Author: Akash Times
नई दिल्ली केंद्र में नई सरकार के गठन की कवायद जारी है। शुक्रवार को विभिन्न दलों की संसदीय दल की बैठक होगी। इसके बाद एनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी को नेता चुनाव जाएगा। इसके बाद एनडीए की ओर से सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। सबकुछ ठीक रहा है तो राष्ट्रपति 8 या 9 जून को शपथ ग्रहण की अनुमति दे सकती हैं। नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने के लिए पहले 8 जून की तारीख समय आई थी। इसके बाद कहा गया कि 9 जून, रविवार को शाम 6 बजे शपथ ग्रहण होगा। हालांकि अभी इस…
कोरबा : छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत ने राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को पत्र लिख कर हसदेव अरण्य कोल फील्ड के सभी कोल ब्लाक से उत्खनन व वृक्षों के कटाई की गतिविधियों पर रोक लगाने एवं कूट रचित उत्तरदायित्व व्यक्तियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डा महंत ने पत्र में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा परसा कोल ब्लाक में उत्खनन के लिए अनुमति हासिल करने के लिए फर्जी ग्राम सभा प्रस्ताव पास करने के ग्रामीणों के आरोपों की जांच की गई हैं। इस जांच में आयोग ने ग्राम सभा…
जगदलपुर. बस्तर में टेलीफ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. टेलीफोन के माध्यम से ठग गिरोह बस्तर के भोलेभाले लोगों को लालच देकर चुना लगा रहे हैं. ताजा मामला भानपुरी ब्लॉक से सामने आया है, जहां पाकिस्तान के नंबर से ठग गिरोह ने फ़ोन कर आईफोन और 10 लाख का लॉटरी लगने का झांसा देकर 4 लाख 93 हजार ठग लिया. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बिहार से आरोपी को गिरफ्तार किया है.फ्रॉड का एहसास होते ही पीड़ित ने भानपुरी थाना में शिकायत की. इस पर बस्तर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम गठित…
नारायणपुर जिले में 2 दिन पहले नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला किया था, जिसका अब एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जवान हाथ में हथियार पकड़े इधर-उधर भागकर मोर्चा संभालते नजर आ रहे हैं। नक्सलियों ने जवानों पर BGL दागे, जिसमें एक जवान बाल-बाल बचा। दरअसल, नक्सलियों ने अबूझमाड़ के इरकभट्टी पुलिस कैंप पर हमला किया था। यह कैंप कुछ दिन पहले ही खोला गया है। बताया जा रहा है कि 2 दिन पहले शाम के वक्त नक्सलियों ने कैंप पर अचानक हमला कर दिया था। जंगल की तरफ से 4 देसी BGL दागे थे।…
बिलासपुर में मौसम के उतार-चढ़ाव का ट्रेंड जारी है। एक बार फिर तापमान 42.4 डिग्री तक पहुंच गया और दोपहर में लू के थपेड़ों से लोग हलाकान होते रहे। वहीं, गुरुवार की शाम कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी और बादल छाने से उमस बढ़ गई। गुरुवार को बिलासपुर छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक गर्मी रही। बता दें कि एक दिन पहले तापमान पांच डिग्री कम होकर 37 डिग्री सेल्सियस पर आ गया था, जिससे गर्मी से लोगों को थोड़ी राहत महसूस हो रही थी। एक बार फिर से पारा 42.4 डिग्री पर पहुंच गया है। इस बार बिलासपुर में भीषण गर्मी…
रायपुर में उधारी के महज 2 सौ रुपए के लिए मर्डर हो गया। घटना 2 जून की है। टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर में दो लोगों के बीच मारपीट हुई थी। इस दौरान एक युवक ने मोहल्ले के ही एक व्यक्ति पर लकड़ी के पट्टे से वार किया था। घायल को लहुलुहान हालत में डीकेएस अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान अब उसकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक 2 जून की देर रात भजन लाल यादव पड़ोस में किराना दुकान के पास खड़ा था। तभी तुषार साहू आया और उसने भजन लाल से अपने उधारी के…
लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत की मन्नत के लिए बलरामपुर के एक युवक ने अपनी उंगली काटकर देवी मंदिर में चढ़ा दिया। उसने बताया कि, मतगणना के रुझानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर वो होप-लेस हो गया था। अंबिकापुर में इलाज के बाद उसे छुट्टी दे गई है। वो अब स्वस्थ है। दरअसल, 4 जून को काउंटिंग के दिन दोपहर तक आ रहे रुझानों में भाजपा कई स्थानों से पिछड़ती दिखी, तो बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र निवासी दुर्गेश पांडेय सावंत सरना के पुरातन-कालीन काली मंदिर पहुंचा। दुर्गेश पांडेय ने भाजपा की जीत की मन्नत मांगी और…
दुर्ग। पति और पत्नी में विवाद के बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया साथ ही अपने ससुर पर भी जानलेवा हमला किया. मामला भिलाई के नेवई क्षेत्र का है. यहां आरोपी अपनी पत्नी को घर ले जाने दल्ली राजहरा से अपनी ससुराल मरोदा आया था. पत्नी ने उसके साथ जाने को राजी नहीं हुई. इस बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई. इसके बाद पति फरार हो गया.पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दल्ली राजहरा निवासी साइमन मसीह…
बलरामपुर. जनपद पंचायत में घुसकर ठेकेदार ने पुलिस के डंडे से आरईएस एसडीओ और इंजीनियर से मारपीट की. इस घटना के बाद आक्रोशित जनपद के कर्मचारियों ने कार्यालय का मेन गेट बंद कर ठेकेदार की पिटाई कर दी. यह मामला राजपुर जनपद पंचायत का है.जनपद कार्यालय में पदस्थ कर्मचारियों ने ठेकेदार और पुलिस के साथ साठगांठ का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ गंभीर धराओं के तहत मामला दर्ज कर उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लाया. इस घटना के बाद क्षेत्र में मामला गरमाया हुआ है.
यूपी की राजधानी लखनऊ में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पार्क में बैठककर दो युवक देसी बम बना रहे थे। इस दौरान विस्फोट हो गया है। तेज धमाके के साथ एक युवक का पैर फट गया। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग दहल गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, तब तक दूसरा युवक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को गिरफ्तार करके उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के एक पार्क का है। यहां दोपहर को दो युवक बैठकर देसी बम…
