Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, May 23
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    5 फ्लाइट्स में बम की धमकी, एक शख्स ने भेजी:दिल्ली-शिकागो प्लेन कनाडा डायवर्ट, 4 ने भारत से उड़ान भरी थी

    Akash TimesBy Akash Times15/10/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    5 फ्लाइट्स में मंगलवार को बम होने की धमकी मिली। धमकी मिलने वाली फ्लाइट्स में एअर इंडिया की दिल्ली से शिकागो जाने वाला विमान भी शामिल था। इसके बाद उसे कनाडा डायवर्ट कर दिया गया। प्लेन को कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहां यात्रियों और उसमें मौजूद सामान की जांच की गई।

    फ्लाइट 24 रडार के मुताबिक, प्लेन ने आज सुबह 3 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी, जिसे दोपहर 4:30 बजे शिकागो पहुंचना था। दिनभर में 5 फ्लाइट्स को धमकी मिलने की वजह से सिक्योरिटी एजेंसियों ने कई एयरपोर्ट्स पर काउंटर टेररिस्ट ड्रिल किए।

    जांच में पता चला है कि सभी धमकियां एक ही शख्स की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भेजी गई थीं। जिससे कई सौ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में ये धमकियां झूठी निकलीं।

    फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक फ्लाइट कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर है।
    फ्लाइट रडार 24 के मुताबिक फ्लाइट कनाडा के इकालुइट एयरपोर्ट पर है।

    14 अक्टूबर को मुंबई से टेक ऑफ करने वाली 3 फ्लाइट्स को बम की धमकी दी गई थी। पहली फ्लाइट मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एअर इंडिया की थी। इसे दिल्ली डायवर्ट किया गया। दूसरी फ्लाइट इंडिगो की थी, जो मुंबई से मस्कट जाने वाली थी। वहीं तीसरी फ्लाइट मुंबई से जेद्दाह जाने वाली थी।

    सभी फ्लाइट्स को सोशल मीडिया एक्स पर 4 अलग-अलग हैंडल से बम के मैसेज भेजे गए थे।

    इससे पहले 9 अक्टूबर को भी लंदन से दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइन की फ्लाइट UK18 में बम की सूचना से हड़कंप मच गया था। फ्लाइट के दिल्ली पहुंचने से करीब साढ़े 3 घंटे पहले एक यात्री ने प्लेन के टॉयलेट में धमकी भरा टिश्यू पेपर देखा। उसने क्रू मेंबर को सूचना दी।

    फ्लाइट को दिल्ली में लैंड कराकर आइसोलेशन-बे में ले जाया गया, जहां सभी पैसेंजर के सामान की जांच की गई। हालांकि बम जैसी कोई चीज नहीं मिली थी। इसके बाद इस बात को लेकर सवाल उठे कि बम की सूचना मिलने के बावजूद साढ़े 3 घंटे तक प्लेन हवा में उड़ता रहा। पुलिस ने क्रू मेंबर्स से सवाल किया कि बम की सूचना के बावजूद प्लेन को दिल्ली तक क्यों लाया गया।

    किसी नजदीकी देश में ही लैंडिंग की इजाजत मांगी जा सकती थी। पुलिस के सवाल पर पायलट और क्रू मेंबर्स ने कहा कि रास्ते में फ्लाइट लैंड करवाने पर प्लेन के हाइजैक होने का खतरा था। इससे बचने के लिए फ्लाइट को सीधे दिल्ली लाया गया।

     

