Author: Akash Times

नागपुर .विमानों में बम की धमकी देने के मामले में एक और आरोपी की पहचान मंगलवार को हुई है। नागपुर पुलिस के मुताबिक, यह महाराष्ट्र के गोंदिया का जगदीश उइके (35) है। यह आतंकवाद पर किताब भी लिख चुका है। DCP श्वेता खेडकर ने बताया पुलिस टीम ने फर्जी ईमेलों की खोजबीन करके आरोपी को ट्रेस किया है। आरोपी अभी फरार है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस की स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। यह 2021 में एक केस में अरेस्ट भी हो चुका है। दो हफ्ते में 400 से ज्यादा फ्लाइट्स को धमकी दी जा चुकी है। फ्लाइट्स में फेक…

Read More

गाजियाबाद में जिला जज की कोर्ट में मंगलवार को सुनवाई के दौरान बवाल हो गया। जज अनिल कुमार और वकीलों में झड़प हो गई। इसके बाद वकील भड़क गए। कोर्ट रूम में कुर्सियां फेंकीं। पुलिस ने हंगामा कर रहे वकीलों को लाठीचार्ज कर खदेड़ा। इससे गुस्साए वकीलों ने कचहरी की पुलिस चौकी में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। दरअसल, वकील नाहर सिंह यादव ने जज से एक व्यक्ति की जमानत अर्जी दूसरे कोर्ट में ट्रांसफर करने की मांग की थी। इसी बात को लेकर उनकी जिला जज अनिल कुमार से कहासुनी शुरू हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि जिला जज…

Read More

श्रीनगर  .नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल अटैक केस में अहम जानकारियां मिली हैं। NIA ने मंगलवार को बताया कि इस हमले के लिए आतंकवादियों को लोकल सपोर्ट मिला था। गांदरबल के गगनगीरल इलाके में 20 अक्टूबर की रात आतंकवादियों ने मजदूरों के कैंप पर हमला किया था। इस हमले में बड़गाम के डॉक्टर शहनवाज समेत बिहार और पंजाब के 6 मजदूरों की मौत हो गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। गांदरबल अटैक पर नई जानकारी NIA ने CCTV फुटेज खंगाले और हमले में बचे लोगों से बातचीत…

Read More

रायपुर। धन तेरस का धन से कोई संबंध नहीं है, वरन् आयुर्वेदाचार्य एवं चिकित्सक धन्वंतरि का जन्म त्रयोदशी के दिन होने के कारण इसे धन तेरस बोला जाता है. लेकिन बढ़ते हुए वैश्विक बाजारीकरण एवं भौतिकतावाद की अंध दौड़ ने इसके रूप को गलत ढंग से प्रेषित किया है. यह बात अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कही. डॉ. मिश्र ने बताया कि औषधीय वनस्पतियों के ज्ञाता धन्वंतरी ने बताया कि समस्त वनस्पतियां औषधि के समान हैं, उनके गुणों को जान कर उनका सेवन करना व्यक्ति के शरीर के अंदर निरोगिता लाएगा, जो स्वस्थ रहने में सहायक…

Read More

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नहाने गए तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. यह घटना के बेलरगांव भूखर्रा तालाब की है. पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही. जानकारी के मुताबिक, तालाब में डूबने से काजल यादव पिता धन्नू राम यादव 14 वर्ष, यामिनी यादव पिता धन्नू राम यादव 18 वर्ष और सेविका कोर्राम पिता सुरेश कुमार कोर्राम 14 वर्ष की मौत हुई है. तीनों बच्चे नहाने गए थे, तभी अचानक एक बच्ची डूब गई…

Read More

कोंडागांव डेवलपमेंट ब्लॉक में आने वाले बुनागांव में कक्षा पांचवी के बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग दी जा रही है। कोचिंग गांव के जनपद प्राथमिक शाला में चल रही है, जिसमें आस-पास के गांव से फिलहाल 30 बच्चे आ रहे हैं। ये कोचिंग स्थानीय शिक्षक सूरज नेताम के मार्गदर्शन में चलाई है, जो 1 नवंबर तक चलेगी। इस फ्री कोचिंग को चलाने में उनकी मदद युवा शिक्षक नरेंद्र सेठिया (एमएससी) और ज्योति बघेल (बीएससी) कर रहे हैं। नेताम बताते हैं कि वो स्कूल और अवकाश के दिनों में अलग से टाइम निकालकर बच्चों को फ्री कोचिंग देते…

Read More

मुंगेली के त्यौहार के नाम से प्रसिद्ध ‘मुंगेली व्यापार मेला’ के ब्रोशर विमोचन के साथ ही आगामी आयोजन की तारीख़ का ऐलान कर दिया गया है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से उनके निवास कार्यालय पहुना में स्टार्स आफ टुमारो वेलफेयर सोसायटी मुंगेली के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात कर आमंत्रण पत्र देकर मेले में सम्मिलित होने का न्योता दिया, जिस पर सीएम ने मेले में शामिल होने का आश्वासन दिया. साथ ही 26 नवंबर से आयोजित होने वाले बहुप्रतीक्षित मुंगेली व्यापार मेला के 9वें वर्ष के ब्रोशर का विमोचन किया. इस अवसर पर स्टार्स ऑफ टुमॉरो के संयोजक रामपाल सिंह, सह…

Read More

पथरिया। मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र में एक बैंक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें 15 लाख रुपये की ठगी की गई। जानकारी के मुताबिक, सरगांव निवासी बजरंग साहू ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 4 अक्टूबर 2024 को उनके भाई योगेश साहू के मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया, जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक अधिकारी बताते हुए डेबिट कार्ड का वार्षिक शुल्क बंद कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर लिया। इसके बाद उनके जॉइंट बैंक खाते से तीन बार में 15 लाख रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर सरगांव थाना पुलिस ने…

Read More

बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी सोमवार स्थानीय बाजार पहुंचे। यहां उन्होंने कुम्हारों से मिट्टी के दीये और ग्वालिन खरीद कर उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने कुम्हार परिवारों का हाल-चाल भी लिया। साथ ही उनके व्यापार के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान बलौदाबाजार निवासी कृष्णा पांडे ने कलेक्टर को बताया कि दीये की बिक्री अच्छी हो रही है। लेकिन मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए बहुत समय से इलेक्ट्रॉनिक चाक नहीं मिल पा रहा है। जिस पर कलेक्टर सोनी ने आश्वासन दिया कि कुम्हारों को माटी कला बोर्ड के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक चाक उपलब्ध कराई जाएगी। सोनी ने दीवाली…

Read More

रायपुर .दंतेवाड़ा मेरी मां को गांव की मितानिन अपने साथ लेकर गई। हम घर वालों को कुछ नहीं बताया गया। आंखों की सर्जरी करवाकर मां को घर में छोड़ गए। दो दिन बाद मां की तबीयत बिगड़ गई। आंखों में इन्फेक्शन के कारण दिखाई देना बंद हो गया। कमाने वाला अपने परिवार में अकेला मैं ही हूं, त्योहार सिर पर है हम यहां पड़े हैं। ये बातें दंतेवाड़ा जिले के बींजाम गांव के अजय ने कही है। दंतेवाड़ा की 59 साल की सुको बाई की आंखों का जबरन ऑपरेशन कर दिया गया। उनके बेटे अजय ने बताया कि सहमति छोड़िए…

Read More