Author: Akash Times
कोरबा.थाना बालकोनगर के अपराध क्र. 224/24 धारा 379, 34 भादवि के मामले सदर के प्रार्थी विरेन्द्र कुमार खुंटे निवासी अम्बेडकर चौक के पास भदरापारा बालको का थाना उपस्थित आकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बालको कंपनी के अंतर्गत ठेका कंपनी LNT में हेल्फर के पद पर काम करता है कि दिनांक 21.04.2024 को वह अपने मोटर सायकल पैशन प्रो क्रमांक CG 12 AD 7882, को लेकर ड्यूटी हेतु बालको प्लांट के प्रोजेक्ट गेट के पास स्थित पार्किंग में प्रातः 08:30 बजे खडा करके हेन्डल लाक करके प्लांट अंदर ड्यूटी करने चला गया तथा ड्यूटी समाप्त होने के बाद शाम…
बिलासपुर जिले के रतनपुर में आयोजित नवधा रामायण में शामिल हुए कांग्रेस विधायक और भाजपा नेताओं पर अभद्र टिप्पणी पर हंगामा मच गया। इससे नाराज लोगों ने गुरुवार रात नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। हालांकि, पुलिस ने मामले की जांच का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया। रतनपुर में नवधा रामायण में कांग्रेस के कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के साथ ही बीजेपी पार्षद हकीम मोहम्मद, महंत दिव्य कांत दास, नगर पालिका उपाध्यक्ष कन्हैया यादव समेत कई लोग पहुंचे थे। आयोजन समिति के साथ ही अन्य लोगों ने उनकी तस्वीरें भी ली थीं।…
बलौदाबाजार जिले में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक शादी समारोह में शामिल होने अंबिकापुर जाने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहे थे। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर भाटापारा ग्रामीण पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, रुवार रात ट्रेन से अंबिकापुर जाने के लिए अशरफ खान (38 साल), शेख इस्लामुद्दीन (42 साल) और गुलाम मोईनुद्दीन (32 साल) तीनों एक ही बाइक CG22 G9422 पर सवार होकर भाटापारा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। तीनों युवक बलौदाबाजार के नयापारा इलाके के रहने वाले थे। तीनों युवक बलौदाबाजार के नयापारा इलाके के…
आज (17 मई) विश्व हाइपरटेंशन दिवस है। युवा वर्ग ज्यादा देर तक मोबाइल और कंप्यूटर की स्क्रीन देखने से, स्मोकिंग, तंबाकू के सेवन, अनियमित दिनचर्या और जंक फूड से कम उम्र में ही हाइपरटेंशन की चपेट में आ रहा है। इससे कम उम्र में हार्ट अटैक आने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। आज की भागदौड़ भरी लाइफ में देश की 130 करोड़ की आबादी में कम से कम 25 करोड़ लोग हाइपरटेंशन से जूझ रहे हैं। यानी हर चौथा मरीज इस बीमारी से ग्रस्त है। छत्तीसगढ़ में भी हाइपरटेंशन के मरीजों का रेशियो लगभग यही है। बेवजह की टेंशन,…
बीजापुर जिले के एक गांव में नक्सलियों ने तिरंगा पैटर्न में पेंट हुए शासकीय भवनों की दीवारों पर लोकतंत्र विरोधी नारे लिखे हैं। काले रंग से चुनाव का बहिष्कार करने और कांग्रेस-भाजपा के नेताओं को मार भगाने की बात लिखी है। इसके अलावा पर्चे में DRG के 10 जवानों का नाम लिखकर उन पर ग्रामीणों की पिटाई का आरोप लगाया है। उन्हें जल्द सजा देने की बाद लिखी हुई है। बड़ी बात ये है कि, विधानसभा-लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी शासकीय भवनों से नक्सलियों के लिखे ये नारे अब तक नहीं मिटाए गए हैं। दैनिक भास्कर की टीम…
बिलासपुर में भीषण गर्मी में चाय बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई, जिसके बाद अचानक सिलेंडर का पाइप फट गया और आग की तेज लपटें उठने लगी। इस हादसे में किचन का सामान जलकर खाक हो गया। वहीं, परिवार के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। राहत की बात है कि आग से किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, तिफरा के पाटनवार कालोनी में रहने वाली शरनजीत कौर ने पुलिस के डायल 112 में कॉल कर पड़ोसी के घर में आग लगने की जानकारी दी। पूछताछ में पता चला कि…
छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। लगातार प्रदेश के कई जिलों में दिन में धूप और शाम को बारिश या बादल छा रहे हैं। आज भी प्रदेश के बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में बूंदाबांदी और अंधड़ का अलर्ट है। बीजापुर केकुछ इलाकों में बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 48 घंटे में प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में 20 मई तक बादल गरजने और गरज-चमक के साथ बारिश के…
केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के 200 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के उपयोग को प्रतिबंधित कर दिया हैं। इस निर्णय का उद्देश्य इन पवित्र यात्राओं पर जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए शांति और आध्यात्मिक संबंध का माहौल बनाना है। देहरादून: हिन्दूओ के सबसे पवित्र स्थलों में शुमार, छोटे चार धाम यानी केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री यात्रा को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल प्रतिष्ठित चारधाम स्थलों की पवित्रता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एक महत्वपूर्ण उपाय की घोषणा की है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के…
ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की चिपियाना चौकी में पुलिस कस्टडी में योगेश नाम के युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिजन पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा रहे हैं। जानकारी मिली है कि युवक का शव चौकी के अंदर फांसी पर लटका हुआ मिला है। मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पंचनामा इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने एडिशनल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर) और डीसीपी सेंट्रल को मौके पर भेजा था। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और उसके बाद सीपी को सूचित किया। जिसके बाद…
जांजगीर-चांपा। जिले के डभराखुर्द में मां की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 5 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। जिला और सत्र न्यायाधीश शक्ति सिंह राजपूत की कोर्ट ने सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया है। मामला बिर्रा थाना क्षेत्र का है। दरअसल, आरोपी अनिल पटेल ने अपनी बुजुर्ग मां अवधमाती पटेल (70 साल) की हाथ-मुक्के से पीटकर हत्या कर दी थी। 15 अक्टूबर 2023 को अवधमती पटेल और उसका बेटा अनिल पटेल साथ में थे। बेटे अनिल पटेल के द्वारा शराब…
