Author: Akash Times
लोकसभा चुनाव के छठे फेज में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है। पांच फेज में 429 सीटों पर मतदान हो चुका है। 1 जून को आखिरी 56 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, शनिवार को 58 सीटों पर सुबह 9 बजे तक 25.76% वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 36.88% और सबसे कम ओडिशा में 21.30% मतदान हुआ। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर शनिवार को एक पोस्ट किया है। उन्होंने बांकुड़ा जिले रघुनाथपुर में 5 EVM पर भाजपा का टैग लगे होने का…
77वें कांस फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता की रहने वाली एक्ट्रेस अनसुइया सेनगुप्ता ने बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड अपने नाम किया है। अनसुइया को यह अवॉर्ड अन सर्टेन रिगार्ड सेगमेंट में फिल्म ‘द शेमलेस’ में उनके परफॉर्मेंस के लिए मिला है। इसके साथ ही वे कांस के इतिहास की पहली भारतीय एक्ट्रेस बन गई हैं जिन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। स्टेज पर इस कैटेगरी के बाकी विनर्स के साथ खड़ीं अनसुइया (व्हाइट कोट में)। अवॉर्ड जीतने के बाद अनसुइया। स्टेज पर जब अनसुइया का नाम अनाउंस किया गया तो वो भावुक हो गईं। समलैंगिक समुदाय को समर्पित किया अवॉर्ड…
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में बड़ा धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि मलबे में कई लोग दबे हो सकते हैं। अभी सिर्फ आसपास काम कर रहे मजदूरों का रेस्क्यू किया गया है। इनमें से 7 घायलों को रायपुर लाया गया था जिसमें से एक ने दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि सुबह 6 से 7 बजे के बीच हादसा हुआ है। घटना बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी स्थित स्पेशल ब्लास्ट लिमिटेड बारूद फैक्ट्री की है। फैक्ट्री में 800 से ज्यादा लोग काम करते हैं। रायपुर रेफर किए घायलों में से…
जगदलपुर। एसपी ने रक्षित केंद्र जगदलपुर का अचानक निरीक्षण करने के साथ ही वहां मौजूद रजिस्टर को भी चेक किया गया, जहां लापरवाही को देखते हुए तत्काल एमटीओ सहित 4 आरक्षक को निलंबित कर दिया। जगदलपुर चारों पर कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप था।विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी ने ये कार्रवाई की है। लापरवाही पर SP ने बड़ी कर्रवाई की है। एमटीओ सहित 4 आरक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। बस्तर एसपी शलभ सिन्हा की इस कार्यवाही से हड़कंप मच गया है। SP ने दो टूक कहा है कि जिले भर के पुलिसवाले अपनी…
नई दिल्ली। सात चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में 25 मई को आठ राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान है। छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इस चरण में बिहार की आठ, हरियाणा की सभी दस, झारखंड की चार, दिल्ली की सभी सात, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की आठ और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर वोटिंग है। मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम 6 बजे तक है। मतदान करने के बाद हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और JJP नेता दुष्यंत चौटाला ने…
बेमेतरा। बेमेतरा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्टिंग की खबर है। बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। खबरों के अनुसार ब्लास्टिंग में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। इस जोरदार धमाके में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं जिला प्रशासन की टीम भी घटनास्थल पहुंच गई है। यह पूरी घटना बेमेतरा के बेरला ब्लॉक के ग्राम बोरसी का है। ब्लास्ट के प्रभाव में आए लोगों के…
दुर्ग। महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, पाटन, दुर्ग में 35 सहायक प्राध्यापकों की हुई भर्ती जांच के घेरे में आ गई है। यहां भर्ती किए गए सहायक प्राध्यापक विश्वविद्यालय में ज्वाइनिंग देकर कार्य भी कर रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया की जांच में गड़बड़ी पाए जाने के बाद राजभवन ने विश्वविद्यालय के कुलपति डा. आरएस कुरील को बर्खास्त कर दिया है। अब नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की नौकरी पर अंतिम फैसला राज्य सरकार को लेना है। राज्य सरकार अब आगे की कार्रवाई के लिए विधि विभाग से अभिमत ले रही है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि भूपेश सरकार में हुई…
रायपुर। सौम्या चौरसिया के भाई अनुराग चौरसिया को भी EOW ने हिरासत में लिया है। प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने के बाद EOW की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसके पहले ईओडब्ल्यू ने निलंबित आईएएस रानू साहू के भाई पीयूष साहू को पंडुका से हिरासत में लिया था। मिली जानकारी के अनुसार दोनों से ऑफिस में पूछताछ की जा रही है। निलंबित आईएएस रानू साहू और पूर्व सीएम के सचिव सौम्या चौरसिया के भाई को हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि निलंबित आईएएस रानू साहू ने भाई के नाम पर जमीन खरीदी है। रानू साहू ईओडब्ल्यू की…
रायपुर। फैकल्टी और विभिन्न सुविधाओं की कमी के कारण राजधानी के पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर 5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है. नेशनल मेडिकल कमीशन ने इन्हीं मामलों में प्रदेश के अन्य मेडिकल कॉलेज जैसे बिलासपुर, कोरबा पर भी जुर्माना लगाया गया. जानकारी के मुताबिक मेडिकल कॉलेज रायपुर में कई विभागों में फैकल्टी, रेसीडेंट व ट्यूटर की कमी है. ओपीडी में मरीजों की संख्या, लैब की जांच मानकों पर नहीं है. इसके अलावा भी कई बिंदुओं पर कमियां पाई. इसे लेकर एनएमसी ने पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा है…
कोरबा. छत्तीसगढ़ के कोरबा में डिज्नीलैंड मेला लगा हुआ है. इस मेले में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई. फूड पाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है.घटना मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत बुधवारी स्थित डिज्नीलैंड मेले की है. मृतकों की पहचान 12 वर्षीय सोहेल खान, 28 वर्षीय अनिल कुमार पांडे और 21 वर्षीय समीर खान के रूप में हुई है. तीनों मृतक उत्तर प्रदेश के रहने वाले बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद हड़कप मच गया है.
