Author: Akash Times

दिल्ली के विवेक विहार स्थित बच्चों के एक अस्पताल में शनिवार (25 मई) देर रात आग लग गई। हादसे में 6 नवजात बच्चों की मौत हो गई। 5 का रेस्क्यू किया गया है। इन्हें एडवांस NICU अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। दिल्ली फायर सर्विस चीफ अतुल गर्ग ने बताया कि उन्हें रात 11:30 बजे न्यू बोर्न बेबी केयर सेंटर में आग की सूचना मिली थी। मौके पर दमकल की कुल 16 गाड़ियां पहुंचीं। तीन मंजिला बिल्डिंग के सभी फ्लोर पर आग लगी थी। फर्स्ट फ्लोर पर 12 नवजात बच्चे थे। इनमें से एक की मौत आग लगने से पहले…

Read More

गुजरात के राजकोट शहर के कालावड रोड पर स्थित TRP गेम जोन में शनिवार शाम 4.30 बजे भीषण आग लग गई। हादसे में 12 बच्चों समेत 30 लोगों की मौत हो गई। 25 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अभी भी मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि यह पता नहीं है कि आग लगने के वक्त गेम जोन में कितने लोग मौजूद थे। मृतकों के शव इतनी बुरी तरह झुलसे हैं कि उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जाएगा। आग पर 3 घंटे में काबू पाया गया। गेम जोन में…

Read More

कवर्धा। महिला से दुष्कर्म का मामला समाने आया है. आरोपी ने महिला का नहाने के दौरान अश्लील वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर महीनों तक महिला से दुष्कर्म किया. महिला ने आखिर में तंग आकर मामले की रिपोर्ट पिपरिया थाना में की. मामला पिपरिया थाना क्षेत्र के रबेली गांव का है.पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत दर्ज कर ली और आरोपी की तलाश शुरू कर दी. शिकायत के 24 घंटे के अंदर रबेली गांव के आरोपी किशोर चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Read More

नवा रायपुर से यात्री ट्रेन का इंतजार शीघ्र खत्म होने वाला है। मंत्रालय के करीब आधुनिक स्टेशन जून में बनकर तैयार हो जाएगा, वहीं दीवाली के पहले रायपुर से मंदिर हसौद, नवा रायपुर व केंद्री (अभनपुर) तक ट्रेन शुरू होने की उम्मीद है। रेलवे और नवा रायपुर के इस संयुक्त प्रोजेक्ट में नवा रायपुर से केंद्री तक 25 किमी. रेलवे पटरी बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। साथ ही नवा रायपुर क्षेत्र में तीन माडल स्टेशन बनाए जा रहे हैं। मंत्रालय के पास बन रहे मल्टी मोड ट्रांसपोर्ट (एमएमटी) में स्टेशन के पास से ही बस और आटो की…

Read More

लोकसभा चुनाव के छठे फेज में शनिवार को 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग शाम 6 बजे खत्म हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार को 58 सीटों पर दोपहर 7 बजे तक 58.82% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 78.19% और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 51.41% मतदान हुआ। पांच फेज में 429 सीटों पर मतदान हो चुका है। 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल के झारग्राम से भाजपा उम्मीदवार प्रणंत टुडू पर हमला हुआ। पत्थर लगने से उनका सुरक्षाकर्मी घायल हो गया। मतदाताओं को धमकाए जाने…

Read More

लोकसभा चुनाव के छठे फेज की वोटिंग के दौरान दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने शनिवार 25 मई की सुबह अपने परिवार के साथ दिल्ली में वोट डाला, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट की। केजरीवाल की तस्वीर को फिर से पोस्ट करते हुए पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने लिखा- मैं कामना करता हूं कि शांति और सद्भाव से नफरत और उग्रवाद की ताकतों की हार होगी। केजरीवाल ने फवाद चौधरी को जवाब देते हुए कहा- चौधरी साहब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की जरूरत…

Read More

रायपुर। सड़कों पर खुले में घूमने वाले स्वामी विहीन गौवंशों की सुरक्षा एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए साय सरकार प्रदेश में गौवंश अभ्यारण्य योजना ले कर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को इस संदर्भ में कार्ययोजना बनाने के आवश्यक निर्देश दिए हैं। राज्य में पशुधन विकास विभाग, पंचायत, राजस्व एवं वन विभाग के समन्वय से गौवंश अभ्यारण्य संचालित करने की योजना है। इस योजना के क्रियान्वयन से सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकने वाले गौवंश को न केवल नियमित आहार मिल सकेगा वरन् उनकी उचित देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध होगी। गौवंश अभ्यारण्य पशुधन के लिए…

Read More

कोरबा. श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर थाना/चौकी के मुख्य मार्ग, चौक चौराहों पर पेट्रोलिंग किया गया। इसी कड़ी में थाना चौकी एवं यातायात के द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख़्त कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यूबीएस चौहान एवं नेहा वर्मा के पर्यवक्षण में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/चौकी एवं यातायात के द्वारा मालवाहक गाड़ियों में व्यक्तियों को बैठाकर परिवहन करने वालों पर सख्त कार्यवाही किया गया है। दिनांक 24.05.24 को कोरबा पुलिस के द्वारा कुल 24 मालवाहक…

Read More

उरगा पुलिस की कार्यवाही। मालयान चालक द्वारा वाहन से डीजल चोरी कर बेंचने की शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को इस पर कार्यवाही की निर्देश दिये गये हैं। इसी कड़ी में उरगा पुलिस की सजकता से ट्रेलर वाहन कमांक CG12AW 8136 के चालक रविन्द्र कुमार को अपने ट्रेलर का डीजल निकालकर दिनांक 21.05.2024 को दूसरे वाहन को बेंचने की सूचना पर तत्परता पूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रार्थी गुलशन जायसवाल पिता रमेश जायसवाल निवासी सिरकी चौकी जटगा थाना कटघोरा की सूचना पर थाना उरगा में अपराध कमांक 200/24 धारा 407 भादवि कायम किया…

Read More

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया निवासी वैष्णव मंदिर के पीछे सीतामणी कोरबा के द्वारा रिर्पोट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लडकी उम्र 17 वर्ष को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगा कर ले गया है कि प्रार्थीया की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 262/2024 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश अति. पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, तथा डीएसपी प्रतीभा मरकाम, थाना प्रभारी एमबी पटले के कुशल मार्ग निर्देशन, सउनि अश्वनी वर्मा के नेत्तर्तव में पता तलास किया…

Read More