Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, May 25
    Aakash TimesAakash Times
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ में कॉन्स्टेबल ने की खुदकुशी:मां बोली-RI के आमद नहीं लेने से टेंशन में था; SP ने मुझे भी केबिन से बाहर निकाला

    Akash TimesBy Akash Times29/09/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    दुर्ग में एक पुलिसकर्मी ने शनिवार रात खुदकुशी कर ली। पुलिस लाइन स्थित अपने घर में उसने जहर खा लिया। मां ने रोते हुए बड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कहा कि, वह अधिकारियों की प्रताड़ना से परेशान था। RI उसकी आमद नहीं ले रहे थे।

    जानकारी के मुताबिक, कॉन्स्टेबल की पहचान अभिषेक राय (28) निवासी कातुलबोर्ड के रूप में हुई है। 4 दिन से वह ड्यूटी भी नहीं जा रहा था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा है और जांच में जुटी है।

    अभिषेक की मां ने रोते हुए अधिकारियों पर आरोप लगाए।
    अभिषेक की मां ने रोते हुए अधिकारियों पर आरोप लगाए।

     

    मां का आरोप है कि, मेरा बेटा कुछ दिन से डिप्रेशन में था। RI साहब उसकी आमद नहीं ले रहे थे, उसे लेडिस अधिकारी के पास ड्यूटी करने कहा जा रहा था। बेटे ने कहा था कि मैं लेडिस के पास नहीं जाऊंगा। मेरी भिलाई-3 में पोस्टिंग हुई है वहीं काम करुंगा।

    अभिषेक के पिता संजय राय भी छत्तीसगढ़ पुलिस में थे। 2012 में नारायणपुर में ड्यूटी के दौरान बम डिफ्यूज करते वक्त ब्लास्ट में उनकी जान चली गई थी। इसके बाद उनकी जगह अभिषेक को 2 साल पहले ड्राइवर के पद पर अनुकंपा नियुक्ति मिली थी।

    अभिषेक की मां ने बताया कि उसका तबादला भिलाई तीन कर दिया गया था, लेकिन वह लाइन में ही पदस्थ रहना चाहता था। उसे गाड़ी चलाने में समस्या होती थी। इसके चलते मां ने एसपी दुर्ग और RI से फरियाद लगाई थी।

    मां ने कहा कि, शहीद परिवार की होने के नाते मैं SP ऑफिस गई वहां फरियाद लगाई। ​​​मैंने कहा कि, डॉक्टर ने बेटे को गाड़ी चलाने से मना किया है उसे पुलिस लाइन में ड्यूटी करने दीजिए तो मुझे चली जाओ कहकर केबिन से बाहर निकाल दिया गया।

    पुलिस लाइन स्थित वह आवास जहां वो रहता था।
    पुलिस लाइन स्थित वह आवास जहां वो रहता था।

     

    दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि सिपाही ड्यूटी को लेकर लापरवाह था। 25 सितंबर से ड्यूटी पर नहीं था। उसने छुट्टी के लिए कोई ऐप्लीकेशन नहीं दिया था। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ना ही ये जानकारी है कि उसे किसी अधिकारी ने उसे परेशान किया था।

    जब कोई पुलिस कर्मचारी, सिपाही, जवान, दरोगा या निरीक्षक ट्रांसफर होकर एक जिले से दूसरे जिले में जाता है, तो सबसे पहले उसे उस नए जिले में अपने आने की सूचना पुलिस लाइन में देनी होती है। वो पुलिसकर्मी आर.आई. के दफ्तर में जाकर अपने आने की खबर देता है। वहां उसके आने की जानकारी दर्ज कर ली जाती है। इसी के बाद उस पुलिसकर्मी की तैनाती किसी थाने या अन्य सर्किल में होती है।

    छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेमिका और पुलिस वालों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का नाम अशोक यादव उर्फ सोनू है। मामला हरदीबाजार पुलिस चौकी क्षेत्र का है।

    छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में एक सीनियर क्लर्क ने अपने ऑफिस की चौथी मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। जमीन पर टकराकर उसका सिर फट गया और मौके पर ही मौत हो गई। इस मामले में युवक के कूदने का 7 सेकेंड का लाइव वीडियो भी आया है। जिसमें वह रेलिंग को पार करते और कूदते हुए दिखाई दे रहा है। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleनवरात्रि-दीपावली और छठ पर रेलवे ने दी ‘राहत’:1 अक्टूबर से 30 नवंबर देशभर में चलेंगी 519 स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर-जोन को भी मिली 6 ट्रेन
    Next Article रायगढ़ में जिंदल के गार्ड ने मजदूरों को पीटा:हाथ-पैर में चोटें आईं, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों ने फैक्ट्री के सामने किया प्रदर्शन
    Akash Times

    Related Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    31/10/2024

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    31/10/2024

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    31/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.