Author: Akash Times
देहरादून। उत्तराखंड में देहरादून-मसूरी रोड पर सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां राजपुर क्षेत्र में स्थित पर्यटन स्थल शिखर फॉल के पास सोमवार को एक जीप गहरी खाई में जा गिरी। इसमें सवार एक युवक और युवती की मौके पर मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चीख-पुकार सुन लोगों ने देखा तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। हादसा सुबह हुआ जब पांचों लोग शिखर फॉल घूमने के बाद घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस और राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीम मौके पर पहुंची तथा…
कोरबा.: रेलवे की घोर लापरवाही ने आज सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे मे डाल दिया था चालक की सूझ बुझ से यात्रियों की जान बच गयी वरना बड़ा हादसा हो सकता था. कोरबा से विशाखापटनम जा रही ट्रैन जब चाम्पा के पहले पहुंची ही थी की सामने से एक माल गाड़ी उसी पटरी पर धड़धाड़ाते आ रही थी चालक को समझने मे देर नहीं लगी और उसने सामने से आ रही ट्रेन को रोकने का संकेत देकर रोक दिया. इससे बड़ा हादसा टल तो गया लेकिन अब सवाल यह उठता है की यह किसकी लापरवाही है जिसने सैकड़ों यात्रियों की…
रायपुर। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापस छत्तीसगढ़ लौटीं ऋचा शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने आज इसका आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि ऋचा शर्मा केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्रालय में कार्य कर चुकी हैं. ऋचा शर्मा के कार्यभार ग्रहण करने के बाद से मनोज कुमार पिंगुआ वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे.
विवरण-* श्रीमान् पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस. चौहान द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक दर्री रविंद्र कुमार मीना एवं कोरबा पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी सायबर सेल को आई.पी.एल. क्रिकेट मैच 2024 के सीजन में क्रिकेट मैच के दौरान सट्टा खेलने / खिलाने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर आवश्यक कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा के कारोबार पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है।इसी क्रम में थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 273/24 धारा छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7,8…
बिलासपुर। रिट याचिकाओं में याचिकाकर्ताओं ने सूबेदार, सब-डब्ल्यूईडी इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर (विशेष शाखा), प्लाटून कमांडर, सब-इंस्पेक्टर की नियुक्ति के लिए राज्य द्वारा शुरू की गई चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए राहत की मांग की थी। हस्तलेखन विशेषज्ञ, उप-निरीक्षक (प्रश्नांकित दस्तावेज़), सभी श्रेणियों में विज्ञापन दिया गया था। अवर निरीक्षक और सब-इंस्पेक्टर (रेडियो)। कुल 975 रिक्तियां। कोर्ट द्वारा 23 अगस्त 2023 को पारित आदेश के परिपालन में राज्य द्वारा बंद लिफाफे में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है। याचिकाओं के इस समूह में, अधिकांश याचिकाओं में प्रतिवादियों द्वारा उत्तर दाखिल किया जा चुका है। कुछ याचिकाओं में, उत्तर अभी…
दिल्ली.2024 लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 6 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान खत्म हो गया है। शाम 5 बजे तक 56.68% वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल में 73% और सबसे कम महाराष्ट्र में 48.66% मतदान हुआ है।
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. मुरुम की अवैध खदान ढहने से एक युवक की मौत हो गई है. जबकि दो घायल हुए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है. यह पूरा मामला गौरेला थाना का है. गौरेला थाना के दर्री क्षेत्र पर पहले खुदाई के दौरान बने तालाब के कारण निकाली गई मिट्टी और मुरुम से पहाड़ नुमा मुरुम की खदान निर्मित हो गई थी. जिसे आसपास के गांव के लोग अपने इस्तेमाल के लिए खोदकर ट्रैक्टर में भरकर ले जाते रहे है. जहां पिछले तीन दिनों से मृतक दिनेश कुमार अपने अन्य साथियों के…
कवर्धा में सोमवार (20 मई) को तेज रफ्तार पिकअप पलटकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, 8 से ज्यादा लोग घायल हैं। सभी आदिवासी समाज से हैं। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है। SP अभिषेक पल्लव ने बताया कि मरने वालों में 16 महिलाएं शामिल हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे। पुलिस के दावों से उलट ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय पिकअप में…
पुणे: महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग ने कार ड्राइविंग के दौरान दो इंजीनियरों की जान ले ली. इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसके साथी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने कार ड्राइवर के खिलाफ येरवडा पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया था. इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार तो किया गया, लेकिन कुछ ही घंटों में उसे अदालत से जमानत मिल गई. इस दौरान कोर्ट ने उसे घटना पर निबंध लिखने की सजा दी. बताया जा रहा है कि नाबालिग का संबंध पुणे के मशहूर बिल्डर…
जयपुर: राजस्थान के जयपुर में पुलिस ने अलग-अलग थानों में एक दर्जन से ज्यादा बलात्कार के मामले दर्ज करने वाली एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ी गई महिला पर इन मुकदमों के बहाने एक वकील को कथित तौर पर ब्लैकमेल करके पैसे ऐंठने का आरोप है। डीसीपी (जयपुर पश्चिम) अमित कुमार के अनुसार, पुलिस टीम ने इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, डीसीपी ने कहा कि एक व्यक्ति ने आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इसके बाद…
