सूरजपुर. पति को तंगी से मारकर हत्या करने वाली पत्नी को झिलमिल पुलिस ने चंद घंटे में ही गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पत्नी ने बताया, पति उसके उपर शक करता था. रोज लड़ाई झगड़े से तंग आकर इस वारदात को अंजाम दिया हूं. यह घटना डालाबहरा गांव की है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.दरहसल आज सुबह मृतक विवेक कुमार के पिता ने झिलमिली थाने में सूचना दी कि उसके बेटे की हत्या हो गई है और बहू घर से गायब है. तत्काल झिलमिल पुलिस डालाबहरा गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुटी. आरोपी की तलाश के लिए थाना प्रभारी ने पुलिस की टीम बनाई. टीम को कोरिया जिला के बैकुंठपुर के पास मृतक की पत्नी मिली, जिसे थाने लाने के बाद पूछताछ में उसने अपना अपराध कबूल किया.

