Author: Akash Times
कोरबा में हाथियों के बाद तेंदुए की एंट्री ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। कटघोरा वनमंडल के जंगल में तेंदुए ने शौच से लौट रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया। इस दौरान ग्रामीण तेंदुए से भिड़ गया। हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र अंतर्गत अमलीकुंडा में बजरू उरांव (40) परिवार सहित निवास करता है। उसकी बहन गोकुंडा (तनेरा) में रहती है, जिसके घर शनिवार को सगाई कार्यक्रम रखा गया था। तेंदुए ने शौच से लौट रहे ग्रामीण पर हमला कर दिया। शौच के…
रायपुर पुलिस ने आलू से भरे पिकअप के अंदर छिपाकर रखे गए 50 लाख रूपए कैश जब्त किए है. जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव मद्देनजर आरंग पुलिस द्वारा रात्रि में महासमुंद तिराहे के पास चेकिंग के दौरान आलू से भरे पिकअप OD 02 CF 5591 जिसमे ढेंकानाल ओडिसा निवासी ड्राइवर प्रताप प्रधान था, को रुकवाया गया तो उसके अंदर कार्टून में छिपा कर रखा लगभग 50 लाख रुपए मिला.पैसे संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज न होने से 102 सीआरपीसी के तहत जप्त किया गया है और इनकम टैक्स विभाग को सूचित किया गया है. पुलिस द्वारा जांच जारी है. जिला…
गरियाबंद. आपसी विवाद के चलते जीजा ने साले की बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद परिजनों ने थाने में सूचना दी. मौके पर पहुंची सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. यह मामला ग्राम तंवरबहरा का है. मिली जानकारी के मुताबिक, खाने को लेकर बीवी और साले से विवाद हुआ. इसके बाद आवेश में आकर आरोपी ने कुल्हाड़ी से साले की गर्दन पर वार कर हत्या कर दी. इसके चलते घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों ने थाने में मामले की सूचना दी. घटना की जानकारी लगते ही सिटी…
नारायणपुर। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में पुलिस और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ चल रही है, जिसमें अब तक 4 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मुठभेड़ पर बस्तर आईजी पी. सुंदरराज से लेकर एसपी प्रभात कुमार नजर बनाए हुए हैं.जानकारी के अनुसार, डीआरजी व एसटीएफ की पार्टियाँ अबूझमाड़ के जंगल में कई जगहों पर नक्सलियों की घेराबंदी कर चुकी है. नक्सलियों और फोर्स के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हो रहा है. अब तक फोर्स के जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही वास्तविक संख्या का पता चल पाएगा.
कोरबा 29 अप्रैल 2024/ सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान कोरबा संसदीय क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सामान्य निर्वाचन कर्तव्य पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के मतदान हेतु बनाए गए सुविधा केंद्र का निरीक्षण कर डाक मतपत्र द्वारा किए जा रहे मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रेक्षक श्री मीणा ने मतदान कार्य में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप मतदान पूर्ण कराने की बात कही। साथ ही डाक मतपत्र द्वारा मतदान के संबंध में दूसरे जिलों में भी सूचना प्रेषित करने के निर्देश दिए। जिससे अन्य जिलों…
कोरबा 29 अप्रैल 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 को समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु जिले में निर्वाचन के दौरान उपयोग होने वाले ईव्हीएम एवं व्हीव्हीपैट मशीनों का कमीशनिंग आज झगरहा स्थित आईटी कॉलेज कोरबा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रेक्षक श्री प्रेम सिंह मीणा, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने स्ट्रांग रूम में किए जा रहे कमीशनिंग कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुरूप एवं गोपनीयता बनाए रखते हुए कमीशनिंग का कार्य संपादित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि लोकसभा निर्वाचन 2024…
कोरबा 29 अप्रेल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत द्वारा लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु 16 अप्रेल को आयोजित मतदान अधिकारियों के द्वितीय चरण के प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाये जाने पर दो सहायक शिक्षक एल.बी.क्रमशःराजेश कुमार तिवारी, शासकीय प्राथमिक शाला बासीनखार एवं कृपाल सिंह मरकाम शासकीय प्राथमिक शाला पुटुवा के विरूद्ध विभागीय जांच संस्थित करते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कोरबा द्वारा जारी आदेश के अनुसार लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 हेतु मतदान अधिकारियों का द्वितीय चरण का प्रशिक्षण 16 अप्रेल को दोपहर 1.30 बजे से…
छत्तीसगढ़ के मौसम में उलटफेर का दौर जारी है। अगले दो दिनों तक बस्तर और दुर्ग संभाग के जिलों में बारिश के आसार जताए गए है। बालोद, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, कांकेर , दंतेवाड़ा ,सुकमा और नारायणपुर जिले में गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी और अंधड़ चलने की संभावना है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टरबेंस और बारिश का सिस्टम बनने के कारण ऐसा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान दंतेवाड़ा में 41.6 डिग्री दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री नारायणपुर में रहा। अगले 24 घंटे में…
दुर्ग जिले के कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज में नशे में धुत एक कार चालक ने तेज रफ्तार में सामने जा रहे एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। इससे रिक्शा में सवार तीन महिलाओं सहित एक बुजुर्ग को चोटें आई है। पूरा मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ई-रिक्शा चालक रविवार रात 3 महिलाओं को लेकर कुम्हारी से भिलाई की तरफ आ रहा था। इसी दौरान एक कार CG 08 AS3921 का चालक तेज रफ्तार में आया और ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। इससे रिक्शा उछलकर पलट गया। हादसे में एक…
सुकमा में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। कई माओवादियों को गोली लगने की खबर है। मारे गए नक्सली का शव बरामद कर पहचान की कोशिश की जा रही है। किस्टाराम इलाके में पेसेलपाड़ के जंगल में ये मुठभेड़ हुई है। इलाके में सर्चिंग जारी है। सलातोंग इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर डीआरजी, बस्तर फाइटर और 208 वाहिनी कोबरा की संयुक्त पार्टी को रवाना किया गया था। तभी घात लगाकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। मौके से कई हथियार और नक्सल सामान बरामद की गई है। सुकमा…
