Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Wednesday, April 29
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    बढ़ता खतरा! रिटायर्ड DGP हुए डिजिटल अरेस्ट, ठग लिए गए

    Akash TimesBy Akash Times09/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    गुरुग्राम: पंजाब से रिटायर्ड डीजीपी (जेल) 80 वर्षीय अनिल प्रकाश भटनागर से साइबर ठगों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर झांसे में लिया। करीब दो घंटे तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखा। उन्होंने जब अपनी पहचान बताकर थोड़ी राहत देने का आग्रह किया तो उनसे ढाई लाख रुपये उनके खाते में जमा करवाने के लिए कहा। उन्हें आश्वस्त किया गया वे यदि जांच में निर्दोष पाए जाते हैं तो यह राशि उनके खाते में वापस जमा करवा दी जाएगी।

    5 सितंबर की सुबह रिटायर्ड डीजीपी भटनागर के पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपनी पहचान कस्टम विभाग के अधिकारी सुमेध मिश्रा के रूप में बताई। उसने भटनागर से कहा कि उन्होंने पिछले साल दिल्ली से मलेशिया के वांग झांग क्षेत्र में एक पार्सल भेजा था। इस पार्सल में 16 नकली पासपोर्ट, 58 एटीएम कार्ड और 140 ग्राम नशीला पदार्थ मिला है। कॉल करने वाले ने उन्हें एक मोबाइल नंबर देकर दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में कॉल करने के लिए कहा। जब डीजीपी ने उस नंबर पर कॉल किया तो उन्हें बताया गया कि उन पर मादक पदार्थ और मानव तस्करी मामले की जांच चल रही है। उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जाता है। उन्हें बताया गया कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक में है, जहां पर अवैध गतिविधियों से अर्जित रकम ट्रांसफर हुई है।

    डिजिटल अरेस्ट के दौरान अजीत श्रीवास्तव ने खुद को सीबीआई का विशेष अधिकारी बताकर बात की। जब बुजुर्ग ने उन्हें बताया कि वे रिटायर्ड डीजीपी हैं। ऐसे में उन्हें थोड़ी राहत दी जानी चाहिए। कॉलर ने भटनागर से कहा कि उनके ऊपर जघन्य अपराध के आरोप हैं। ढाई लाख रुपये जमा करवा दें। ये राशि उनके निर्दोष मिलने पर वापस लौटा दी जाएगी।

    गुरुग्राम पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक साइबर ठगों ने गुरुग्राम के 120 लोगों को डिजिटल अरेस्ट करके करीब दो करोड़ रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। ये ठग अपने आपको दिल्ली, मुंबई और सीबीआई का अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। पाकिस्तान, चीन से इस तरह के कॉल किए जाते हैं। कॉलर पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों को डराकर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं।

    डिजिटल हाउस अरेस्ट साइबर क्राइम का नया तरीका है, जिसमें स्कैमर्स पीड़ित को वीडियो कॉल पर डरा-धमकाकर घर पर ही कैद कर लेते हैं। इसके साथ ही उसे इतना परेशान करते हैं कि वह पैसे देने पर मजबूर हो जाता है।

    साइबर अपराध थाना प्रभारी नवीन कुमार, ”कानून में डिजिटल अरेस्ट जैसा कोई प्रावधान नहीं है। इस तरह के कॉल से घबराए नहीं। डीजीपी ने जिस खाते में राशि जमा करवाई थी, उसे फ्रीज करवा दिया गया है।”

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकारोबारी से 28 लाख की ठगी, तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज
    Next Article BJP नेता की गोली मारकर हत्या, एक बदमाश ने सिर में गोली मारी, दूसरा चाकू से ताबड़तोड़ करता रहा वार- BJP Leader Shot Dead
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.