Author: Akash Times
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. पिछले कई दिनों प्रदेश के कई जिले में लगातार तेज आंधी-तूफान और बारिश का सिलसिला जारी है. वहीं आज सुबह से ही प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए हुए है. आज दक्षिण छत्तीसगढ़ में कोंडागांव समेत आसपास के इलाकों में आंधी तूफान के साथ झमाझम बारिश हो रही है. अचानक मौसम में आए बदलाव की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ है. रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर कई जगह पेड़ टूटकर सड़क पर गिर गए है. कई जगहों पर बिजली के तार टूटने से गांवों में बिजली गुल हो गई है.…
सूरजपुर। सूरजपुर में लाइव सुसाइड का एक वीडियो सामने आया है, जिसको लेकर इलाके में सनसनी फैली हुई है। जिसने भी इस वीडियो को देखा हैरान रह गया कि आखिर नाबालिग ने इस तरह से अपनी मौत का रास्ता क्यों चुना। दरअसल सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर गांव में एक नाबालिक लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली और इसका लाइव वीडियो मृतक ने खुद बनाया जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अभी तक आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद परिजनों ने नाबालिक…
बलरामपुर। जिले के करौंधा थाना क्षेत्र के सुरबेना गांव में एक महिला ने अपने ही प्रेमी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी है। मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दिया है। आरोपी महिला और मृतक के बीच पिछले कई सालों से संबंध था। घटना दिनांक को कल आरोपी महिला और मृतक पूरे गांव में घूम-घूम कर शराब पी रहे थे। शराब पीकर जब वापस घर लौटे तो दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी बात से गुस्सा होकर आरोपी महिला ने अपने…
दुर्ग। जिले के नंदनी थाना अंतर्गत गोढ़ी गांव में एक 19 साल की लड़की ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। भिलाई के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला में पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों के हवाले किया गया। नंदिनी पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान विद्या श्रीवास के रूप में हुई है। वो दो बहन और एक भाई हैं। पिता खेती किसानी और मजदूरी का काम करते हैं। शनिवार को विद्या की मां अपनी छोटी बेटी के साथ किसी काम से बाहर गई थी। पिता भी काम पर निकल गए थे। भाई…
मुंबई: तेलुगु टेलीविजन सीरीज ‘त्रिनयनी’ में तिलोत्तमा की भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री पवित्रा जयराम की रविवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। आंध्र प्रदेश के मेहबूबनगर के पास एक भीषण कार दुर्घटना में अभिनेत्री की मौके पर ही मौत हो गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इसी बीच हैदराबाद से वानापर्थी आ रही एक बस कार के दाहिने हिस्से से टकरा गई। यह हादसा कर्नाटक के मांड्या जिले के हनाकेरे लौटते समय हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में पवित्रा की चचेरी बहन अपेक्षा, ड्राइवर श्रीकांत और अभिनेता चंद्रकांत गंभीर रूप से घायल हो गए।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में जल्द ही 15 सौ से अधिक पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। आचार संहिता के हटते ही इसका प्रोसेस शुरू हो जायेगा। ये भर्तियां कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के पदों पर की जाएगी। दरअसल, प्रदेश में नई सरकार के बनते ही सायबर क्राइम, और बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए फिर से क्राइम ब्रांच का गठन को मंजूरी दी गई। साथ ही प्रदेश के कई जिलों में नये थाने के साथ साइबर क्राइम कार्यालय भी खोले गये और कई जिलों में आगे भी खोले जाएंगे। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग का पूरा फोकस राज्य में…
धमतरी। नगरी मूठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त मंगल मड़काम उर्फ अशोक के रुप में हुई। जो ग्राम करका थाना गंगालूर, जिला बीजापुर का निवासी था। प्रतिबंधित संगठन सीपीआई. माओवादी सीसीएम. गणेश उईके का गनमैन भी था और एरिया कमेटी का सदस्य भी। उक्त माओवादी पर छ.ग.शासन द्वारा पॉच लाख रुपये का इनाम घोषित है। बता दें कि 11 मई को धमतरी-गरियाबंद के सीमांत सेमरा जंगल के पहाड़ी में प्रतिबंधित माओवादी संगठन गोबरा एलओएस की उपस्थिति की आसूचना पर डीआरजी. की 25-30 की संख्या में टीम माओवादी विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्च अभियान के दौरान दोपहर 2ः00 बजे…
रायगढ़। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ पुलिसकर्मी के आरक्षक बेटे ने खुद को गोली मार कर आत्मघाती कदम उठाया है। लोगों ने उसे हॉस्पिटल पहुँचाया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है मामले की जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार करीब 12 बजे चांदमारी इलाके में हड़कम्प मच गया जब जुटमिल थाना में पदस्थ सन्नी मालाकार ने अपने मकान में खुद के रायफल से सीने पर गोली दाग आत्महत्या का प्रयास किया। गोली की आवाज सुनते ही इलाके…
कोरबा :कोरबा अंचल में अग्रवाल सभा कोरबा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति (कनबेरी) के निर्देशक के पद पर इंदर अग्रवाल, रमेश गुप्ता, सतीश अग्रवाल (वर्षा मेडिको), पवन अग्रवाल (सत्य मेडिकल), अशोक अग्रवाल (अनुपम ट्रेडर्स), अध्यक्ष पद पर जयंत अग्रवाल (गरिमा मेडिको), सचिव पद पर मुकेश बरेलिया (चिराग प्लाई) व कोषाध्यक्ष पद पर राधेश्याम अग्रवाल (बंसल प्लाई) को मनोनित किया गया। तत्पश्चात् समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष जयंत अग्रवाल के द्वारा अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल की सहमति से श्री अग्रसेन गौ सेवा समिति की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। जिसके संबंध में जानकारी देते हुए…
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा देश में मोदी की गारंटी की चर्चा है। मोदी की गारंटी पर विश्वास करना या केजरीवाल की गारंटी पर करना है ये जनता का फैसला है। उन्होंने 15 लाख रुपये खाते में देने की गारंटी दी थी, जो नहीं हुआ। उन्होंने कहा दो करोड़ रोजगार देंगे, वह भी नहीं हुआ। स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करके किसानों को फसलों के दाम दिए जाएंगे और 2022 तक किसानों की इनकम डबल हो जाएगी, यह भी नहीं हुआ। 100 स्मार्ट सिटी की…
