Author: Akash Times
नई दिल्ली/बिलासपुर। बिलासपुर के नए सांसद तोखन साहू जिन्होंने बीती रात छग राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली जिन्हें आज मोदी कैबिनेट की तरफ से आवास और शहरी मामले का विभाग सौंपा गया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सांसद तोखन साहू ने रविवार देर शाम केंद्र में मंत्री पद की शपथ ली। उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री बनाया गया है। केंद्र में राज्यमंत्री बनने वाले तोखन साहू 7वें सांसद हैं। वो पहली बार ही लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने हैं। तोखन साहू के गांव में खुशी की लहर है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। वहीं नरेंद्र मोदी के…
चेन्नई एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा 8 करोड़ का सोना, रबर के पेस्ट के फॉर्म में ले जा रहे दो लोग गिरफ्तार
चेन्नई। चेन्नई एयरपोर्ट पर सोमवार को कस्टम अधिकारियों ने एक कर्मचारी से 8 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया। इस मामले में अधिकारियों ने एयरपोर्ट कर्मचारी और एक ट्रांजिट यात्री को हिरासत में लिया है। अधिकारियों के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर इंडिगो एयरलाइंस के कस्टमर सपोर्ट स्टाफ के तौर पर काम करने वाले मोहम्मद बरकतुल्लाह को चेन्नई एयरपोर्ट पर रोका गया। उसकी तलाशी ली गई और एयरपोर्ट के प्रस्थान द्वार के पास उसके पास से रबर के पेस्ट के रूप में सोना जब्त किया गया। तलाशी में कस्टम अधिकारियों ने 24 कैरेट सोने से भरे 36 पाउच बरामद…
रायपुर। सीएम साय ने बलौदाबाजार कलेक्ट्रेट आगजनी मामले में DGP और सीएस को तलब किया है। हाईलेवल जांच के भी निर्देश दिए है। साथ ही उत्पात मचाने वालों से निपटने के निर्देश भी दिए है। balodabazar collectorate arson बता दें कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ भी झूमाझटकी की। इस दौरान कई पुलिसकर्मीयों को चोट आने की भी खबर मिल रही है। फिलहाल, पुलिस टीम द्वारा प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का काम जारी है। दरअसल, गिरौदपुरी धाम के पास मानाकोनी में एक पुरानी गुफा है। जिसे बाघिन गुफा के नाम से भी जाना जाता है। यहा पर जैतखाम भी है,…
ल्ली। बीते दिन पीएम मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। बताया जा रहा है कि पीएम के तीसरे कार्यकाल का पहला संसद सत्र 18 जून से शुरू होगा। सत्र की शुरुआत में नए सांसदों को शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद 20 जून को लोकसभा अध्यक्ष चुना जा सकता है। वहीं 21 जून को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु का दोनों सदनों में अभिभाषण होगा। शपथ ग्रहण के दूसरे दिन यानि की सोमवार से पीएम ने काम शुरु कर दिया। सबसे पहले उन्होंने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त को मंजूरी। अपने पहले फैसले में पीएम मोदी ने…
बीजापुर। सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है. सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई डीआरजी, कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने की है. जानकारी के अनुसार, बीजापुर में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में सघन सर्चिंग किया जा रहा है. इस दौरान उसूर, नैमेड थाना क्षेत्रान्तर्गत कडेर और आवापल्ली के जंगलों में डीआरजी, कोबरा 205, सीआरपीएफ 196 बटालियन की संयुक्त टीम ने 09 माओवादियों मिलिशिया को गिरफ्तार किया गया. पकड़े गए माओवादी लंबे समय से माओवादी संगठन में…
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में सोमवार को सतनामी समाज का प्रदर्शन उग्र हो गया है। लोगों ने कलेक्टर दफ्तर में आग लगाने के साथ ही परिसर में खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ कर उन्हें फूंक दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी जमकर झूमाझटकी हुई। इस दौरान कई लोग घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, गिरौधपुरी में जैतखाम तोड़े जाने के विरोध में समाज के करीब हजारों लोग दशहरा मैदान में कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे थे। मंगलवार को यह भीड़ कलेक्ट्रेट और जिला पंचायत कार्यालय का घेराव करने पहुंच गए। कुछ देर में ही…
नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 71 मंत्रियों ने शपथ ली, इनमें 11 सहयोगी दलों के हैं। शपथ लेने के बाद सोमवार को PM मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। उन्होंने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन किए। PMO पहुंचने पर कर्मचारियों ने मोदी का स्वागत किया। सोमवार (10 जून) शाम पांच बजे PM आवास, लोक कल्याण मार्ग, पर कैबिनेट की पहली बैठक और उसके बाद डिनर होगा। बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। साथ ही सरकार के पहले सौ दिन के रोड मैप…
मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री बने सुरेश गोपी ने सोमवार को मंत्री पद छोड़ने वाली खबरों को गलत बताया है। सुरेश ने सोशल मीडिया X पर लिखा, ‘कुछ मीडिया प्लेटफॉर्म गलत खबर फैला रहे हैं कि मैं मोदी सरकार के मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने जा रहा हूं। यह पूरी तरह गलत है। मोदीजी के नेतृत्व में हम केरल के विकास और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।’ दरअसल एक मलयालम टीवी चैनल ने गोपी के हवाले से दावा किया था कि वे मंत्री नहीं बनना चाहते हैं और एक सांसद के रूप में काम करेंगे। एक्टर से राजनेता बने…
बलौदाबाजार में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 13 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि मल्दा से तुरतुरिया माता दर्शन करने गए थे। घर लौटते वक्त टेमरी ग्राम के पास पिकअप पलटी है। पूरा मामला कसडोल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप में लगभग 30 लोग सवार थे। 13 घायलों में 6 लोगों को गंभीर चोट आई हैं, जिन्हें बलौदाबाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलि देकर लौट रहे थे घर दरअसल, मलदा गांव के केवट परिवार के लोग रविवार सुबह 5 बजे तुरतुरिया में मनोकामना पूर्ण होने पर…
बस्तर संभाग में मानसून की एंट्री के बाद लगातार आगे बढ़ रहा है। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिन तक प्रदेश में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने के साथ अंधड़ चल सकती है। रविवार को बारिश होने से कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। रायपुर, बलौदाबाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, बिलासपुर, पेंड्रा, मुंगेली, कोरबा, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में बूंदाबांदी के आसार हैं। अगले 5 दिनों में प्रदेश में…
