ख़बर

NDA गठबंधन:मोदी 8 जून को तीसरी बार PM पद की शपथ ले सकते हैं, 7 जून को NDA सांसदों की बैठक बुलाई

18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया।

PM मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बैठक की जानकारी दी है।

दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसके बाद PM मोदी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।फिर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

शाम 4 बजे NDA के घटकदलों की बैठक भी होगी। इसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी चीफ चंद्रबाबू नायडू मौजूद रहेंगे। PM मोदी ने दोनों को कल फोन कर बैठक में शामिल होने को कहा था।

चंद्रबाबू की TDP 15 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की JDU 12 सीटों के साथ NDA में तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। दोनों ही पार्टियां इस वक्त भाजपा के लिए जरूरी हैं। इनके बिना भाजपा का सरकार बनाना मुश्किल है।

चंद्रबाबू नायडू आंध्र प्रदेश से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी पटना से दिल्ली के लिए निकल गए हैं। नीतीश जिस फ्लाइट से दिल्ली जा रहे हैं, उसमें RJD नेता तेजस्वी यादव भी सवार हैं। तेजस्वी INDIA ब्लॉक की बैठक में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।

नीतीश के अलावा NDA की बैठक में लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष चिराग पासवान और हम सुप्रीमो जीतन राम मांझी भी शामिल होंगे।

Related Articles

Back to top button