Author: Akash Times
नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम 7.25 बजे लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू कैबिनेट मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमार स्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, जीतनराम मांझी, राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह और सर्वानंद सोनोवाल ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इस बार के लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाई और इस वजह से एनडीए गठबंधन के साथ मिलकर नई सरकार…
बिलासपुर। ऑनलाइन ठगी करने वाले 2 युवक व 1 युवती को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने ओटीपी लेकर 17 लाख 80 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी की थी. पुलिस ने उनसे 7 लाख 20 हजार रुपए बरामद किए.
नई दिल्ली। बिलासपुर लोकसभा सांसद तोखन साहू ने मोदी मंत्रिमंडल में केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली. उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. बिलासपुर सांसद तोखन साहू मोदी मंत्रिमंडल के तीसरे कार्यकाल में राज्यमंत्री के रूप में शामिल किए गए हैं और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे. बता दें कि तोखन साहू ने हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में बिलासपुर क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव को 1 लाख 64 हजार 558 वोटों के बड़े अंतर से हराया है. तोखन साहू को 7 लाख 24…
गरियाबंद। बिलासपुर हाईकोर्ट ने तीन करोड़ से अधिक के गबन के आरोपी को अग्रिम जमानत प्रदान करने पेश याचिका को खारिज कर दिया है। राज्य के सार्वजनिक खाते से तीन करोड़ से ज्यादा की राशि निकालने में आरोपी की भी संलिप्तता मानी गई है। किशोर कुमार दुबे निवासी दलदल सिवनी मोवा, जिला रायपुर ने सीआरपीसी की धारा 438 के तहत अग्रिम जमानत अर्जी पेश की थी। अपर सत्र न्यायाधीश, गरियाबंद ने गत 29. मई 2024 के आदेश द्वारा इसे खारिज कर दिया। आवेदक को पुलिस थाना मैनपुर, जिला-गरियाबंद में आईपीसी की धारा 120 (बी), 409, 420, 467, 468,…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित सबसे बड़े शासकीय अस्पताल मेकाहार में एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक यह महिला अस्पताल में सुरक्षा गार्ड का काम करती थी। जिस वक्त उसने आत्महत्या की वह अस्पताल में रेडियोलोजी विभाग में ड्यूटी कर रही थी। जानकारी के मुताबिक अपने ससुराल वालों को वीडियो कॉल करने के बाद महिला सिक्योरिटी गार्ड ने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस जानकारी के बाद इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से मिरी जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जहां मेकाहार अस्पताल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। भारत के पड़ोसी देशों के नेता इसके गवाह बने। भारत ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान को छोड़ सभी देशों के नेताओं को न्योता दिया था। समारोह में 7 देशों के लीडर्स शामिल मौजूद रहे। इंडिया आउट कैंपेन चलाने वाले मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से लेकर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के साक्षी बने। नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी के तहत पड़ोसी देशों के लीडर्स को न्योता भारत की ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी और ‘सागर विजन’ के तहत श्रीलंका, मॉरिशस, नेपाल, बांग्लादेश, मालदीव,…
नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी कैबिनेट में शामिल होने वाले भावी मंत्रियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिला रही हैं। प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शरीक होने कई देशों के शासनाध्यक्ष भी भारत आए हैं। राष्ट्रपति भवन में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे। शपथ ग्रहण के लिए तैयार मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिपरिषद सहयोगी मौजूद हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास भी शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे। उनके अलावा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा भी पहुंचे…
कोरबा: कोरबा के नकटीखार के पास जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है । प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेलर ने यहां पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटनाकारी ट्रेलर का चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया । फिलहाल मामले से पुलिस को अवगत कराया गया है।
छत्तीसगढ़ में प्राइवेट स्कूल अब मनमानी फीस नहीं वसूल सकेंगे। उन्हें स्कूलों के बाहर 4 गुना 8 फीट का बोर्ड लगाकर तय की फीस की जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। साथ ही इसे स्कूल की वेबसाइट पर भी दिखाना होगा। इसे लेकर बाल संरक्षण आयोग ने आदेश जारी कर दिया है। दरअसल, प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर मनमानी रोकने के लिए यह कदम आयोग की ओर से उठाया गया है। आयोग की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ अशासकीय फीस विनियमन और शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अनुसार फीस होगी। बाल अधिकार…
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में ओवरटेक करने की वजह से बाइक सवार तीन युवक बस से टकरा गए। हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र के आंगेकेला मोड़ का है। जानकारी के मुताबिक जशपुर से 3 युवक बाइक से कुछ काम के लिए रायगढ़ की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे गोसाईडीह आंगेकेला मोड़ के पास बस से टक्कर हो गई। मरने वाले तीनों युवक कोतबा थाना क्षेत्र के मधुबन के रहने…
