Author: Akash Times

कोरबा 24 मई 2024/लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत 04 जून को होने वाली मतगणना हेतु कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में मतगणना पर्यवेक्षक तथा मतगणना सहायक, डाक मतपत्र एवं ईवीएम के लिए माइक्रो ऑब्जर्वर का प्रथम रेंडमाइजेशन आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत, जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा की उपस्थिति में किया गया। चिन्हित काउंटिंग स्टाफ का प्रशिक्षण 27 मई को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा।

Read More

कोरबा 24 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत कोरबा संसदीय क्षेत्र के लिए 04 जून को जिला मुख्यालय के आईटी कालेज में मतगणना होगी। जिले में मतगणना के लिए सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ हो गई है। इसी कड़ी में आज यहां कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कोरबा जिले की चार विधानसभा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विधानसभा, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर-सोनहत, मनेन्द्रगढ़ विधानसभा तथा कोरिया जिले के बैकुंठपुर विधानसभा के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, रिटर्निंग, उप जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलों के मास्टर ट्रेनर्स को मतगणना की बारिकियों से रू-ब-रू कराने प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी…

Read More

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में सड़क हादसे में 19 मौतों को हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा ने जनहित याचिका माना है। डिवीजन बेंच ने प्रकरण की सुनवाई करते हुए राज्य शासन और राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परिवहन (NHAI) सहित सभी पक्षकारों को शपथ पत्र के साथ जवाब मांगा है। साथ ही कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने सड़क सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं, उस पर अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाए। मामले की अगली सुनवाई 26 जून को होगी। 20 मई दोपहर 19 लोगों की हुई थी मौत बता दें कि कवर्धा…

Read More

छत्तीसगढ़ में 8 नक्सलियों के एनकाउंटर के ठीक बाद माओवादियों ने सरकार से बातचीत पर सहमति दी है। नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी के सदस्य ने पत्र लिखकर सरकार से वार्ता को लेकर अपनी सहमति दी है। उन्होंने लिखा कि खून-खराबा रोकने हम बातचीत के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि सुरक्षाबलों ने कल ही 8 नक्सलियों को मार गिराया है। गुरुवार देर शाम तक 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर थी। 2 माओवादियों की बॉडी नारायणपुर पुलिस और 5 नक्सलियों के शव अबूझमाड़ पुलिस ने बरामद किए हैं। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार भी मिले हैं। ​​​​​​मारे…

Read More

जांजगीर-चांपा जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार ठोकर मारी दी। युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गुस्से में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर में 3 घंटो तक चक्का जाम किया। पुलिस टीम और प्रशासन के अधिकारियों ने आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया। वहीं ट्रेलर वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, जावलपुर का रहने वाला कलेश्वर साहू (24) बाजारों में जाकर चना बेचने का काम करता है। वह गुरुवार की देर शाम बलौदा से अपने घर वापस बाइक से लौट रहा…

Read More

छत्तीसगढ़ के प्रोफेसर गैंग को ड्रग्स सप्लाई करने वाले चार से ज्यादा आरोपियों को रायपुर पुलिस ने दिल्ली से पकड़ा है। आरोपियों से ड्रग्स, कैश, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पुलिस ने बरामद किया है। आरोपियों को सड़क के रास्ते दिल्ली से रायपुर लाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उनका कहना है कि पूछताछ करने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में दिल्ली से रेल मार्ग से ड्रग्स लाई जाती थी। इसके बाद कूरियर के जरिए इस कारोबार के मास्टरमाइंड तक ड्रग्स पहुंचती थी।…

Read More

श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 23/05/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है। कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए 12 प्रकरणों में कुल 235 लीटर कच्ची महुआ शराब किया जप्त कुल…

Read More

पूरे देश में चरम मौसमी घटनाएं जानलेवा साबित हो रही हैं। केरल में जहां मानसून पूर्व बारिश की वजह से अचानक आई बाढ़ और बिजली गिरने से सात लोगों की मौत हो गई, वहीं राजस्थान में प्रचंड गर्मी की वजह से पांच, हरियाणा में दो और मध्य प्रदेश में चार लोगों ने जान गंवा दी है। देश के 10 सबसे गर्म शहरों में राजस्थान के छह शहर शामिल हैं। बाड़मेर में पारा 48.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अन्य शहरों में भी तापमान 47 डिग्री से ऊपर चल रहा है। इसके अलावा, 24 मई से नौतपा भी शुरू हो रहा…

Read More

जिले में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है. नाबालिग की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते गैंगरेप के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियों में से एक ने पहले नाबालिग से फेसबुक पर दोस्ती की और प्रेम जाल में फंसाकर बाइक पर घूमने के बहाने मिलने के लिए बुलाया. इस दौरान आरोपी का दूसरा साथी भी मिला और वे नाबालिग को पोल्ट्रीफार्म ले गए, जहां उसके साथ गैंग रेप किया. वहीं नाबालिग के बेहोश होने पर दोनों पोल्ट्री फार्म में ही उसे छोड़ कर भाग गए. यह मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है.मिली…

Read More

यूपी। आत्मरक्षा का अधिकार प्रयोग करने के लिए कोई स्वर्णिम मानक या गणितीय फार्मूला तय नहीं किया जा सकता है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यह बात कही है। यह घटना के वक्त की परिस्थितियों, आत्मरक्षा का प्रयोग करने वाले व्यक्ति की मन:स्थिति, उसकी जान पर उत्पन्न खतरे की आशंका जैसी तमाम बातों पर निर्भर करता है कि उसने आत्मरक्षा के अधिकार का प्रयोग करते समय आवश्यकता से अधिक शक्ति का उपयोग किया अथवा नहीं। कोर्ट ने इस निर्णय के साथ अपने ही दामाद की हत्या में उम्रकैद की सजा पाए शाहजहांपुर के डॉक्टर जेएन मिश्रा को बरी कर दिया है। डॉ…

Read More