ख़बर

राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त हुए डॉ प्रकाश अनंत

कोरबा जिले के पाली नगर पंचायत में निवासरत डॉ प्रकाश अनंत को भारतीय जनता पार्टी के समर्थक संगठन राष्ट्रीय एकता मंच रजिस्ट्रेशन नंबर 283/2023 Agra के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक आदरणीय अनवार मुहम्मद फारुकी द्वारा राष्ट्रीय महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

डॉ प्रकाश अनंत पिछले 23 वर्षों से लगातार सामाजिक कार्यों में अपना उल्लेखनीय योगदान प्रदान कर रहे हैं। डॉ अनंत ने पिछले कुछ विशेष जन समुदाय को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी देने एवं दी जाने वालों सुविधाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुचाने में अति विशिष्ट भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।।

वर्तमान में डॉ अनंत भारतीय जनता मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। जिसमें उनके द्वारा छत्तीसगढ़ के कुल 33 जिलों में महिला एवं पुरूष जिला अध्यक्षों तथा प्रदेश, जिला एवं मंडल कार्यकारिणी का गठन कर रहे हैं।। जहां उन्होंने मजदूरों पर होने वाले अत्याचार, शोषण एवं ज्यादती के खिलाफ लगातार बढ़ते क्रम में सहयोग करने वाली बैनर को पूरे छत्तीसगढ़ में बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।। छोटे से छोटे ग्राम स्तर पर भी मजदूरों पर होने वाली घटनाओं से राहत का एक बड़ा नाम डॉ प्रकाश अनंत के काम से भारतीय जनता मजदूर संघ अपनी सक्रियता बड़ा रहा है।

Related Articles

Back to top button