Author: Akash Times
भिलाई bhilai news । रिटायर्ड बीएसपी अफसर के बाद इस बार बैंक ऑफ बड़ोदा बैंक के रिटायर्ड कर्मी को झांसे में लेकर शेयर ट्रेडिंग के लिए अपोलो ग्लोबल मैनेजमेंट ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड कराकर 15 बार में 1 करोड़ 58 लाख रुपए की ठगी fraud कर ली. रिपोर्ट पर भिलाईनगर पुलिस Bhilainagar Police ने मामले में धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना कर रही है. Bhilainagar Police भिलाईनगर पुलिस ने बताया कि आमदी नगर हुडको सेक्टर निवासी सुरेश चिदंबरम (60 वर्ष) बैंक ऑफ बड़ोदा से रिटायर्ड Retired हैं. दो महीने पहले 25 मार्च को उनके वाट्सएप एक अनजान नंबर…
मेरठ :जिले के जानी थाना क्षेत्र में रविवार को कांवड़ मार्ग पर एक कार में आग लग जाने से कार सवार 4 लोगों की जलकर मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कमलेश बहादुर ने बताया कि आज रात 9 बजे मेरठ जिले के जानी थाना क्षेत्र के कांवड़ मार्ग पर भोलाझाल में यह दर्दनाक हादसा हुआ है। उन्होंने बताया कि कार सवार 4 लोगों की जल कर मौत हो गई हैं। पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया की कार में सीएनजी किट लगी थी। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो सकी हैं।
कोरबा: जिले के कुसमुंडा खदान में एक व्यक्ति की जली हुई लाश देखे जाने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की कोल स्टॉक के पास लगे ट्रांसफार्मर के नीचे यह शव देखा गया है। शव बुरी तरह से झुलसा हुआ है। खबर के फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे,मृतक के कपड़े और शारीरिक बनावट से उसकी पहचान जपेली निवासी कपूरदास के रूप में हुई है। फिलहाल कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंच रही है,मृतक घटना स्थल पर क्या करने पंहुचा था..?? घटना कैसे हुई इसकी जांच की जावेगी।
कोरबा। आगामी 15 दिन के अंदर बिजली वितरण कंपनी द्वारा नये सब स्टेशन को चार्ज करने की बात कही जा रही हैं। सुनालिया पुल के पास पानी टंकी के बगल में नए सब स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। इस सब स्टेशन के चार्ज होने के बादशहर के पीएच रोड, पुरानी बस्ती कोरबा समेत आसपास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा,क्योंकि पुराने सब स्टेशन में लोड काफी कम हो जायेगा। लोड की अधिक होने के कारण आये दिन उक्त क्षेत्र में बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई थी और आये दिन बिजली बंद हो जाना आम बात…
दिल्ली। दूध Amul Milk के दाम में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है. अमूल गोल्ड, अमूल शक्ति, अमूल टी स्पेशल दूध के दाम बढ़ाए गए हैं. अब अमूल गोल्ड के दाम 64 रुपये/लीटर से बढ़कर 66 रुपये/लीटर हो जाएंगे. जबकि अमूल टी स्पेशल के दाम 62 रुपये से बढ़कर 64 रुपये प्रति लीटर हो जाएंगे. Amul Milk इसको लेकर अमूल Amul ने कहा, बढ़े हुए दाम सिर्फ 3-4% की बढ़ोतरी है, जो फूड इन्फ्लेशन से भी काफी कम है. फरवरी 2023 से दाम नहीं बढ़े थे, इसलिए बढ़ोतरी जरूरी थी. अमूल का दावा है कि दूध के…
रांची: रांची के सर्कुलर रोड में ली डिजायर कॉम्प्लेक्स के चौथे तल पर चल रहे बैंबू इंटरनेशनल स्पा सेंटर में शनिवार देर रात पुलिस ने छापेमारी कर जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई में तीन विदेशी समेत आठ महिलाओं और छह पुरुषों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रेड के बाद स्पा सेंटर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस छापेमारी के दौरान कई लोग स्पा परिसर में बने विशेष कमरे में आपत्तिजनक हालात में थे। मौके से आपत्तिजनक सामान, 13 मोबाइल फोन, लैपटॉप भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की यह कार्रवाई स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलाने…
रायपुर। रायपुर के नेशनल हाईवे में एक युवक का कार की छत पर चढ़कर डांस करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक काले रंग की वर्ना कार Verna Car जिसका नंबर JH-17-P-0012 है। इसमें कुछ लड़के बैठे हुए हैं और तेज रफ्तार के साथ गाड़ी चलाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर एक शख्स का लेटर भी वायरल हो रहा है। जिसमें पुलिस को शिकायत की बात लिखी गई है। ये लेटर अजीत कुमार पांडे Ajit Kumar Pandey के नाम से है। फिलहाल ये मामला किस थाना…
भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में आज बंपर तेजी आने वाली है और इसके संकेत बाजार की प्री-ओपनिंग में ही देखने को मिल रहे हैं. सुबह 9 बजे पर Pre-Open में निफ्टी में 1000 अंक की उछाल, जबकि सेंसेक्स में 2621 अंकों की तेजी देखने को मिली. ऐसे में मार्केट ओपन होने पर इसमें तूफानी तेजी देखने को मिल सकती है. प्री-ओपन सेशन में आई इस तेजी की उम्मीद एग्जिट पोल के अनुमान सामने आने के बाद से ही जताई जा रही थी, जिनमें पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के नेतृत्व वाली NDA सरकार की तीसरी बार वापसी का…
कोरबा.श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा आग लगने की बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए उनके निर्देश पर विशेष अग्नि सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना/चौकी के द्वारा व्यापारियों और दुकानदारों की बैठक लेकर जागरूकता संबंधित पम्फलेट बाँटा जा रहा और अग्निशमन विभाग के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा पुलिस के द्वारा थाना कोतवाली के अन्तर्गत पाम मॉल, थाना दर्री और थाना कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत दुकान संचालकों और आम नागरिक को बुला कर अग्नि सुरक्षा के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन अग्नि शमन विभाग की टीम के…
डोंगरगढ़। सड़क हादसे में एक मासूम की मौत हो गई. दुर्घटना तहसील कार्यालय के पास हुई. डोंगरगढ़ को महाराष्ट्र से जोड़ने वाली सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने तीन साल की मासूम को रौंदा दिया. इससे मौके पर मासूम ने दम तोड़ दिया. एक्सीडेंट से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने जनपद पंचायत के पास मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया. दुर्घटना से नाराज परिजनों ने बच्ची के शव को सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया. क्षेत्रवासियों ने इस मार्ग पर तेज रफ्तार से वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की. सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित लोग सड़क पर जमा…
