ख़बर

चार धाम यात्रा शुरू:पहले दिन रिकॉर्ड 32 हजार श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए, CM धामी ने भी पूजा की

उत्तराखंड की चार धाम यात्रा आज से शुरू हो गई है। केदारनाथ के कपाट सुबह 6:55 बजे और यमुनोत्री के कपाट सुबह 10:29 बजे खोले गए। दोपहर 12:25 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। जबकि बद्रीनाथ मंदिर में दर्शन 12 मई से होंगे।

पहले दिन रिकॉर्ड संख्या में 32,000 श्रद्धालु पहुंचे और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ केदारनाथ के दर्शन किए। पिछले साल पहले दिन 21,000 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे, जो रिकॉर्ड था।

केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद CM पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ दर्शन के लिए पहुंचे। यहां पहले ही दिन हजारों लोगों की भीड़ के कारण अव्यवस्था देखने को मिली।

इन चारों धामों पर दिन का तापमान 0 से 3 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। वहीं, रात में पारा माइनस में पहुंच रहा है। इसके बावजूद केदारनाथ धाम से 16 किमी पहले गौरीकुंड में करीब 10 हजार श्रद्धालु पहुंच चुके हैं।

पिछले साल यह आंकड़ा 7 से 8 हजार के बीच था। यहां करीब 1500 कमरे हैं, जो भरे हुए हैं। रजिस्टर्ड 5,545 खच्चर बुक हो चुके हैं।

हरिद्वार और ऋषिकेश में 15 हजार से ज्यादा यात्री पहुंच चुके हैं। चार धाम यात्रा के लिए अब तक 22.15 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। पिछले साल रिकॉर्ड 55 लाख लोगों ने दर्शन किए थे।

केदारनाथ के कपाट सुबह 6:55 बजे खोले गए।
केदारनाथ के कपाट सुबह 6:55 बजे खोले गए।
CM पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे।
CM पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे।
केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके थे।
केदारनाथ के कपाट खुलने से पहले ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच चुके थे।

​केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजयेंद्र अजय के मुताबिक 9 मई की शाम 4 बजे जब बाबा की पंचमुखी डोली केदारधाम पहुंची, उस वक्त 5 हजार लोग मौजूद थे।

उधर, कल दोपहर 12 बजे मां गंगा की डोली शीत कालीन प्रवास मुखवा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई थी। डोली भैरवघाटी रात्रि विश्राम के लिए रुकी थी। आज सुबह 6:30 बजे डोली धाम के लिए फिर रवाना हुई है। यहां कपाट 12:25 बजे खुलेगी।

Related Articles

Back to top button