Author: Akash Times

महिला पहलवानों से यौन शोषण मामले में भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर आरोप तय हो गए हैं। दिल्ली की राउज रेवन्यू कोर्ट ने शुक्रवार को कहा- बृजभूषण के खिलाफ आरोप तय करने के पर्याप्त सबूत हैं। कोर्ट ने यौन शोषण के साथ ही महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने का आरोप भी उन पर चार्ज किया है। बृजभूषण के कुश्ती संघ के सेक्रेटरी विनोद तोमर के खिलाफ भी कोर्ट ने आरोप तय करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने बृजभूषण के खिलाफ धारा-354 यानी किसी महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला या आपराधिक…

Read More

बिलासपुर। आईपीएस जीपी सिंह (IPS GP Singh) को हाईकोर्ट से एक बार फिर से बड़ी राहत मिली है. हाईकोर्ट ने जीपी सिंह के खिलाफ दर्ज राजद्रोह के केस पर रोक लगा दी है. बता दें कि 1994 बैच के आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ पूर्ववर्ती भूपेश बघेल सरकार ने राजद्रोह का मामला दर्ज किया था. मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने केस की प्रोसिडिंग पर रोक लगा दी है. इससे पहले बीते 2 मई को IPS जीपी सिंह को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी. हाईकोर्ट की डबल बेंच ने उनके खिलाफ सुपेला थाने में दर्ज एफआईआर पर रोक…

Read More

पुणे। सामाजिक कार्यकर्ता डॉक्टर नरेंद्र दाभोलकर की हत्या का मामला एक बार फिर चर्चा में है। नरेंद्र दाभोलकर महाराष्ट्र में अंधविश्वास के खिलाफ आंदोलन चलाते थे, जिनकी 2013 में हत्या कर दी गई थी। पुणे की एक विशेष अदालत ने आज इस मामले में फैसला सुनाया। पांच आरोपी में से दो को दोषी करार दिया। वहीं, तीन को बरी कर दिया गया है। बता दें, हत्या के मामले को 2014 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंप दिया गया था। सीबीआई ने आरोपियों के खिलाफ 2016 में आरोप पत्र दायर किया था। डॉ. नरेंद्र दाभोलकर की हत्या के 11 साल…

Read More

कोरबा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत 70 प्रतिशत से कम आवास के प्लिंथ निर्माण कार्य नहीं करने वाले सचिव का वेतन रोकने की कार्यवाही करने के संबंध में जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा ने उप संचालक पंचायत को निर्देश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत दिनांक 24.02.2024 से दिनांक 04.05.2024 तक स्वीकृत आवासों में से न्यूनतम 30 आवास अपूर्ण रहने के बाद भी 70 प्रतिशत से कम आवास के प्लिंथ निर्माण कार्य नहीं करने वाले सचिव का वेतन रोकने की कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगे। जिले 5 विकासखण्ड के 66 सचिवों…

Read More

दुर्ग। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में छत्तीसगढ़ के कुल 29 ठिकानों पर ACB और EOW की टीम ने गुरुवार को छापेमारी की. जिसमें ईओडब्ल्यू ने महादेव सट्टा ऐप से संबंधित दस्तावेज, हवाला संबंधी पर्चियां और बैंक संबंधित कागजात समेत बड़ी मात्रा में संदेहास्पद दस्तावेज बरामद किये हैं. वहीं आज दुर्ग के सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला को ईओडब्ल्यू ने गिरफ्तार किया है. प्रकाश सांखला पर महादेव सट्टा एप से जुड़े पैसे लेनदेन करने करने का आरोप है. बता दें कि EOW ने गुरुवार को जिन 29 जगहों पर छापेमारी की. उनमें दुर्ग के 18, रायपुर के 7, बलौदाबाजर के 2,…

Read More

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार (10 मई) को 1 जून तक के लिए अंतरिम जमानत दे दी। उन्हें 2 जून को हर हाल में सरेंडर करने को कहा गया है। केजरीवाल दिल्ली शराब नीति मामले में 40 दिन (1अप्रैल) से तिहाड़ जेल में बंद हैं। अदालत ने दोपहर 2 बजे एक लाइन में फैसला सुनाया। आज शाम तक वे जेल से बाहर आ सकते हैं। हालांकि, उनके वकील ने 4 जून तक की रिहाई का अनुरोध किया था, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया एक जून को खत्म…

Read More

वित्तीय वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में भारतीय स्टेट बैंक का मुनाफा साल-दर-साल 23.98% बढ़कर ₹20,698 करोड़ हो गया है.  सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने एक साल पहले इसी तिमाही में ₹16,695 करोड़ का शुद्ध लाभ दर्ज किया था. एसबीआई के बोर्ड ने प्रति शेयर 13.70 रुपये के लाभांश भुगतान की सिफारिश की है.  लाभांश के लिए पात्र शेयरधारकों का निर्धारण 22 मई, 2024 को उनके स्वामित्व के आधार पर किया जाएगा.  लाभांश भुगतान 5 जून, 2024 को होगा. अच्छे नतीजों के बाद शेयर लाइफटाइम हुआ हाई (SBI Bank Q4FY24 Results) नतीजों के बाद स्टेट बैंक का शेयर 9.20…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दसवीं-बारहवीं के नतीजे घोषित होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दोनों कक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों से सीधे वीडियो काल पर बात कर बधाई दी. बच्चों के लिए अपने मुख्यमंत्री से इस तरह अचानक रुबरू होना बेहद आनंददायक अनुभव रहा. सीएम साय ने बच्चों से उनके भविष्य की योजनाओं के बारे में भी पूछा. अपने मुख्यमंत्री से सीधे वीडियो काल पर जुड़े भावविभोर बच्चों में से किसी ने आईएएस बनने, तो किसी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट, तो किसी ने बैंकिंग सेक्टर में जाने की योजनाएं बताई. सीएम साय ने उनकी हर मनोकामना पूरी होने की कामना की और उन्हें…

Read More

बिलासपुर। बिलासपुर-कोरबा नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक से जा टकराई. हादसा इतना जबरदस्त था कि कार के परखच्चे उड़ गए. इस घटना में अंबिकापुर में रहने वाले युवक की मौत हो गई. वहीं कार चालक दोस्त घायल है. घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है. जानकारी के मुताबिक, अंबिकापुर का रहने वाला अस्कनेज राही सागर मार्केटिंग का काम करता है. गुरुवार की रात वह अपने दोस्त जितेंद्र पाणी के साथ कार में सवार होकर किसी काम से रायपुर जा रहा था. कार सवार दोनों युवक नेशनल हाईवे में रतनपुर के पास पहुंचे थे.…

Read More

रायपुर। मकान मालिकों को अपने किराएदारों की जानकारी साझा करने के लिए थाने में जाकर कागजी कार्रवाई की दिक्कत से निजात दिलाने छत्तीसगढ़ सरकार एप विकसित कर रही है. इस एप के पायलट टेस्टिंग के दौरान स्वयं उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने उपयोगिता परखी.छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विकसित किए जा रहे इस एप की उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा उपयोगिता परखे जाने का वीडियो सोशल मीडिया साइट X पर उज्जवल दीपक नामक यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने बताया कि इस एप में केवल एक सुविधा नहीं बल्कि अनेकों सुविधाएं होंगी. जन सामान्य के लिए समर्पित इस ऐप…

Read More