Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 29
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से भाई-बहन सहित 9 की मौत:रायपुर-बिलासपुर, बस्तर संभाग और 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; सुकमा-ओडिशा संपर्क टूटा

    Akash TimesBy Akash Times09/09/2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बस्तर संभाग में आज (सोमवार को) भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 6 जिलों के लिए ऑरेंज और 14 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है।

    सुकमा में मूसलाधार बारिश के चलते ओडिशा रूट बंद हो गया है। स्कूलों में छुट्‌टी कर दी गई है। प्रदेश में रविवार को भी मानसून सक्रिय रहा। बलौदाबाजार में बिजली गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग झुलस गए। वहीं रायपुर में भाई-बहन और कांकेर में 19 मवेशियों की मौत हुई है। धमतरी के बेलरगांव में सबसे अधिक 100 मिमी बारिश हुई।

    रायपुर में रविवार को दिनभर उमस रही। इसके बाद शाम करीब 4:45 बजे अचानक घने काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। महज 40 मिनट में 29 मिमी पानी गिर गया। तेज बारिश की वजह से कई जगह गणेश पंडाल गिर गए।
    रायपुर में रविवार को दिनभर उमस रही। इसके बाद शाम करीब 4:45 बजे अचानक घने काले बादल छा गए और गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश होने लगी। महज 40 मिनट में 29 मिमी पानी गिर गया। तेज बारिश की वजह से कई जगह गणेश पंडाल गिर गए।

     

    मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में बना एक मजबूत सिस्टम लगातार आगे बढ़ रहा है। यह 24 घंटे के दौरान आगे बढ़ते हुए ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट की ओर पहुंचेगा। इसके कारण प्रदेश में आज भी भारी से अति भारी बारिश की संभावना है।

    प्रदेश में मानसून को 3 महीने पूरे हो गए। 8 जून को मानसून बस्तर में आया था। 1 जून से 8 सितंबर तक प्रदेश में अब में 1014 मिमी पानी गिर चुका है। यह औसत से एक फीसदी ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून सीजन 30 सितंबर तक रहेगा।

    सीजन खत्म होने में अभी 22 दिन बाकी हैं। छत्तीसगढ़ की सीजनल बारिश 1139.4 मिमी है। करीब 126 मिमी बारिश की जरूरत है। आने वाले दिनों में इतना पानी गिरने पर राज्य में मानसून का कोटा पूरा हो जाएगा।बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में रविवार को 7 लोगों की एक साथ मौत हो गई। सभी शाम करीब 5 बजे तालाब किनारे पेड़ के नीचे बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर 10 लोग झुलस गए। इनमें से सुरेश साहू, संतोष साहू, पप्पू साहू, पोखाराम विश्वकर्मा, थानेश्वर साहू, देवदास एवं रसेडा गांव के विजय साहू की मौके पर ही मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपए देने की बात कही है। रायपुर के कई इलाकों में सुबह से रिमझिम बारिश जारी है। वहीं अभनपुर में रविवार को आकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की मौत हो गई। तीजा पर्व के लिए आई बहन उर्वशी साहू और उसकी बेटी को टिकरापारा निवासी योगेश उर्फ छोटू बाइक पर राजिम छोड़ने जा रहा था। अभी वे जंगल सफारी चौक ग्राम उपरवारा के पास पहुंचे थे कि अचानक मौसम बदला। इस पर वे रास्ते में रुके थे। बच्ची सुरक्षित है।

    कांकेर के रावघाट में आतुरबेड़ा में भी आकाशीय बिजली गिरने से 19 मवेशियों की मौत हुई है। इनमें 3 बैल, 4 गाय और 12 बकरियां शामिल हैं। जिले में रविवार दोपहर से रुक-रुक कर मूसलाधार बारिश जारी है। जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में बीते दो दिनों से गरज-चम9क के साथ तेज बारिश हो रही है। इससे पहले शनिवार को भी ताड़ोको क्षेत्र के ग्राम पंचायत सरंडी में बिजली गिरने से 13 मवेशियों की मौत हुई थी।

    दुर्ग जिले में लगभग 20 दिन से गायब मौसम एक बार फिर लौट आया है। पिछले तीन दिन लगातार एक से दो घंटे के लिए अच्छी बारिश हो रही है। शनिवार और रविवार दोपहर को यहां झमाझम बारिश हुई। इससे शहर जलमग्न हो गया। मौसम विभाग की माने तो आने वाले 4 दिन इसी तरह जिले में बारिश होगी।

    सुकमा जिले में 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है। छिंदगढ़ ब्लॉक के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। छिंदगढ़ के चिंतलनार गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। करीब 20 से ज्यादा घर प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों को घरों से निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।

    सुकमा से मल्कानगिरी जाने वाले मार्ग पर आवागमन प्रभावित है। पुल पर पानी चढ़ गया है। सड़कें भी लबालब भर गई हैं। सुकमा कलेक्टर ने भारी बारिश को देखते हुए आज स्कूलों में छुट्‌टी घोषित की है।बिलासपुर में रविवार को पूरे दिन धूप के चलते गर्मी और उमस का वातावरण बना रहा। दोपहर ढलते ही आसमान में काले बादल छाए रहे। फिर हल्की बारिश भी हुई, जिससे उमस बढ़ गई। इस बीच मौसम विभाग ने द्रोणिका के सक्रिय होने से संभाग में अगले दो-तीन दिन अच्छी वर्षा की संभावना जताई है

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous ArticleBJP नेता की गोली मारकर हत्या, एक बदमाश ने सिर में गोली मारी, दूसरा चाकू से ताबड़तोड़ करता रहा वार- BJP Leader Shot Dead
    Next Article छत्तीसगढ़ : मां से मंगा नया मोबाइल, डिमांड पूरी नहीं होने पर नाबालिग बेटी ने किया सुसाइड
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.