ख़बर
50 किलो गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, कार के चेंबर के नीचे छुपाकर करते सप्लाई

चंदौली: चकिया पुलिस और सर्विलांस टीम ने रविवार को गांजा तस्करी का खुलासा किया। पुलिस टीम ने पांच तस्करों को गिरफ्तार कर उनसे 50 किलो गांजा बरामद किया। बरामद गांजे की कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने शिकारगंज इलाके में घेराबंदी कर तस्करों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया। दो स्कॉर्पियो से करीब 50 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों कारों को भी जब्त कर लिया है। गांजा तस्करी के तार ओडिशा के राउरकेला से जुड़े हैं। आरोपी तस्कर गांजे की सप्लाई कार के चेंबर के नीचे छुपाकर करते थे।