Author: Akash Times

देश के लिए सेवा करने वाले जानवरों के प्रति सम्मान का एक बेहतरीन उदाहरण सामने आया है. हाल ही में, ऑस्कर अवॉर्ड्स और कान्स फिल्म फेस्टिवल में एक कुत्ते के प्रदर्शन ने सबको चकित कर दिया था, और फिर वरमोंट स्टेट यूनिवर्सिटी ने एक बिल्ली को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया था. अब लोग भारतीय सेना के एक कुत्ते की सेवानिवृत्ति के बाद मिले सम्मान को देखकर हैरान हैं. आर्मी डॉग मेरु, मेरठ के एक रिटायरमेंट होम जाने के लिए ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में यात्रा कर रहा है. ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में आराम…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बेमेतरा जिले में हुए बारूद फैक्ट्री ब्लास्ट हादसे को लेकर जांच समिति का गठन किया है. बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में मजदूरों की मरने की घटना को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व विधायक अनिता शर्मा के नेतृत्व में आठ-सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. जांच समिति के सदस्य प्रभावित स्थल का दौरा कर पीड़ितों/परिजनों सहित स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट चर्चा कर घटना की वस्तुस्थिति से अवगत होकर अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेंगे.बता दें कि बेमेतरा जिले बेरला ब्लॉक के ग्राम पिरदा…

Read More

करीब 66 दिन के रिकॉर्ड ब्रेकिंग टूर्नामेंट का सबसे महत्वपूर्ण दिन आ चुका है। आईपीएल के 17वें सीजन का आज अंत हो जाएगा। आज होने वाले फाइनल में दो बार (2012, 2014) की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होगा। आईपीएल 2024 का यह 74वां और आखिरी मुकाबला होगा। साल 2022 को छोड़ दिया जाए तो आईपीएल 2017 से लेकर 2023 तक या तो मुंबई की टीम चैंपियन बनी है या फिर चेन्नई सुपर किंग्स। 2022 में गुजरात की टीम ने बाजी मारी थी। 2016 के बाद दूसरी बार…

Read More

यूपी। कानपुर के सचेंडी में अवैध संबंध के चलते शुक्रवार शाम बाजार आई चाची को पीटने के बाद युवक ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। इधर, भतीजे की मौत से घबराई महिला ने भी घर में फांसी लगा ली। ग्रामीणों के मुताबिक, दोनों के बीच अवैध संबंध थे। कुछ समय पहले लोगों ने खेत में दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। आरोप है कि युवक चाची पर बातचीत का दबाव बनाता था। सचेंडी के गांव निवासी 32 वर्षीय युवक पत्नी और पांच बेटों संग रह रहा था। पड़ोस में उसके बड़े भाई का परिवार भी रहता है। परिजनों के…

Read More

यूपी। गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में ‘छोटा हरिद्वार’ कहे जाने वाले गंगनहर घाट परिसर में महिला चेंजिंग रूम के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल फोन में पिछले पांच दिन के अंदर गंगनहर घाट पर स्नान करने आई महिलाओं की 300 से ज्यादा वीडियो फुटेज मिली हैं। इनमें 70 से ज्यादा फुटेज चेंजिंग रूम की बताई जा रही हैं। पुलिस मोबाइल को पुराना डेटा रिकवर करने के लिए लैब में भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं, यह शर्मनाक मामला सामने आने के बाद नहर में नहाने के…

Read More

नई दिल्ली: मौसम विभाग ने शनिवार को छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए लू का अलर्ट जारी किया। इनमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली शामिल हैं। वहीं, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव चक्रवाती तूफान में बदलकर रविवार की रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के समुद्र तटों पर दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में रात के समय भी गर्मी का असर देखने को मिलेगा। इन प्रदेशों में सात दिनों तक भीषण गर्मी…

Read More

दुर्ग। भाठापारा निकुम (दुर्ग) में एक वृध्द महिला की मौत होने के बाद अंतिम यात्रा को लेकर परिवारजन व सैकड़ों ग्रामीणजन शाम को 4 बजे श्मशान घाट दाह संस्कार करने पहुंचे ग्रामीणों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया. इससे अफरा तफरी मच गई फिर घायल मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र निकुम इलाज कराने पहुंचे, तो डॉक्टर ही नहीं थे. दर्द से कराह रहे मरीज मजबूरी में निजी क्लीनिक में इलाज करवाये. वहीं ग्राम निकुम के मधुक्खी के डंक से घायल राजकुमार साहू ने कहा कि निकुम में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल है. समय पर डॉक्टर नहीं मिलते स्टाफ भी नहीं रहता है।…

Read More

शाहजहांपुर में खुटार-गोला रोड पर शनिवार रात एक भीषण सड़क हादसे में ढाबे के बाहर खड़ी वाल्वो बस से बजरी लदा डंपर टकरा कर बस के ऊपर ही पलट गया। हादसे में बस में बैठे करीब 35-40 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों को खुटार सीएचसी लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है। कई घायलों की हालत काफी गंभीर है। देर रात तक पुलिस बचाव कार्य में लगी रही। शाहजहांपुर के एसपी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि रात करीब…

Read More

देश के एक बड़े हिस्से में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इस बीच, बंगाल की खाड़ी में सीजन का पहला चक्रवाती तूफान भी उठा है। इसे रेमल नाम दिया गया है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर गहरा दबाव बना और शनिवार देर शाम तक भीषण चक्रवाती तूफान रेमल में बदल गया। चक्रवात रेमल पश्चिम बंगाल के सागर द्वीप और बांग्लादेश के खेपुपाड़ा के बीच रविवार आधी रात को टकरा सकता है। मौसम विभाग ने द्वारा शनिवार को यह जानकारी दी गई। बंगाल की खाड़ी में मानसून से पहले इस मौसम में यह पहला चक्रवात है। इस बारे में…

Read More

दिल्ली/बंगाल। नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के अधिकारियों ने अत्यधिक सावधानी के तौर पर रविवार दोपहर से 21 घंटे के लिए उड़ानें बंद करने का फैसला किया है। शटडाउन के कारण 394 उड़ानें रद्द हो जाएंगी। एक अधिकारी ने कहा कि जिन यात्रियों की फ्लाइट कैंसिल हुई हैं, उन्हें एयरलाइंस रिफंड कर देगी। हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने कहा, “मौसम विभाग ने 93-111 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान लगाया है। इसके कारण लैंडिंग और उड़ान भरने में काफी दिक्कतें हो सकती हैं।” बता दें कि बंगाल के समुद्र तटों पर चक्रवात रेमल…

Read More