Author: Akash Times
कोरबा 07 जून 2024/ जिले के ऐसे हाई एवं हायर सेकेण्डरी विद्यालय जहां शिक्षकों की कमी की वजह से स्कूल के विद्यार्थी ठीक से ज्ञान प्राप्त नहीं कर पाते हैं, उन स्कूलों में जिला खनिज न्यास निधि से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। जिले में ऐसे 118 विद्यालय चिन्हित एवं चयनित किए गए हैं। नए सत्र से शीघ्र ही इन विद्यालयों में विषय वाले शिक्षक पहुंचेंगे और विद्यार्थियों को संबंधित विषय पढ़ाने के साथ ही समय पर सिलेबस भी पूरा कराएंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले के लगभग 118 विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की मानदेय आधार पर…
कोरबा 07 जून 2024/ जिला प्रशासन ने बड़ी पहल करते हुए खनिज न्यास निधि से जिले में बेसहारा,असहाय वृद्धजनों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने वृद्धाश्रम का संकल्प लिया है। इस दिशा में नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 54 सर्वमंगला मंदिर के पास स्थित आश्रम का नवीनीकरण करते हुए 01 करोड़ 01 लाख 22 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। वृद्ध और निःशक्तजनों के कल्याण की विशेष कार्यक्रम के तहत संचालित होने वाले इस आश्रम में 60 पुरूष एवं महिला वृद्धों को आवासीय सुविधा मिलेगी। इसके निर्माण के साथ ही कोरबा जिला में जिला प्रशासन द्वारा…
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ जवानों की लड़ाई जारी है। एक के बाद एक जवान नक्सलियों के हर मोर्चे पर जवाब दे रहे हैं। जिसके बाद नक्सलियों की इस बौखलाहट साफ देखी जा रहा है। जवानों की कार्रवाई से बौखलाए नक्सली अब कैंप में हमला करने पर उतर आए हैं। नारायणपुर में नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर रॉकेट लांचर से हमला किया है। इस हमले में एक जवान बाल-बाल बच गया है। वहीं जमकर गोलियां भी बरसाई गई है। नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के इरकभट्टी पुलिस कैंप में नक्सलियों ने हमला किया है। जहां नक्सलियों के द्वारा लगातार पुलिस…
बिलासपुर । विवाह विच्छेद (तलाक) की मांग करते हुए पति की याचिका पर सुनवाई के बाद छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने तलाक की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि विवाह में मानवीय भावनाएं शामिल होती हैं। यदि भावनाएं ही समाप्त हो जाए तो फिर कुछ नहीं बच जाता। विवाह तलाक का आधार नहीं होता। पत्नी का गैर मर्द से संबंध है, तो यह पति के लिए मानसिक क्रूरता है। रायगढ़ जिला निवासी याचिकाकर्ता का विवाह एक मई 2003 को हिंदू रीति रिवाजसे विवाह हुआ था। विवाह के बाद तीन संतान हुआ। पति एक दिन काम…
दिल्ली। देश में अगले हफ्ते नई सरकार बनने जा रही है और लोगों को उम्मीद है कि नई सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देगी। जैसा कि सभी जानते हैं, देश में ईंधन की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमतों पर निर्भर करती हैं। क्रूड ऑयल की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सीधा असर भारत में ईंधन की कीमतों पर पड़ता है। नई सरकार के गठन से पहले, तेल कंपनियों ने 7 जून 2024 (शुक्रवार) के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी हैं। लोकसभा चुनाव से पहले तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 2 रुपये प्रति…
दक्षिण-पश्चिम मानसून के आज (7 जून) बस्तर पहुंचने की संभावना है। गुरुवार को मानसून कर्नाटक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, पश्चिम बंगाल के ज्यादातर हिस्सों में सक्रिय हो गया है। शुक्रवार तक मानसून इन राज्यों के बचे हुए क्षेत्रों के अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ तक पहुंच जाएगा। रायपुर में 11-12 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। इस साल मानसून अपने तय समय से पहले पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ में मानसून पहुंचने की तय तारीख 10 जून है। आज रायपुर समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस साल मानसून अपने तय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (NDA) की संसदीय दल का लगातार तीसरी बार नेता चुना गया। पुराने संसद (संविधान सदन) के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई मीटिंग में NDA के 13 दलों के नेता शामिल हुए। प्रधानमंत्री ने कहा- मुझे नया दायित्व देने के लिए आभार। मेरा एक ही लक्ष्य है- भारत माता और देश का विकास। बैठक में NDA के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM मौजूद थे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्वागत भाषण दिया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र…
मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस की तर्ज पर छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस भी बड़े बदलाव करने वाली है। इसे लेकर जल्द ही प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक की जाएगी। इसके बाद पदाधिकारियों की चुनाव में सक्रियता और निष्क्रियता को देखते हुए उनके पद घटाए या बढ़ाए जा सकते हैं। दरअसल, विधानसभा और लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद युवा कांग्रेस की बड़ी बैठक होने वाली है। जिसमें कई बड़े पदाधिकारियों पर गाज गिर सकती है। युवा कांग्रेस। विधानसभावार होगी समीक्षा युवा कांग्रेस विधानसभावार पदाधिकारियों के किए गए कामों की समीक्षा करेगी। पदाधिकारियों ने विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान कितना काम किया, अपने-अपने…
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता खत्म होते ही सामान्य प्रशासन विभाग ने 3 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। लोकसभा चुनाव में अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रहे 2011 बैच के IAS नीलेश क्षीरसागर को कांकेर जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है। विधानसभा चुनाव से पहले क्षीरसागर को संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं, 2012 बैच के IAS अभिजीत सिंह को गृह और जेल विभाग का विशेष सचिव बनाया है। इससे पहले वे कांकेर के कलेक्टर थे। इनके अलावा, 2021 बैच के IAS वासु जैन को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ से ट्रांसफर कर…
मोदी सरकार के शपथग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं। ANI के अनुसार, नरेंद्र मोदी रविवार, 9 जून को शाम 6 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इससे पहले शपथग्रहण समारोह 8 जून को होना था। हालांकि, बीजेपी की ओर से अभी तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। खबर ये भी है कि मोदी सरकार में बीजेपी के जीते मंत्री रिपीट हो सकते हैं। इतना ही नहीं, स्मृति ईरानी और राजीव चंद्रशेखर को भी मंत्री बनाया जा सकता है। नड्डा के आवास पर तैयार हुई शपथ ग्रहण समारोह की योजना सूत्राें के मुताबिक पीएम मोदी के शपथ ग्रहण…
