Author: Akash Times
रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व प्रभारी कुमारी सैलजा ने पूर्व कांग्रेसी नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। छत्तीसगगढ़ के 11 पूर्व कांग्रेसी नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा गया है। क्योंकि इन 11 पूर्व कांग्रेसी नेताओं ने सैलजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सैलजा ने कहा कि 11 पूर्व कांग्रेसी नेता दो दिनों में माफी मांगे, माफी नहीं मांगने पर कानूनी कार्यवाही की बात कही है। आपको बता दें कि हरियाणा के सिरसा लोकसभा सीट पर ये सभी पूर्व कांग्रेसी नेता जोकि अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। वे कुमारी सैलजा के खिलाफ सिरसा में कर रहे हैं। उन्होंने…
वाड्रफनगर। छत्तीसगढ़ में बीते कुछ वर्षों से धर्मांतरण का मुद्दा गरमाया हुआ है। प्रदेश में धर्मांतरण का मुद्दा सियासतदारों से लेकर समाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उठाया है और मामला विधानसभा में भी गूंज चुका है। बावजूद इसके धर्मांतरण के मामले नहीं थम रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि वाड्रफनगर इलाके में धर्मांतरण कराने के मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों इलाके की एक महिला ने बसंतपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र में चंगाई सभा के नाम पर धर्म…
रायपुर। नोटिस की तामीली नहीं होने के आधार पर तलाक स्वीकृत करने के परिवार न्यायालय के आदेश को हाईकोर्ट ने रद्द कर दिया है। कोर्ट ने परिवार न्यायालय को मामले की फिर से सुनवाई का आदेश दिया है। याचिकाकर्ता धमतरी की महिला है। पति से उसका विवाद चल रहा था। विवाह के 6 साल बाद पति ने उसके विरुद्ध तलाक की याचिका फैमिली कोर्ट में दायर की थी। महिला को जवाब देने के लिए फैमिली कोर्ट से नोटिस भेजी गई। मगर उसे वह नहीं मिली। महिला के दो पते हैं, जिनमें से एक ही पते पर रजिस्टर्ड डाक से बार-बार…
गरियाबंद। गरियाबंद सिमा से लगे ओडिशा के कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा अभ्यारण्य में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है. इस मुठभेड़ में क्रॉस फायरिंग में Sog जवान के गर्दन में गोली लगी है. जिससे जवान लहूलुहान हो गया. घटना के बाद आनन फानन में जवान को गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया है. वहीं नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है. मिली जानकारी के अनुसार, गरियाबंद जिले के कांवर भौदी से लगे ओडिशा के कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा अभ्यारण्य के शिवनारायणपुर…
बिलासपुर। बिलासपुर में युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को कुल्हाड़ी से काट कर जान ले ली। युवक-युवती लिव इन रिलेशनशिप में साथ रहते थे। बॉयफ्रेंड पर युवती शादी करने के लिए दबाव बना रहा थी, परेशान होकर युवक ने उसकी हत्या कर दी। घटना कोटा थाना क्षेत्र की है। ग्राम अमाली निवासी गुलशन यादव (24) गांव में ही रहकर रोजी-मजदूरी करता था। गांव की ही रहने वाली युवती अंजू यादव (22) उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। पहले दोनों युवक-युवती शादी करना चाहते थे। लेकिन, उनके परिवार के लोग शादी के खिलाफ थे। शादी नहीं हुई तो दोनों ने एक साथ…
धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में अवैध खनिजों के खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में बीते दिन राजस्व तथा खनिज अमला द्वारा मगरलोड विकासखंड के ग्राम डाभा मे निरीक्षण किया गया। इस दौरान वैध दस्तावेज के बिना अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन करते 3 जे सी बी एवं 1 ट्रैक्टर जप्त किया गया। जप्त 3 जे सी बी को थाना मगरलोड एवं 1 ट्रैक्टर वाहनों को कलेक्ट्रेट स्थित कंपोजिट भवन मे रखा गया है। जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि उपरोक्त सभी प्रकरणों में छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम…
धमतरी। जिले के ग्राम अमेठी में दो साल पहले सब्बल मारकर व्यापारी की हत्या करने वाले पति-पत्नी को अपर सत्र न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. साथ ही एक-एक हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया है.जानकारी के मुताबिक यह हत्याकांड दो साल पहले 16 मई 2022 को हुआ था. बताया गया कि अर्जुनी थाना के ग्राम अमेठी में धमतरी शहर के व्यापारी राजेन्द्र पारख का गांव के बुजुर्ग फिरंगी निर्मलकर से जमीन संबंधी विवाद चल रहा था. घटना दिनांक को सुबह 8.30 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद फिरंगी निर्मलकर (59) ने अपनी पत्नी…
नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन को लेकर एक और चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। Astrazeneca की कोविड वैक्सीन में एक और खतरनाक ब्लड क्लॉटिंग डिसऑर्डर मिला है।शोधकर्ताओं का दावा है कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के सहयोग से बनाई गई ब्रिटिश-स्वीडिश फार्मा दिग्गज एस्ट्राजेनेका की कोविड-19 वैक्सीन-प्रेरित इम्यून थ्रोम्बोसाइटोपेनिया और थ्रोम्बोसिस (वीआईटीटी) के खतरे को और अधिक बढ़ाती है – VITT एक दुर्लभ लेकिन घातक रक्त का थक्का जमने वाला विकार है। हालांकि, खून का थक्का जमाने वाला ये रेयर डिसऑर्डर (किसी-किसी को होने वाला) है, लेकिन खतरनाक है। हालांकि यह नया नहीं है, VITT एडेनोवायरस वेक्टर-आधारित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन के…
इंदौर. मध्यप्रदेश के इंदौर में एक हैरान करने वाला मामले सामने आया है। यहां एक छात्र का शव फंटे पर लटका मिला, लेकिन उसने साड़ी पहन रखी थी और महिलाओं की तरह मेकअप कर रखा था। उसके दोनों हाथ भी बंधे हुए थे। ऐसे में यह पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। इंदौर के रणजीत सिंह कॉलेज में BSC सेकंड ईयर के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला है। खंडवा नाका इलाके में शुक्रवार देर रात यह घटना हुई। छात्र ने महिलाओं जैसी साड़ी पहन रखी थी और उनकी तरह ही उसका मेकअप भी था। पुलिस को प्रारंभिक…
कोरबा। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र में हुआ है। बताया जा रहा है,कि छुरी निवासी केशव चौहान अपनी बाइक में सवार होकर कटघोरा की तरफ जा रहा था,इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे ठोकर मार दी। गंभीर रुप से घायल होने के बाद उसे कटघोरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया,बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने लाश पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। अज्ञात वाहन चालक…
