Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Saturday, April 18
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    भिलाई में कांग्रेस पार्षद के बेटे का हंगामा:इंजीनियर से गाली-गलौज, दोस्त के साथ सरकारी दस्तावेज फाड़े, लेन-देन पर विवाद

    Akash TimesBy Akash Times31/08/2024Updated:31/08/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    भिलाई नगर निगम में MIC की बैठक के बीच कांग्रेस पार्षद सुभद्रा सिंह के बेटे रॉबिन सिंह और उसके दोस्त भास्कर दुबे ने निगम के जोन 5 कार्यालय में जमकर हंगामा किया। उसने कार्यालय में रखे सरकारी दस्तावेजों को फाड़ दिया। इंजीनियर ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो गाली गलौज की। इंजीनियर को जान से मारने की धमकी दी। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है।

    जोन कार्यालय में पदस्थ सहायक अभियंता दीपक देवांगन ने मामले की जानकारी नगर निगम कमिश्रनर और अधिकारियों दी। आयुक्त देवेश ध्रुव ने इस घटना पर काफी नाराजगी जाहिर की।

    सहायक अभियंता दीपक देवांगन

    घटना को लेकर निगम का स्टाफ काफी गुस्से में था। घटना की शिकायत लेकर भिलाई नगर थाने पहुंचे। इस दौरान सहायक अभियंता को कुछ लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन वह इतने गुस्से में रहा कि उसने कहा कि पार्षद पुत्र और उसके दोस्त के खिलाफ जब तक FIR दर्ज नहीं की जाती वह थाने से नहीं जाएंगे।

    भिलाई नगर थाने के स्टाफ ने उन्हें लाइट ना होने की बात कह कर थोड़ी देर बाद आने को कहा। इस पर इंजीनियर ने कहा कि वह लोग लाइट आने का वहीं इतजार करेंगे। इसके बाद देर रात 10 बजे के करीब लाइट आने के बाद FIR दर्ज की गई।

    निगम के इंजीनियर और अधिकारियों कर्मचारियों ने जताया रोष

    सहायक अभियंता दीपक देवांगन ने बताया कि विधायक प्रतिनिधि के कहने पर उसने एक ठेकेदार को बोलकर रॉबिन को कुछ काम दिलवाया था। 15 अगस्त को लेकर तैयारी का काम ठेकेदार ने रॉबिन को दिया। काम हो जाने के बाद वह उन्हें पैसा नहीं दे रहा था।

    इसे लेकर रॉबिन और भास्कर दुबे इंजीनियर के पास निगम के जोन 5 कार्यालय पहुंचे। ठेकेदार से उनका भुगतान कराने के लिए बोले। इससे पहले भी इंजीनियर के पास पैसों के लिए आए थे। इस पर दीपक देवांगन ने उन्हें कहा कि लेन-देन ठेकेदार और उनके बीच है। उन्होंने काम के लिए बोला था। आप उसी से अपना पैसा लो।

    आरोपी रॉबिन सिंहयह बात सुनते ही रॉबिन और इतने गुस्से में आ गए की उन्होंने जोन 5 कार्यालय के अंदर ही गाली गलौज शुरू कर दी। दीपक के मना करने पर उन्होंने उसकी टेबल पर रखी नोट शीट को फाड़ कर फेंक दिया। साथ ही धमकी दी की अगर वह कार्यालय से बाहर आए तो उसे जान से मार देंगे।

    सीएसपी भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि साहयक अभियंता दीपक देवांगन की शिकायत पर रॉबिन सिंह और भास्कर दुबे के खिलाफ गैर जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने, कार्यालय के अंदर घुसकर बल प्रयोग करते हुए अभद्र गाली गलौज करना संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

    इसके साथ ही सरकारी दस्तावेज फाड़ना, शासकीय कार्यालय में घुसकर धमकी देने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।

    सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर रही है। उनके मिलने वाले संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई है। अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleरायगढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत:2 बकरियों ने भी तोड़ा दम; बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़ी थी
    Next Article नवजीवन हाॅस्पिटल में दवा की ओवरडोज से मौत:महासमुंद में 6 साल की बच्ची ने तोड़ा दम, बिना डॉक्टर के कर दिया इलाज
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.