Close Menu
Aakash TimesAakash Times
    What's Hot

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    Facebook X (Twitter) Instagram
    Aakash TimesAakash Times
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • राष्ट्रीय
    • अन्तराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    Thursday, May 7
    Aakash TimesAakash Times
    ख़बर

    योग कार्यक्रम में परफॉर्मेंस दे रहे शख्स को हार्ट अटैक:तन पर वर्दी, हाथ में तिरंगा था; लोग बजाते रहे तालियां, अस्पताल में मौत

    Akash TimesBy Akash Times31/05/2024Updated:31/05/2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    इंदौर के एक योग केंद्र में शुक्रवार को देशभक्ति गीत पर परफॉर्म कर रहे शख्स नाचते-नाचते मंच पर गिर पड़े। वे ‘मां तुझे सलाम’ गाने पर आर्मी यूनिफॉर्म पहनकर और हाथ में तिरंगा लेकर प्रस्तुति दे रहे थे। उनके मंच पर गिरने को परफॉर्मेंस का हिस्सा समझकर सामने बैठे लोग तालियां बजाते रहे। तिरंगा दूसरे शख्स ने उठाया और लहराता रहा।

    गीत खत्म हुआ तो लोग उनके पास पहुंचे। कुछ सेकेंड इंतजार किया, लेकिन जब कोई रिस्पॉन्स नहीं आया तो उन्हें सीपीआर दिया गया। इसके बाद वे कुछ देर के लिए उठकर बैठ गए और पूछने लगे कि मुझे क्या हो गया? उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां ईसीजी हुआ। चेकअप करने के कुछ देर बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

    मामला फूटी कोठी स्थित अग्रसेन धाम पर आस्था योग क्रांति अभियान द्वारा निशुल्क योग शिविर का है। परफॉर्म कर रहे शख्स का नाम बलविंदर सिंह छाबड़ा था लेकिन लोग उन्हें फौजी कहते थे। छाबड़ा ने अंगदान का फॉर्म भर रखा था। इसकी जानकारी उनका मोबाइल चेक करने पर मिली। इसके बाद मुस्कान ग्रुप के जरिए उनकी आंखें और त्वचा दान की गईं।

    अंत्येष्टि के बाद बेटे ने कहा- आर्मी जॉइन नहीं कर पाए थे पिता

    छाबड़ा की मौत के बाद सोशल मीडिया समेत योग शिविर आयोजकों और उनके दोस्तों ने यह जानकारी दी थी कि वे रिटायर्ड फौजी थे।​​ लेकिन अंत्येष्टि के बाद उनके बेटे जगजीत सिंह ने दैनिक भास्कर से कहा, ‘पिता का सपना आर्मी जॉइन करने का था। किसी कारण से वे फौज में नहीं जा पाए। लोगों में देशभक्ति का प्रसार करने के लिए वे फौजी जैसी ड्रेस पहनकर परफॉर्मेंस देने लगे तो पूरे शहर में फौजी के नाम से ही मशहूर हो गए। समाजसेवा के लिए कई बार उनका सम्मान भी किया गया।’

    जगजीत ने स्पष्ट किया कि उनके पिता करीब 25 साल से फौजी के ड्रेसअप में परफॉर्म करते थे इसलिए लोगों को इस तथ्य की जानकारी नहीं है कि फौज में जाने का सपना उनका किसी कारण से अधूरा रह गया था।

    Share. Facebook Twitter Copy Link WhatsApp
    Previous Articleकलेक्टर श्री अजीत वसंत और एसपी ने लिया मतगणना केंद्र का जायजा, मतगणना कक्ष में आवश्यक व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
    Next Article गर्लफ्रेंड को मर्डर केस से अलग रखना चाहता था मुकुल:पुलिस से बोला-बॉडी के टुकड़े कर डिस्पोज करने की प्लानिंग थी, लेकिन कर नहीं पाए
    Akash Times

    Related Posts

    सरदार पटेल की जयंती पर केवड़िया में मोदी:कहा- एक हैं तो सेफ हैं को गलत बताया जा रहा

    31/10/2024

    Aaj Ka Rashifal 31 October 2024: आज दिवाली के दिन इन राशियों के घर होगा मां लक्ष्मी का आगमन, धन-दौलत से भर जाएगी झोली, पढ़ें दैनिक राशिफल

    31/10/2024

    कोरबा: धनतेरस की रात गाड़ी में आगजनी, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    30/10/2024
    Latest Posts

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    Follow for More
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • WhatsApp

    Akash Sharma
    Owner & Editor

    Mobile: 9340121393, 9522039555

    Email:
    aakashtimesnews@gmail.com

    Address:
    Jaiswal Chall, Infront of Niharika Talkies
    Korba, Chhattisgarh – 495677

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Post

    ताश छोड़कर बीच में घर जाने लगा दोस्त दोस्त ने कटर से की हाथ काटने की कोशिश

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अभी नहीं होंगे कोई बदलाव बैज की नई टीम की अटकी लिस्ट

    जुआरियों ने पार्षद के पति को पीटा आरोपियों बोले- जान से मार देंगे

    छत्तीसगढ़ में था रावण के पिता ऋषि विश्रवा का आश्रम

    post calendar
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Oct    
    • About Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    © 2026 AAKASH TIMES. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.