Author: Akash Times
कोरबा 30 अप्रैल 2024/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत के निर्देशन में मतदाता जागरूकता स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत चेंबर ऑफ कॉमर्स एवं व्यापारी संघ के द्वारा आज ट्रांसपोर्ट नगर में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमें कलेक्टर ने सबसे पहले हस्ताक्षर कर अभियान की शुरूआत की तथा मतदान दिवस 7 मई को सभी नागरिकों से मतदान करने आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री संबित मिश्रा, आयुक्त नगर निगम श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई आदि अधिकारी-कर्मचारी, व्यापारी वर्ग एवं नागरिकगण उपस्थित थे। कलेक्टर श्री वसंत ने हस्ताक्षर अभियान के उपरांत नागरिकों को शत प्रतिशत मतदान हेतु शपथ दिलाई।
कोरबा 30 अप्रेल 2024/ कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत एवं सीईओ जिला पंचायत व स्वीप नोडल अधिकारी श्री संबित मिश्रा के निर्देशन में कटघोरा विकासखण्ड के छुरीकला में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में एसडीएम कटघोरा श्री सरोज महिलांगे, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सहित विभिन्न विभागों के खंड व पंचायत स्तरीय अधिकारी कर्मचारी हेलमेट पहनकर बाइक रैली में शामिल हुए एवं मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। यह बाइक रैली मतदाता जागरूकता संदेश युक्त बैनर, पोस्टर, फ्लेक्स के साथ छुरीकला (बस स्टैंड) से प्रारंभ होकर सलोरा क, जेन्जरा चौक से होते हुए…
कोरबा 30 अप्रैल 2024/ आगामी सप्ताह कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम घोषित होने के पूर्व तनाव एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, किंतु कई बच्चे बेहतर परीक्षा परिणाम नहीं आने के कारण तनाव के कारण अवसाद ग्रस्त हो जाते हैं। यह समय बच्चों और उनके पालकों के लिए अत्यंत संवेदनशील होता है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री टी पी उपाध्याय को परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में होने वाले तनाव को दूर करने हेतु विस्तृत कार्य योजना बनाकर कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को जिले…
कोरबा.दिनांक 01.05.2024 को श्री अमित शाह, माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार, नई दिल्ली का कोरबा प्रवास प्रस्तावित है। व्हीआईपी महोदय को “Z+” MHA Security with ASL CRPF cover सुरक्षा प्राप्त है। पुलिस के द्वारा मैप जारी कर परिवर्तित मार्ग और पार्किंग स्थल की जानकारी दी गई है। पार्किंग स्थल:- 1. पार्किग 1, 2 व 3 बिलासपुर रोड। 2. पार्किंग 4 बांगो रोड। 3. पार्किंग 5, 8, 8 कोरबा रोड। 4. पार्किग 7 व 9 बडी वाहन । बांगो-बिलासपुर रोड से जेंजरा रोड होकर आऐगें। डायर्वसन प्वांईट:- 1. चकचकवा चौक। 2. जेंजरा चौक। 3. ठेल्वाडीह तिराहा । 4.…
कोरबा जिले के सीतामणी स्थित शनि मंदिर के पास एक युवती ने उफनती नहर में छलांग लगा दी। युवती के नहर में छलांग लगाते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच दो राहगीरों ने नहर में कूदकर उसकी जान बचाई। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनि मंदिर के पास एक युवती और एक युवक आपस में झगड़ा कर रहे थे। दोनों के बीच काफी देर से किसी बात पर विवाद हो रहा था। थोड़ी ही देर के बाद युवती ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। देखते ही देखते यहां लोगों का…
पतंजलि भ्रामक विज्ञापन केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच में पतंजलि की ओर से वकील मुकुल रोहतगी और उत्तराखंड सरकार की ओर से ध्रुव मेहता पेश हुए। सुनवाई शुरू होते ही कोर्ट ने पतंजलि के वकील से पूछा कि माफीनामा हमें आज सुबह मिला है। इसे वक्त पर क्यों नहीं फाइल किया गया। इस पर पतंजलि के वकील ने कहा- 5 दिन पहले फाइल किया गया था। बेंच ने फिर पूछा कि क्या आपने ओरिजिनल माफीनामा फाइल किया है? रजिस्ट्री को इसे स्कैन करके फाइल में क्यों रखना…
जनता दस (सेक्युलर) ने मंगलवार को हासन से पार्टी सांसद और लोकसभा से उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार को JDS कोर कमेटी की बैठक की। इसमें प्रज्वल को पार्टी से सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। बैठक के बाद जद (एस) कोर कमेटी के अध्यक्ष जीटी देवेगौड़ा ने कहा कि हम प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ SIT बनाने का स्वागत करते हैं। हमने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को SIT जांच पूरी होने तक प्रज्वल को पार्टी से सस्पेंड करने को कहा है। वहीं, कुमारस्वामी ने कहा प्रज्वल का सस्पेंशन SIT…
आज यानी 30 अप्रैल को आखिरी विवाह मुहूर्त है। इसके बाद 2 महीने के लिए शादियां रुक जाएंगी, क्योंकि गुरु और शुक्र ग्रह अस्त रहेंगे। इस वजह से अक्षय तृतीया पर भी शादी का मुहूर्त नहीं है। अब 30 अप्रैल के बाद शादी के लिए अगला मुहूर्त 9 जुलाई को रहेगा। इस साल गुरु और शुक्र के अस्त रहने से अक्षय तृतीया (10 मई) पर भी शादियों का मुहूर्त नहीं है, जबकि इस पर्व को अबूझ मुहूर्त माना जाता है। अबूझ का मतलब है कि बिना मुहूर्त निकाले भी इस दिन शादी कर सकते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं…
जांजगीर-चांपा पुलिस ने 2 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि नया बस स्टैंड के पास से 10 किलो 605 ग्राम गांजे के साथ तस्कर पकड़े गए हैं। दोनों आरोपी ओडिशा के बलांगीर से लाकर नागपुर में ऊंचे दामों में बिक्री करते थे। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला है। सिटी कोतवाली प्रभारी प्रवीण द्विवेदी ने बताया कि सूचना मिली कि नया बस स्टैंड के पास दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखे हुए हैं। बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक लाख का गांजा…
लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की बाकी बची 7 सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने जान फूंक दी है। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के लिए 7 मई को मतदान होना है। ऐसे में दोनों दलों के बीच ‘स्टार वॉर’ शुरू हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं। वह जांजगीर में दोपहर 12 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि जातिगत समीकरण साधने की यह कोशिश है। इससे पहले सोमवार को राहुल गांधी ने बिलासपुर में सभा कर भाजपा और पीएम मोदी पर हमला बोला। उन्होंने संविधान और आरक्षण…