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकोलकाता रेप-मर्डर, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-टास्क फोर्स ने क्या किया:बंगाल सरकार बोली- वो सुझाव देना चाहती है, उन्हें 7800 अस्पतालों ने जानकारी दी
    Next Article चाहे आप व्यावसायिक यात्री हों या पर्यटक, यह शेड्यूल सुनिश्चित करता है कि आप तरोताज़ा होकर पहुँचेंगे और आने वाले दिन के लिए तैयार होंगे. रात भर यात्रा करने की सुविधा यात्रियों को अपने समय का अधिकतम लाभ उठाने की अनुमति देती है, जो पारंपरिक, धीमी ट्रेन सेवाओं की तुलना में एक बड़ा लाभ है. प्रमुख स्टॉप और कुशल मार्ग अंबाला कैंट, लुधियाना, जम्मू तवी और श्री माता वैष्णो देवी कटरा जैसे प्रमुख स्टेशनों पर सीमित स्टॉप के साथ, वंदे भारत स्लीपर महत्वपूर्ण शहरों के साथ कनेक्टिविटी सुनिश्चित करते हुए देरी को कम करता है. यह ट्रेन उधमपुर-श्रीनगर-बारामुल्ला रेल लिंक (USBRL) पर चलेगी, जो जम्मू और कश्मीर में रेल संपर्क बढ़ाने के लिए बनाया गया एक महत्वपूर्ण मार्ग है. यह नया मार्ग न केवल यात्रा के समय को कम करता है, बल्कि यात्रियों के लिए एक सुगम और तेज़ यात्रा भी सुनिश्चित करता है. एक नहीं, तीन-तीन विकल्प वंदे भारत स्लीपर विभिन्न बजटों को पूरा करने के लिए लचीले विकल्प प्रदान करता है. यात्री AC 3 टियर (INR 2,000), AC 2 टियर (INR 2,500) और AC फर्स्ट क्लास (INR 3,000) में से चुन सकते हैं. प्रत्येक श्रेणी में उन्नत स्लीपर सुविधाएँ हैं, जो पूरी रात आराम सुनिश्चित करती हैं. ये विविध विकल्प इस ट्रेन को बजट के प्रति जागरूक यात्रियों से लेकर प्रीमियम आराम चाहने वालों तक, यात्रियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाते हैं. भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन भारत के रेलवे बुनियादी ढांचे को आगे बढ़ाने के प्रति समर्पण का एक उत्पाद है. भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) द्वारा निर्मित, इस ट्रेन का अनावरण सितंबर 2024 में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया था. यह भारतीय रेलवे के आधुनिकीकरण प्रयासों का प्रतीक है, जिसका लक्ष्य गति, दक्षता और आराम में वैश्विक मानकों के साथ प्रतिस्पर्धा करना है. यात्रियों के आराम को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन की गई इस ट्रेन में आधुनिक सुविधाएँ होंगी, जिनमें अपग्रेडेड बर्थ, बेहतर लाइटिंग और जलवायु-नियंत्रित वातावरण शामिल हैं. ये संवर्द्धन लंबी दूरी की, रात भर की यात्रा को और अधिक सुखद बनाते हैं, खासकर नई दिल्ली से श्रीनगर जैसे सुंदर मार्ग पर. आराम-केंद्रित डिज़ाइन यह भी सुनिश्चित करता है कि यात्री आराम कर सकें और अच्छी नींद ले सकें, जिससे यात्रा और अधिक सुखद हो. जम्मू – कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत से जम्मू और कश्मीर में पर्यटन पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. ट्रेन की तेज़, अधिक आरामदायक सेवा अधिक आगंतुकों को आकर्षित करेगी, जिससे क्षेत्र अधिक सुलभ हो जाएगा और इसकी पर्यटन अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. चाहे एक त्वरित व्यावसायिक यात्रा हो या श्रीनगर की इत्मीनान से यात्रा, यह नई सेवा भारत के सबसे खूबसूरत क्षेत्रों में से एक में अधिक बार यात्रा करने के अवसर खोलती है. हालाँकि, शुरुआत में नई दिल्ली और श्रीनगर के बीच चल रही थी, लेकिन इस सेवा को बारामुल्ला तक विस्तारित करने की योजना पहले से ही चल रही है. यह विस्तार उत्तरी जम्मू और कश्मीर में कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगा, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों दोनों के लिए यात्रा आसान हो जाएगी. यह भविष्य का विस्तार क्षेत्र में रेल नेटवर्क का विस्तार करने और अधिक दूरदराज के क्षेत्रों तक पहुँच में सुधार करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है.
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.