Author: Akash Times
न्यूयॉर्क: सुअर की किडनी प्रत्यारोपित कराने वाले दुनिया के पहले मरीज की प्रत्यारोपण के लगभग दो माह बाद मौत हो गई। मार्च में, मैसाचुसेट्स जनरल अस्पताल में किडनी की बीमारी से गंभीर रूप से पीड़ित 62 वर्षीय रिक स्लेमैन में सुअर की किडनी प्रत्यारोपित की गई थी। अस्पताल ने उस समय इस प्रत्यारोपण को एक मील का पत्थर करार दिया था। इसी उपलब्धि को दुनिया भर में अंगों की कमी के संभावित समाधान के रूप में देखा गया था। अस्पताल ने शनिवार को कहा कि स्लेमैन की मौत प्रत्यारोपण से जुड़ी नहीं है। स्लेमैन के परिवार ने उनकी देखभाल करने…
रायपुर। यात्रियो की मांग एवं सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए सूरत एवं बरहमपुर (ब्रह्मपुर-उड़ीसा) के मध्य 12 फेरे के लिए समर स्पेशल ट्रेन की सुविधा दी जा रही है । गाड़ी संख्या 09059/09060 सूरत-ब्रह्मपुर-सूरत साप्ताहिक समर स्पेशल का परिचालन 22 मई से 28 जून तक 12 फेरों के लिए किया जाएगा। 09059 सूरत-ब्रह्मपुर साप्ताहिक समर स्पेशल दिनांक 22 एवं 29 मई तथा 05, 12, 19 व 26 जून यानी प्रत्येक बुधवार को सूरत से रवाना होगी । इसी प्रकार विपरीत 09060 ब्रह्मपुर-सूरत साप्ताहिक समर स्पेशल 24 व 31 मई तथा 07, 14, 21 एवं 28 जून यानी प्रत्येक शुक्रवार…
बिलासपुर. हाईकोर्ट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रमोशन में उम्र की सीमा को गलत बताया है। हाई कोर्ट ने सरकार को स्पष्ट निर्देश दिए है कि या तो नियम बदले या उम्र की सीमा में छूट दें। न्यायालय के इस आदेश से उन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी राहत मिली है जो 45 वर्ष से अधिक होने के कारण पदोन्नति पाने से वंचित हो रही थी। राज्य सरकार ने 2021 में 200 पद तथा 2023 में 440 पद सुपरवाइजरों की भर्ती के लिए निकाले थे। इनमें से 50 प्रतिशत पदों को सीधी भर्ती से भरा जाना था। शेष 50 प्रतिशत में आंगनबाड़ी…
धर्म और आध्यात्म की राजधानी मानी जाने वाली वाराणसी का संसदीय क्षेत्र 2014 के बाद से ही पूरी तरह से राष्ट्रीय राजनीति का केंद्र बिंदु बना हुआ है. इस सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार मैदान में हैं. वाराणसी में 1 जून को वोटिंग होगी औप 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार, 14 मई को उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल करेंगे. इस दौरान एनडीए के कई नेता भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले, वो 13 मई को शाम 5 बजे वाराणसी में एक भव्य रोड शो करेंगे. 14 मई को…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले सहित आसपास इलाके में लगातार तेज आंधी-तूफान और बारिश का कहर जारी है, करीब 8 डिग्री तापमान में गिरावट के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज की गई है. मौसम किसानों के लिए जहां परेशानी का सबब बन गई, वहीं मौसम का मजा लेने अमरकंटक, राजमेंरगढ़, धरमपानी जैसी जगहों पर सैलानियों का जमावड़ा लग गया है.गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पिछले चार दिन से तेज आंधी-तूफान के साथ हो रही बे मौसम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली है, लेकिन आंधी तूफान से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तेज आंधी तूफान के…
रायपुर। अखिल भारतीय व राज्य प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे स्थानीय युवाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से “आयाम- ऊंची उड़ान का“ कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है. कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर यह कार्यक्रम 19 मई को शाम 4 बजे से आयोजित होगा.कार्यक्रम में अखिल भारतीय सेवा के प्रशासनिक, पुलिस, वन व अन्य संवर्गों के अधिकारियों से सीधे संवाद कर प्रतिभागी अपनी तैयारियों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त कर सकेंगे. गत यूपीएससी में चयनित युवा भी इस अवसर पर अपने अनुभव साझा करेंगे. इस कार्यक्रम में हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी परीक्षाओं में उत्कृष्ट…
मंगल ग्रह को भूमि, रक्त, क्रोध, साहस, पराक्रम और शौर्य के कारक माने जाते हैं. इसलिए मंगल ग्रह के गोचर से इन सेक्टरों के साथ सभी राशियों पर देखने को पड़ेगा. मेष राशि में रहकर ग्रहों के सेनापति रुचक राजयोग का निर्माण करेंगे. ये राजयोग 4 राशियों के लिए बेहद शुभ माना जा रहा है. इससे इन राशियों के जातकों को सफलता और खूब धनलाभ हासिल होगा. साथ ही नौकरी में प्रमोशन और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं. मंगल का यह गोचर दोपहर 3 बजकर 39 मिनट पर होगा. मंगल मेष राशि में 1 जून से 12 जुलाई तक…
रायपुर। पूरी दुनिया में आज यानी 12 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट (Mother’s Day) किया जा रहा है. यह खास दिन मई महीने में आने वाले दूसरे रविवार को मनाया जाता है. मदर्स डे के दिन अपनी मां और उनके साथ अपने प्यारे रिश्ते को सेलिब्रेट किया जाता है. इस खास दिन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपनी मां के साथ खुशी के पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है और अपनी मां के लिए कुछ पंक्तियां लिखी हैं. साथ ही प्रदेश की सभी माताओं को प्रणाम किया है.मातृ दिवस पर सीएम विष्णुदेव साय ने…
जगदलपुर। पबजी जितना ज्यादा पॉपुलर है, इसके साइड इफेक्ट भी उतने ही हैं. यह गेम बच्चों के शारीरिक-मानसिक विकास पर बुरा असर डाल रहा है. इसका ताजा उदहारण जगदलपुर में देखने को मिला. जहां एक नाबालिग ने सिर्फ इस लिए ख़ुदकुशी कर ली क्योंकि उसके परिजनों ने उसे फोन इस्तेमाल करने से मना किया और स्मार्टफोन छीन लिया. जानकारी के मुताबिक, ख़ुदकुशी करने वाले नाबालिग को स्मार्टफोन पर पबजी खेलने की आदत थी, वह कुछ दिनों पहले जगदलपुर में अपने नाना के घर गर्मियों की छुट्टियां मानाने आया था. इस दौरान उसके परिजनों ने उसकी लत छुड़ाने के लिए मोबाइल…
रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात तलवारबाजी हुई है. इस हिंसक झड़प में किसी के सिर, नाक और पीठ पर तलवार से चोटें आईं. घटना में पीता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हुए हैं. यह पूरा मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है.मिली जानकारी के अनुसार, कॉलेज की पुरानी रंजिश के चलते रायपुर के अवंति विहार स्थित विजय चौक पर देर रात तलवारबाजी हुई. तलवारबाजी में देवेंद्र नगर निवासी पिता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हुए. जिसमें घायल पिता अनीस, बेटा लक्की, फजल और सौरभ को आई चोटें आई है. मामले में घायलों ने उत्पल भट्टाचार्य और उसके बेटे आदर्श भट्टाचार्य…
