Author: Akash Times
राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने एग्जिट पोल को घपला करार दिया. कहा, चुनावी एग्जिट पोल की वजह से शेयर बाजार में लोगों के 30 लाख करोड़ रुपये डूब गए. इसकी क्रोनोलॉजी समझिए. पहली बार हमने नोट किया की चुनाव के समय प्रधानमंत्री ने, गृहमंत्री ने और फाइनेंस मिनिस्टर ने स्टॉक मार्केट पर टिप्पणी दी. प्रधानमंत्री ने कहा, स्टॉक मार्केट तेजी से आगे बढ़ने वाला है, गृहमंत्री और वित्तमंत्री ने भी यही कहा है. इससे बाजार में उछाल आया. बाद में यह डूब गया. यह एक घपला है. इसकी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) से जांच होनी चाहिए.…
देवास। मध्य प्रदेश में देवास Dewas के जिला अस्पताल District Hospital में नवजात शिशु की मौत Death of Newborn Baby हो जाने से परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टरो पर 15 हजार रुपए मांगने के साथ लापरवाही का भी आरोप लगाया है। दरअसल, तीन दिन पहले जिला अस्पताल में महिला की ऑपरेशन से डिलेवरी हुई थी। तभी से बच्चा आईसीयू में भर्ती था। इसके बाद इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं मामले को लेकर परिजनों का आरोप है डॉक्टर साधना वर्मा व स्टाफ ने…
जशपुर – जिले के थाना सन्ना क्षेत्र में निवासरत एक पिता ने दिनांक 05.06.2024 को थाना में सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 04.06.2024 की रात्रि में उसके गांव में एक व्यक्ति के घर में शादी कार्यक्रम हो रहा था, वहां पर कार्यक्रम में प्रार्थिया की 13 वर्षीय नाबालिग अपने एक अन्य 13 वर्षीय सहेली के साथ गई थी, प्रार्थिया की सहेली शंकरगढ़ (बलरामपुर) जिला से मेहमानी में आई हुई थी। प्रार्थी की पुत्री एवं उसकी सहेली साथ में उसी रात लगभग 12 बजे पैदल अपने घर वापस आ रहे थे, कि रास्ते में उनसे मनोज कुमार मिला जो…
बिलासपुर में गुरुवार तड़के भाजपा नेता पर एक युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने उनसे चड्डा पहनकर घूमने की बात कही और गाली-गलौज करते हुए सड़क पर पटक दिया। फिर पत्थर से सिर पर वार किए। इसके चलते भाजपा नेता घायल हो गए। वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गोंडपारा, सुभाष नगर निवासी अर्जुन भोजवानी व्यापारी हैं। वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रोज की तरह अर्जुन गुरुवार तड़के करीब 4.15 बजे रिवर व्यू के पास टहल रहे थे।…
दुर्ग जिले की क्राइम टीम ने जामुल थाना क्षेत्र से गुरुवार सुबह एक क्विंटल गांजा जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन गाड़ियों को जब्त किया है, जिसमें दो गाड़ियां एक ही नंबर की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्राइम टीम से मिली जानकारी के मुताबिक जामुल थाना क्षेत्र में एक युवक कई सालों से गांजा बेचने का काम करता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि उसके पास गांजे की बड़ी खेप आई है। वो लोग उसे अलग-अलग गाड़ियों में रखकर अलग-अलग जगह खपाने जा रहे हैं।…
रायपुर । मौसम विभाग ने अगले तीन घंटे के लिए छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट जारी किया है. प्रदेश के पांच जिले कांकेर, कोंडागांव, धमतरी, गरियाबंद और नारायणपुर के अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है. शुक्रवार को भी एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात की संभावना जताई गई है.माैसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ में 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है. वहीं सबसे कम तापमान नारायणपुर में 22 .8 डिग्री दर्ज किया गया है. रायपुर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस…
कोरबा 06 जून 2024/ छ0ग0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के प्लान ऑफ एक्शन के अनुसार श्री सत्येन्द्र कुमार साहू, प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार 05 जून 2024 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर कोरबा परिसर में पौध रोपण एवं पर्यावरण के संरक्षण के प्रति जागरूक किये जाने के प्रयोजनार्थ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा एवं कोरबा वनमण्डल के संयुक्त तत्वावधान में पौध रोपण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । उक्त अवसर पर श्री ओंकार प्रसाद गुप्ता, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कोरबा की गरिमामयी उपस्थिति…
कोरबा 06 जून 2024/ छत्तीसगढ़ शासन, पर्यटन विभाग द्वारा संचालित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट, केटरिंग टेक्नोलाजी एण्ड अप्लाइड न्यूट्रीशन रायपुर मे होटल मैनेजमेंट मे डिप्लोमा कोर्स डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन, डिप्लोमा इन फूड एण्ड बेवरेजेस सर्विसेस तथा डिप्लोमा इन हाउस किपिंग ऑपरेशन्स तथा डिग्री कोर्स बीएससी हॉस्पिटैलिटी एण्ड होटल एडमिनिस्ट्रेशन हेतु कोरबा जिले के 15 मेधावी छात्रों का चयन किया जाना है। सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवेश हेतु सीटों की संख्या सीमित है, इस हेतु अधिक छात्र होने पर मेरिट के अनुसार छात्रों का चयन किया जाएगा। कोर्स में शामिल होने हेतु…
कोरबा 06 जून 2024/ व्यापमं द्वारा आयोजित पीएटी एवं पीव्हीपीटी प्रवेश परीक्षा 09 जून 2024 दिन रविवार को पूर्वान्ह 09 से 12.15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा केंद्रों के आकस्मिक निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता दल नियुक्ति की गई है, जिसके अंतर्गत कृषि विस्तार अधिकारी श्री पी. एल. मिरेन्द्र, व्याख्याता उच्चतर माध्यमिक शाला कुदुरमाल श्री टी. डी. टोण्डे तथा व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली श्रीमती तुलिका देवांगन को उड़नदस्ता नियुक्त किया गया है। ब्रिफिंग हेतु 07 जून दोपहर 12 बजे शासकीय पीजी कॉलेज कोरबा में बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें उड़नदस्ता दलों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। उक्त परीक्षा के…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर 237 उम्मीदवारों में से 179 उम्मीदवार ‘नोटा’ यानी ‘इनमें से कोई नहीं’ से ही हार गए। चुनाव लड़ रहे 43 प्रत्याशी ही ‘नोटा’ से ज्यादा वोट ला सके। जबकि 194 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। दिलचस्प बात ये है कि इनमें सबसे ज्यादा उम्मीदवार बहुजन समाज पार्टी के हैं। जानकारी के अनुसार, जब भी कोई चुनाव होते हैं तो उसके लिए जमानत राशि तय की जाती है। लोकसभा इलेक्शन लड़ने के लिए 25 हजार रुपए जमा किए गए थे। यह राशि तभी लौटती है, जब कोई प्रत्याशी कुल पड़े वोटों का…
