Author: Akash Times

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बड़ा रेल हादसा हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोग बाल-बाल बच गए। अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को दिल्ली के सरिता विहार में ताज एक्सप्रेस ट्रेन के चार डिब्बों में आग लग गई। हादसा तुगलकाबाद-ओखला के बीच हुआ। ताज एक्सप्रेस के दो डिब्बों में भीषण आग लग गई। सीपीआरओ, उत्तर रेल ने बताया कि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। सभी यात्री सुरक्षित हैं। ट्रेन की बोगियों में आग कैसे लगी। इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे की ओर से विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

Read More

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के आबादी वाले इलाके में शनिवार आधी रात को एक जंगली हाथी घुस आया. हाथी करीब दो घंटे तक झारखंड विधानसभा के आसपास घूमता रहा. हाथी के आबादी वाले इलाके में घुस जाने से स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस ने किसी तरह सायरन बजाकर और पटाखे चला कर हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया. रांची शहर में घुस आया था. जिससे आसपास रहने वाले स्थानीय लोगों को दहशत फैल गई. टीम ने पुलिस के साथ मिलकर सायरन बजाकर और पटाखे की मदद से हाथी को फिर से जंगल की…

Read More

विगत दिवस दिनांक 02.06.2024 के शाम लगभग 06:30 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि लैलुंगा (रायगढ़) की ओर से कुछ लोग एक कार क्र. CG 13 AW4063 में भारी मात्रा में गांजा की तस्करी करते हुये कोतबा की ओर आ रहे हैं, इस सूचना को पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह को अवगत कराया गया एवं उनके निर्देशन में तत्काल एसडीओपी पत्थलगांव श्री ध्रुवेश कुमार जायसवाल एवं प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप चंद्राकर के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर मौके के लिये रवाना किया गया, टीम द्वारा मुखबीर के बतायेनुसार ग्राम पीठाआमा चौक के पास…

Read More

विवरण- श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं कोरबा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में वर्ड कप क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने / खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में थाना बालको के अपराध क्रमांक 286/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022…

Read More

मतगणना के पहले बिलासपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने चुनावी प्रक्रिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि, 611 EVM बदलीं गईं हैं। मॉक पोल और 17 सी फार्म में इनके नंबर अलग अलग बताए गए हैं। उन्होंने कहा कि जीत-हार से अधिक बड़ा सवाल है कि बदली गई EVM के नंबर में गड़बड़ियां क्यों की गई? मतगणना से पहले इसका स्पष्ट जवाब नहीं मिलता तो हम न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे। हालांकि कलेक्टर ने कहा कि उनकी आपत्ति पर पहले ही कई बैठक हुई हैं, कहीं कोई समस्या वाली बात नहीं है। मुख्य…

Read More

भिलाई । रिटायर्ड बीएसपी अफसर के बाद इस बार बैंक ऑफ बड़ोदा बैंक के रिटायर्ड कर्मी को झांसे में लेकर शेयर ट्रेडिंग के लिए अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर 15 बार में 1 करोड़ 58 लाख रुपए की ठगी कर ली. रिपोर्ट पर भिलाईनगर पुलिस ने मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है. भिलाईनगर पुलिस ने बताया कि आमदी नगर हुडको सेक्टर निवासी सुरेश चिदंबरम (60 वर्ष) बैंक ऑफ बड़ोदा से रिटायर्ड हैं. दो महीने पहले 25 मार्च को उनके वाट्सएप एक अनजान नंबर से लिंक आया, जिसे ओपन करने पर उनका…

Read More

बाड़मेर। बाड़मेर जिले के सदर इलाके के धने का तला गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने चार बच्चों के साथ पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस हादसे में चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई है, जबकि महिला को बचा लिया गया है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को एक महिला ने अपने चार बच्चों को पानी की टंकी में फेंक दिया और इसके बाद खुद भी कूद गई। पुलिस की शुरुआती…

Read More

जिला कोरबा में दिनांक 04.06.2024 को लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतगणना आई टी कॉलेज झगरहा में किया जाना है जिसके लिये सिद्धार्थ तिवारी भापुसे. पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन पर शांतिपूर्ण मतगणना कराये जाने के उद्देश्य से त्रि स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। त्रि स्तरीय सुरक्षा में आउटर कार्डन में जिला पुलिस बल, मध्य कार्डन में नगर सैनिक व वन कर्मी और इनर कार्डन में केंद्रीय अर्द्ध सैनिक बल को लगाया जा रहा है। जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना/चौकी प्रभारी और कर्मचारी, यातायात बल, नगर सैनिक व वन कर्मी मिलाकर 500 से ज़्यादा अधिकारी/कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस…

Read More

बिलासपुर :- अनुदान प्राप्त अशासकीय स्कूलों से रिटायर होने वाले शिक्षकों की ग्रेच्युटी का भुगतान करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी, न कि राज्य सरकार की। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने सिंगल बेंच के आदेश के खिलाफ की गई अपील पर यह फैसला दिया है। निजी स्कूल प्रबंधकों की ओर से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में कई अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई थीं, जिनमें मांग की गई थी कि इन संस्थाओं से रिटायर होने वाले शिक्षकों की ग्रेच्युटी का भुगतान राज्य सरकार करे। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने उनके पक्ष में 6 मार्च 2020 को फैसला दिया था। सिंगल बेंच…

Read More

कोरबा शहर के मध्य स्थित सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी सब्जी मंडी में बीते रविवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग की वजह गैस सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। यहां एक नाश्ता पानी वाले अस्थाई होटल में रखे सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ, जिससे कई और दुकान इसकी जद में आ गए। इस घटना में लाखो रूपये के नुकसान की आशंका है। स्थानीय लोगों ने आग को अन्य दुकानों में फैलने से रोकने का अपने अपने स्तर काफी प्रयास किया। इधर आगजनी की सूचना पर दमकल विभाग की वाहन मौके पर पहुंची, कड़ी मशक्कत के बाद आग…

Read More