Author: Akash Times
कवर्धा. छत्तीसगढ़ में आज बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई. सभी तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गए थे, वहां से लौटते वक्त पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. वहीं 7 मजदूर घायल हैं. यह घटना कुकदूर थाना के बाहपाली की है.. पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पिकअप वाहन में 10 से 15 लोग सवार थे घटना अभी-अभी की है पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना कर दी गई है इस दुर्घटना में कितने लोगों की मौत हुई है यह अभी…
नई दिल्ली: गुजरात में आईएसआईएस के चार आतंकी गिरफ्तार किए गए हैं। इन्हें गुजरात एटीएस (Gujarat ATS) ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से पकड़ा है। बताया जाता है कि चारों आतंकी (ISIS Terrorists) श्रीलंकाई नागरिक हैं। गुजरात एटीएस यह पता लगा रही है कि ये चारों आतंकी किस मकसद से गुजरात आए थे। गुजरात एटीएस इनसे पूछताछ कर रही है। मामले की जांच जारी है। https://twitter.com/ANI/status/1792491614864392588?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1792491614864392588%7Ctwgr%5E47b3353a739acc692b0dddfebd156c2d8ee6a51c%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fjantaserishta.com%2Fnational%2Ffour-isis-terrorists-arrested-at-the-airport-3281105
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सोमवार को तेज रफ्तार पिकअप पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर पड़ी। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। हादसे के दौरान पिकअप में 40 से ज्यादा लोग सवार बताए गए हैं। हादसा होते आसपास के लोगों ने देखा तो गांव में सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण मौके पर लोगों की मदद के लिए पहुंचे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके के लिए रवाना हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से…
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.04.2024 के 14:00 बजे पीडिता चौकी उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पेश ग्राम पाली कसेरपारा निवासी रामनारायण सिंह से जान पहचान होने पर विगत 03 वर्षो से रामनारायण द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा।वर्तमान में किसी अन्य लडकी से शादी करने की जानकारी मिलने पर पीडिता उससे दूरी बनाने लगी दिनांक 16.04.2024 को पाली कसेरपारा नवरात्र के समय जवांरा पूजा कार्यक्रम में अपनी रिश्ते की नानी के घर गई थी कि रात्रि करीबन 08:00 बजे आरोपी रामनारायण इसे फोन कर बाहर बुलवाया और दो थप्पड मारा और खीचते…
दुर्ग। लापरवाही बरतने वाले 4 अस्पतालों को नोटिस जारी किया है। दुर्ग जिले में नर्सिंग होम एक्ट के नोडल अधिकारी ने 4 अस्पतालों का औचक निरक्षण किया। आपको बता दें इन अस्पतालों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थी। निरीक्षण के दौरान कई खामियां पाई गई इस पर सभी को नोटिस जारी करते हुए 2 दिन में जवाब मांगा गया है। जिले में बीते कुछ दिनों से स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशासन की सख्ती दिख रही है। आयुष्मान कार्ड के नाम पर इलाज के बावजूद मरीजों के परिजन से अतिरिक्त अवैध वसूली, लापरवाही और अस्पताल में अव्यवस्थाओं को लेकर शिकायत जिला स्वास्थ्य…
रांची: देशभर में साइबर ठगी के साथ-साथ एटीएम से ठगी वाले मामले दिनोंदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। यूं तो ये ठग ज्यादातर बुजुर्गों और महिलाओं को अपना शिकार बनाते हैं। कई बार तो पूरी की पूरी एटीएम मशीन ही चोरी हो जाती है। लेकिन ठगों ने अब एक ऐसा नया तरीका खोजा है जो आपको हैरान कर देगा। दरअसल, एटीएम मशीन से कैश निकलने वाली जगह को अब ठग एल्युमिनियम की शीट से चिपका दे रहे हैं। ऐसे में आपके खाते से पैसा तो कट जाएगा लेकिन मशीन से कैश बाहर निकलेगा ही नहीं। ऐसा करने वाले ठग एटीएम…
बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में रविवार की रात सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस बल्लियां फ्लाईओवर से नीचे पलट गई, जिससे एक यात्री की मौत हो गई। 16 यात्री घायल हुए हैं। इनमें छह यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई है। जानकारी के मुताबिक रात करीब साढ़े तीन बजे प्राइवेट बस दिल्ली से बरेली की ओर आ रही थी। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में बल्लियां फ्लाईओवर पर बस अचानक अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो…
रायपुर। राजधानी रायपुर से एक सड़क हादसे की खबर आई है। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई है। वाहन एक ही परिवार के 6 से 7 लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के पचेड़ा गांव की है। यहां पचेड़ा से नरदाह के बीच निर्माणाधीन सड़क पर नाले में सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 से 7 लोग घायल हो गए। वहीं एक 12 साल की नाबालिग बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर…
कछार। असम पुलिस ने कछार जिले में मिजोरम के साथ अंतर्राज्यीय सीमा पर 105 करोड़ रुपये मूल्य की नशीली दवाएं जब्त की हैं। एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पुलिस के मुताबिक, ड्रग्स म्यांमार से मिजोरम के रास्ते लाया गया था। मिजोरम के मूल निवासी तीन व्यक्तियों को नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमल महत्ता ने कहा कि पुलिस ने शनिवार देर रात असम-मिजोरम सीमा के पास अटलबस्ती इलाके में छापेमारी की और एक कार में ड्रग्स…
दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर मतदान होगा. खास बात है कि पांचवें चरण के इस चुनाव में कई दिग्गजों के भाग्य का फैसला होने वाला है. इनमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह व स्मृति ईरानी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला शामिल हैं. इस दौर में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 थर्ड जेंडर वोटर्स सहित 8.95 करोड़ से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इस फेज में इलेक्शन कराने के लिए 94,732 मतदान केंद्रों पर 9.47 लाख मतदान अधिकारी तैनात किए गए…
