Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 29
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    BJP नेता की गोली मारकर हत्या, एक बदमाश ने सिर में गोली मारी, दूसरा चाकू से ताबड़तोड़ करता रहा वार- BJP Leader Shot Dead

    Akash TimesBy Akash Times09/09/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
     बिहार की राजधानी पटना सोमवार सुबह-सुबह बीजेपी नेता की हत्या से दहल उठा। पटना सिटी के मंगल तालाब के पास नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चेन स्नेचिंग का विरोध करने पर अपराधियों ने भाजपा नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा  की हत्या कर दी। घटना आज सुबह 4 बजे की है। वारदात का CCTV फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि दो अपराधी बीजेपी नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा से चेन छीनने लगे। श्याम सुंदर ने इसका विरोध किया तो एक बदमाश ने उनके सिर में गोली मार दी। दूसरा चाकू से वार करता रहा।

    सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे लोगों ने शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। श्याम सुंदर पटना सिटी चौक के नगर मंडल अध्यक्ष थे।

    भाजपा नेता श्याम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा।

    सीसीटीवी में ये पूरी घटना कैद हुई है। इसमें दिख रहा है कि श्याम सुंदर सड़क किनारे बैठे हुए हैं। थोड़ी देर में एक बाइक से 3 अपराधी आते हैं और चेक छीनने की कोशिश करने लगते हैं। श्याम सुंदर इसका विरोध करते हैं एक अपराधी उन्हें सिर में गोली मारता है। दूसरा चाकू से हमला करने लगता है। तीनों चेन लूटने के बाद एक ही बाइक से वहां से भाग निकलते हैं। इस दौरान वहां खड़े लोग पहले तो चुपचाप सब देखते रहते हैं। गोली मारते ही वहां से भाग निकलते हैं।

    घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लोगों से पूछताछ करती हुई।

    बताया जा रहा है कि रविवार को मुन्ना शर्मा के बेटे का छेका था। सोमवार की सुबह मुन्ना शर्मा अपने रिश्तेदारों को छोड़ने मंगल तालाब के नजदीक ऑटो पकड़ने पहुंचे थे। वहां से लौटने के दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया।

    इस मामले में मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि सुबह 6 बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति हैं जिनका नाम मुन्ना शर्मा है। उनकी अपराधियों ने हत्या कर दी है। उनके परिजन अस्पताल ले गए थे लेकिन उनकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। FSL टीम और डॉग स्क्वॉड की टीम की मदद ली जा रही है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleबढ़ता खतरा! रिटायर्ड DGP हुए डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए गए
    Next Article छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने से भाई-बहन सहित 9 की मौत:रायपुर-बिलासपुर, बस्तर संभाग और 15 जिलों में बारिश का अलर्ट; सुकमा-ओडिशा संपर्क टूटा
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.