Author: Akash Times
रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत तीन उम्मीदवारों ने अपना नामाकंन वापस ले लिया है। नाम वापस लेने वालों में महेन्द्र कुमार बाघ, रवि भोई व जुगराज जगत शामिल है। उल्लेखनीय है कि रायपुर नगर (दक्षिण) उपनिर्वाचन 2024 के लिए उम्मीदवार 25 अक्टूबर 2024 तक अपना नामांकन दाखिल करने का समय निर्धारित था। वहीं उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामाकंन वापस ले सकेंगे। रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 के लिए कुल 34 अभ्यर्थियों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि रायपुर नगर (दक्षिण) उप निर्वाचन-2024 अंतर्गत कुल 46 अभ्यर्थियों ने…
रायपुर। बीजापुर में देर रात नक्सलियों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस के मुताबिक बासागुड़ा पुलिस थाने की सीमा में देर रात 35 साल के व्यक्ति दिनेश पुजारी की हत्या हुई है। सरकार की महत्वपूर्ण ‘नियद नेल्ला नार’ योजना के प्रभाव से प्रेरित होकर पांच माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने का निर्णय लिया है. आत्मसमर्पण करने वालों में पांच लाख का इनामी माओवादी भी शामिल है. बताया जा रहा है कि ये सभी माओवादी फायरिंग, आईडी ब्लास्ट और आगजनी जैसी हिंसक घटनाओं में संलिप्त रहे हैं. सीआरपीएफ डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी,…
सुंदरगढ़: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में मंगलवार की रात खौफनाक घटना सामने आई है. यहां लव अफेयर को लेकर हिंसक झड़प हो गई, जिसमें तीन महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए. घटना की जानकारी के बाद इलाके में दहशत फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना सुंदरगढ़ सदर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई. घटना के पीछे वजह प्रेम-प्रसंग थी. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महाराष्ट्र के घुमंतू…
पटना: बिहार के पटना से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां 65 वर्षीय कैलाश दास ने अपनी 55 वर्षीय पत्नी राधा देवी की हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि अवैध संबंध के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया. यह घटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुई. आरोपी कैलाश पेशे से मोटर मैकेनिक हैं. उसने आरी ब्लेड से पत्नी राधा पर हमला कर उसे मौत के घाट उतारा. बताया जा…
बलौदाबाजार। कड़े कानून के बाद भी प्रदेश में चाकूबाजी और हत्या का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां आए दिन हत्या, लूटपाट जैसे कई अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि चार भाइयों ने मिलकर पंच की हत्या कर दी है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला बलौदाबाजार के गिरौदपुरी चौकी का है। जहां चार भाइयों ने मिलकर यहां के पंच की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अज्ञात कारणों से चारों भाइयों ने डंडे और पत्थर से मौत के घाट…
रायपुर एम्स में अब ड्रोन से दवाई भेजने की शुरुआत हो गई है। फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। इसके तहत धरसींवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक ड्रोन दवाएं लेकर जाएगा साथ ही मरीजों के जांच सैंपल लेकर वापस भी लौटेगा। इस सुविधा की शुरुआत मंगलवार को रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने की। उन्होंने AIIMS ऑडिटोरियम के बाहर रिमोट का बटन दबाकर ड्रोन उड़ाया। आने वाले दिनों में इसे आस-पास के अस्पतालों के लिए भी शुरू किया जाएगा। AIIMS से मिली जानकारी के मुताबिक, इस ड्रोन सेवा को दूरस्थ इलाकों में मेडिकल फैसिलिटी को बढ़ाने के…
सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में विचरण कर रहे हाथियों के दल से बाइक सवार युवक का बुधवार सुबह सामना हो गया। हाथियों ने युवक को दौड़ाया तो युवक बाइक छोड़कर भाग निकला। गिरने से युवक को चोटें आई हैं। हाथियों ने युवक की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया है। 9 हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए आसपास के आधा दर्जन गांवों में वनविभाग ने मुनादी कराई है। जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर धरमपुर सर्किल में 9 हाथी कई दिनों से विचरण कर रहे थे। मंगलवार को हाथी राजपुर वनपरिक्षेत्र के गोपालपुर सर्किल में चले गए थे। बुधवार सुबह नौ…
कोरबा। मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 को धनतेरस की रात लगभग 1:30 बजे दर्री रोड पर अविनाश प्रिंटर्स एवं स्टेशनरी के संचालक हेमंत अग्रवाल की चार पहिया वाहन में आगजनी की घटना सामने आई। पुलिस ने इस गंभीर मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 639/24 धारा 326 (एफ) एवं 640/24 धारा 309(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी चंदन गोंड (22 वर्ष), निवासी रामसागर पारा को गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड में भेजा जा रहा है। इसके साथ ही, आरोपी के खिलाफ जिला बदर की कार्यवाही भी की जाएगी।…
मेष – मेहनत के बल पर बड़े परिणाम अर्जित कर सकते हैं. पेशेवर लक्ष्यों पर जोर बनाए रखेंगे. तर्कशीलता पर बल रहेगा. सबसे बनाकर चलेंगे. कामकाज में सबको साथ लेकर चलेंगे. शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है. निरंतरता व अनुशासन बढाएंगे. आर्थिक लेनदेन में धैर्य दिखाएंगे. समय सुधार पर बना रहेगा. सावधानी से कार्यगति व्यवस्थित बनाए रखें. आवश्यक कार्य वक्त पर पूरे करें. विपक्ष की सक्रियता बनी रहेगी. सावधानी से आगे बढ़ेंगे. लेनदेन में स्पष्टता बढ़ाएंगे. शुभ अंक : 3 6 9 शुभ रंग : अखरोट समान आज का उपाय : भगवान श्रीगणेश श्रीधनवंतरि और कुबेरदेव की पूजा वंदना करें. साज संवार स्वच्छता बढ़ाएं.…
दिल्ली .वक्फ बिल संशोधन पर बनी जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) मंगलवार को मीटिंग शुरू हो गई है। इसमें दिल्ली वक्फ बोर्ड और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के मंत्रियों के बयान रिकॉर्ड होंगे। इधर, दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने JPC अध्यक्ष को चिट्ठी लिखकर कहा- दिल्ली वक्फ बोर्ड ने सरकार की परमिशन के बिना दस्तावेज पब्लिश करवाए हैं। केजरीवाल की चिट्ठी के जवाब में JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने उन्होंने लेटर कैसे लिखा? हालांकि मुझे यह अभी-अभी मिला है, लेकिन मेरे पास पहुंचने से पहले ही ये सार्वजनिक हो गया विपक्ष ने किया था वॉकआउट, दावा- दिल्ली वक्फ ने…
