Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Monday, April 20
    Aakash TimesAakash Times
    राष्ट्रीय

    मशहूर पॉप बैंड ‘One Direction’ के पूर्व सदस्य Liam Payne की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सिर्फ 31 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, मौत ने क्यों खड़े किये सवाल?

    Akash TimesBy Akash Times17/10/2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    मशहूर ब्रिटिश पॉप बैंड वन डायरेक्शन के दुनियाभर में लाखों-करोड़ों चाहने वालों के लिए एक दिल तोड़ने वाली खबर सामने आई है। बैंड के पूर्व सदस्य और सिंगर लियाम पेन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 31 वर्षीय सिंगर की मौत बुधवार को अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में स्थित होटल कासा सुर पालेर्मो की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिरने की वजह से हुई। लियाम के फैंस उनकी मौत की खबर सुनकर सदमे में आ गए हैं।

    अर्जेंटीना के अखबार ला नासिओन और क्लेरीन के अनुसार, पुलिस की तरफ से एक बयान जारी कर बताया गया है कि उन्हें जानकारी मिली थी कि एक शख्स ड्रग्स और शराब के नशे में था। फिर जब पुलिस होटल पहुंची, तो मैनेजर ने कहा कि उसने होटल के पीछे तेज आवाज सुनी। जब पुलिस वहां गई, तो उन्होंने देखा कि एक शख्स अपने कमरे की बालकनी से गिरा हुआ था।

    लियाम की होटल की बाल्कनी से गिरकर मौत की खबर सामने आना अपने आप में चौंकाने वाला है। सिंगर के फैंस इस बात पर सवाल खड़े कर रहे हैं कि उनकी मौत की पुख्ता जानकारी और वजह सामने नहीं आई है। वहीं सिंगर की मौत को कई लोग साजिश करार भी दे रहे हैं। इस बीच सिंगर का एक फैन के साथ वीडियो भी वायरल हो रहा है, जो उनकी मौत से पहले का है। इस क्लिप में एक महिला फैन उनका ऑटोग्राफ लेती दिख रही हैं वहीं सिंगर भी अपने फैंस को कुछ गुनगुनाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वे काफी खुश भी नजर आ रहे हैं।

    इसके अलावा हादसे के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने बेहद ही चौंकाने वाली बातें कही हैं। उनके मुताबिक, जब ये हादसा हुआ तो सिंगर लॉबी में कुछ अजीबोगरीब हरकतें कर रहे थे और उन्हें लेपटॉप तोड़ते हुए भी देखा गया था।

    गौरतलब है कि मौत से ठीक एक घंटे पहले लियाम स्नैपचैट पर एक्टिव थे और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ समय बिताते हुए कई तस्वीरें भी शेयर की थीं, जो अब काफी वायरल हो रही हैं।

    हॉलीवुड स्टार्स लियाम की मौत पर दुख जाहिर कर रहे हैं। पेरिस हिल्टन, चार्ली पुथ और जेड समेत कई सितारों ने लियाम पेन की मौत पर शोक व्यक्त किया है।

    एमटीवी ने सिंगर की मौत पर दुख जाहिर करते हुए एक्स पर पोस्ट में कहा, “आज लियाम पेन के दुखद निधन के बारे में जानकर हमें गहरा दुख हुआ है। इस कठिन समय के दौरान, हमारे दिल उनके परिवार, प्रियजनों और प्रशंसकों के साथ हैं।”

    https://x.com/MTV/status/1846672906685661450?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1846672906685661450%7Ctwgr%5Ecbcfc2b54806b46bd7e2d046ffc524dc174b1d8d%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Flalluram.com%2Fliam-payne-former-one-direction-member-dies-at-31-under-suspicious-circumstances%2F

    बता दें कि मशहूर पॉप बैंड One Direction साल 2010 में मशहूर टेलीविजन शो एक्स फैक्टर के दौरान अस्तित्व में आया था, जिसमें लियाम पेन, हैरी स्टाइल्स, ज़ैन मलिक, नियाल होरान और लुई टॉमलिंसन शामिल थे। इस बैंड ने काफी कम समय में दुनियाभर में फेम हासिल कर लिया था। हालांकि 2015 में ये बैंड टूट गया था और इसके सभी मेंबर्स अलग हो गए थे।

    लियाम पेन का जन्म 29 अगस्त 1993 को इंग्लैंड के वॉल्वरहैम्प्टन में हुआ था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे थे। साल 2010 में वन डायरेक्शन से अलग होने के बाद पेन ने 2019 में अपना सोलो एल्बम “LP1” रिलीज़ किया था। इस साल मार्च में उन्होंने ‘टियरड्रॉप्स’ नाम का एक नया एल्बम जारी किया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleपंडित प्रदीप मिश्रा की शिव पुराण कथा के दौरान पुलिसकर्मी की बिगड़ी तबियत, मच गई अफरा-तफरी, फिर…
    Next Article कनाडा के यू टर्न पर भारत की प्रतिक्रिया कहा,”बहुत हुआ नुकसान “
    Akash Times

    Related Posts

    लव अफेयर बहा खून तीन महिलाओं समेत 5 लोगों का Murder

    30/10/2024

    मैकेनिक ने आरी ब्लेड से पत्नी पर हमला कर किया कत्ल

    30/10/2024

    वक्फ बिल पर JPC की बैठक शुरू बोर्ड मंत्रालय के बयान रिकॉर्ड होंगे केजरीवाल की चिट्‌ठी

    29/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.