय को लेकर भाजपा विधायकों ने सवाल पर सवाल दागे। इसके बाद मंत्री ने बड़ा ऐलान कर दिया। जिन महापुरुषों के नाम हटाए गए वे जोड़े जाएंगे।

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार के दौरान बहुप्रचारित स्वामी आत्मानंद स्कूलों को लेकर प्रदेश सरकार ने बड़ी घोषणा कर दी है। स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में बताया कि, अगले शिक्षा सत्र में कलेक्टर की सभी समितियां भंग होंगी। सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाया जाएगा। जो भी शिकायत मिलेगी उसकी जांच कराएंगे, बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे, यह सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जिन महापुरुषों के नाम इन स्कूलों से हटाए गए हैं उन्हें फिर से जोड़ा जाए। महापुरुषों के नाम की तख्ती भी लगाई जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि गुरुवार को विधानसभा में ध्यानाकर्षण के दौरान स्वामी आत्मानंद स्कूलों में अनियमितता का मुद्दा गरमाया रहा। वरिष्ठ भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने पूछा- क्या मेंटेनेंस के लिए स्मार्ट सिटी में प्रावधान है। पूरे प्रदेश में मेंटेनेंस के नाम पर घोटाला किया गया है। क्या इसकी जांच कराई जाएगी? इस पर कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने जवाब देते हुए बताया कि, पूरे प्रदेश में 800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। पुरानी बिल्डिंगों को ही मरम्मत कराकर स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले गए हैं।

    भ्रष्टाचार की शिकायत मिली तो होगी जांच – अग्रवाल

    श्री अग्रवाल ने कहा कि, कहीं भी भ्रष्टाचार के मामले सामने आएंगे तो जांच होगी। इसके बाद अजय चंद्राकर ने पूर्ववर्ती सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, यह स्कूल भूपेश बघेल के आनंद के लिए खोला गया था। आत्मानंद जी के नाम पर हम दूसरी योजना शुरू कर देंगे। इस योजना का नाम भूपेशानंद स्कूल किया जाए।

    कौशिक-मूणत ने भी उठाए सवाल

    इसके बाद धरमलाल कौशिक ने कहा- नए स्वामी आत्मानंद स्कूल न खोले जाएं। जो स्कूल संचालित हैं, उन्हें भी सेटअप में लाया जाए। राजेश मूणत ने कहा- क्या इसके लिए नया सेटअप बनाएंगे। इस पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने घोषणा कर दी कि, अगले शिक्षा सत्र में कलेक्टर की सभी समितियां भंग होंगी। सभी स्कूलों को शिक्षा विभाग के अंतर्गत लाया जाएगा। जो भी शिकायत मिलेगी उसकी जांच कराएंगे, बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे, यह सुनिश्चित करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोरबा लोकसभा में विकास की सशक्त दावेदारी
    Next Article CG Budget LIVE Updates: बिजली बिल हाफ योजना जारी रहेगी, आदिवासियों को फिर मिलेंगी चरण पादुकाएं
    Aakash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.