ख़बर

18.53 प्रतिशत वोट,पाली तानाखार बना भाजपा के लिए चुनौती

18.53 वोट प्रतिशत पाली तानाखार विधानसभा भारतीय जनता पार्टी के लिए अब चुनौती बन गया है।

आलम यह है कि इस विधानसभा मे प्रत्याशी चयन संगठन के लिए सिर दर्द बना हुआ है। वर्ष 2013 में भाजपा के श्यामलाल मरावी को 21.09 प्रतिशत वोट प्राप्त हुए थे। यह आंकड़ा अब तक के संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा है। वर्ष 2008 में भाजपा को 18.53 प्रतिशत वोट मिला। वर्ष 2013 में वोटो के प्रतिशत में मात्र 2.56 का इजाफा हुआ। वर्ष 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा फिर 18.53 प्रतिशत वोट पर आ सिमटी। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक राम दयाल ऊईके भी कोई कमाल नहीं कर सके। रामदयाल ने 2008 मैं कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्हें 56 हजार 676 वोट मिले थे। वोटिंग प्रतिशत 44.26 था। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी हीरा सिंह मरकाम को 29 हजार वोटो से पराजित किया था। 2013 में रामदयाल फिर कांग्रेस की टिकट पर लड़े। इस बार उन्हें 69 450 हजार मत प्राप्त हुए। इस बार भी उनके प्रतिद्वंदी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रत्याशी हीरा सिंह मरकाम थे। उन्होंने हीरा सिंह मरकाम को 28813 वोटो से पराजित किया। 2018 के चुनाव में रामदयाल ने कांग्रेस का दामन छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया। रामदयाल 32155 वोटो पर सिमट कर तीसरे नंबर पर आ गए। इस चुनाव में कांग्रेस ने मोहित राम को अपना उम्मीदवार बनाया। मोहित राम की जीत हुई। उन्हें 66971 वोट प्राप्त हुए। तीनों चुनावों में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के हीरा सिंह मरकाम चुनौती बने रहे। उन्होंने तीनों चुनाव में दूसरा स्थान प्राप्त किया। भाजपा के उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे।

लगातार बढ़ रहा है गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का वोट शेयर

पाली तानाखार विधानसभा में 2008 से लगातार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का वोट शेयर बढ़ रहा है। 2008 में इनका वोट शेयर 21.27 प्रतिशत था। 2013 में इनका वोट प्रतिशत 4.04 से बढ़कर 25.31 हो गया। वर्ष 2018 में इनका वोट प्रतिशत, पिछले चुनाव से 7.71 बढ़कर 33.02 हो गया। हालांकि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कद्दावर नेता हीरा सिंह मरकाम का स्वर्गवास हो गया। उनकी राजनीतिक विरासत को अब उनके पुत्र तुलेश्वर सिंह मरकाम संभाल रहे हैं। इस बार तुलेश्वर सिंह मरकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से पाली तानाखार विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button