Author: Akash Times

सुकमा। सुकमा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। मुठभेड़ के बाद जवान अब भी इलाके में सर्चिंग पर लगे हुए हैं। एसपी किरण चव्हाण ने इस मामले की पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार, DRG जवानों और नक्सलियों के बीच सुकमा के टेटराई तोलनाई के जंगल में हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद जवानों द्वारा इलाके में सर्चिंग जारी है। इस पूरे मामले की…

Read More

रायपुर। राज्य शासन ने शासकीय कार्यालयों तथा निगमों, मंडलों, प्राधिकरणों, स्वशासी संस्थाओं में दिव्यांगजनों की सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर नियुक्ति के संबंध में नया निर्देश जारी किया है. राज्य शासन ने दिव्यांगजनों की भर्ती के लिए निर्देशों में आंशिक छूट प्रदान की है. इसमें दिव्यांगजनों के लिए रिक्त पदों के बैकलॉग की पूर्ति के लिए विभागों को वित्त विभाग की पूर्व अनुमति लेने की आवश्यकता को खत्म कर दिया गया है. यह छूट 31 मार्च 2025 तक के लिए प्रभावी रहेगी.

Read More

रायबरेली में अखिलेश-राहुल की रैली में शुक्रवार को सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा- मैं आपको अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे आपने मुझे अपना माना, वैसे ही राहुल को मानकर रखना है। राहुल आपको निराश नहीं करेंगे। उन्होंने कहा- मैंने राहुल और प्रियंका को वही शिक्षा दी, जो रायबरेली और इंदिरा जी ने मुझे दी थी। सबका आदर करो। कमजोरों की रक्षा करो। अन्याय के खिलाफ जिससे भी लड़ना पड़े, लड़ पड़ो। डरना नहीं, वह डरेंगे भी नहीं। क्योंकि न्याय और परंपरा की तुम्हारी जड़ें बहुत मजबूत हैं। यूपी में लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी की यह पहली…

Read More

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिलासपुर, रायगढ़, अंबिकापुर और कोंडागांव में छापेमार कार्रवाई की है। बिलासपुर जिले के तहसील कार्यालय में 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते रेवेन्यू इंस्पेक्टर संतोष देवांगन को गिरफ्तार किया गया है। वहीं रायगढ़ में डिप्टी रेंजर को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। अंबिकापुर में नगर निवेश कार्यालय के सहायक संचालक और सहायक मानचित्रकार को 35 हजार घूस लेते पकड़ा है। वहीं कोंडागांव जिले में जल संसाधन विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर टी.आर मेश्राम के शासकीय निवास से रिश्वत के 50 हजार रुपए बरामद हुए हैं। ये कार्रवाई…

Read More

क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा का झांसा देकर रायपुर के एक युवक के साथ लाखों की ठगी हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कुछ आरोपी फरा हैं। मामला मुजगहन थाना का है। एक युवक को ठगी करने वालों ने 10 परसेंट का लाभ देने की बात कही और 30 लाख का चूना लगा दिया है। इन ठगों के चंगुल में फंसकर युवक ने अब तक कई किस्तों में रुपए बैंक में ट्रांसफर किए हैं। रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में इस मामले को दर्ज करवाया गया है। युवक ने…

Read More

अररिया: बिहार के अररिया जिला के ताराबाड़ी थाना में पुलिस हिरासत में दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और थाने पर हमला बोल दिया। आक्रोशित लोगों ने थाने पर पथराव किया और एक झोपड़ी को आग लगा दी। इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गुरुवार की रात को ताराबाड़ी थाना पुलिस ने शादी के लिए अपहरण से संबंधित मामले में आरोपी मिट्ठू कुमार सिंह और अपहृत चांदनी कुमारी (14) को पकड़कर थाना लाई थी। बताया जाता है कि देर रात…

Read More

जगदलपुर.  शहर के व्यवस्तम मार्ग चांदनी चौक से एसबीआई चौक तक के मार्ग को व्यवस्थित यातायात सुविधा के लिए प्रायोगिक तौर पर वन-वे जिला प्रशासन द्वारा किया गया था। नागरिकों और व्यापारियों की सुविधाओं को देखते हुए प्रशासन द्वारा वन-वे व्यवस्था को समाप्त किया गया। इस मार्ग में ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए शुक्रवार की सुबह कलेक्टर विजय दयाराम के. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने मौका मुआयना कर अन्य विकल्पों पर व्यापारियों और नागरिकों से चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर विजय ने कहा कि नगर की यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दो मार्गों को वन-वे…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली सीएम के आवास पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी मामले में पुलिस ने आरोपी विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. शुक्रवार को स्वाति के मजिस्ट्रेट के सामने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाए गए हैं. शुक्रवार सुबह स्वाति को लेकर दिल्ली पुलिस उनके घर सीआर पार्क से निकली थी. इससे पहले गुरुवार देर रात स्वाति का मेडिकल एग्जामिनेशन कराया गया है. इसकी रिपोर्ट भी आज आ जाएगी. वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने आज विभव कुमार को भी तलब किया है. हालांकि, विभव के बारे में कोई जानकारी नहीं है.…

Read More

खैरागढ़. जिले में आज सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. बहन की शादी के बाद दोनों भाई चौथिया रायपुर जाने के लिए सड़क किनारे अपने चाचा का इंतजार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने दोनों को रौंद डाला. यह घटना जालबांधा थाना क्षेत्र के ग्राम बाज़ार अतरिया की है. इस घटना में घोटवानी निवासी लेखू वर्मा के 17वर्षीय पुत्र मयंक वर्मा और उसके मामा राजेश वर्मा के 14 वर्षीय पुत्र सुमित वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में एक बच्चे का शव ट्रक के नीचे…

Read More

रायपुर। कोयला घोटाला मामले में आरोपी इन्द्रमणि ग्रुप के सुनील अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है. इसके पहले उनकी जमानत याचिका को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था. प्रवर्तन निदेशालय ने 500 करोड़ से ज्यादा के कोयला घोटाले में 11 अक्टूबर 2022 को सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया था. कोयला परिवहन में कमीशनखोरी के करीब 500 करोड़ से ज्यादा के घोटाला में ईडी ने राज्य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्मीकांत तिवारी, छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई और कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल समेत नौ से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया…

Read More