Author: Akash Times

दिल्ली में जल संकट के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। दिल्ली की AAP सरकार की ओर से लगाई गई याचिका में पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा को एक महीने तक एक्स्ट्रा पानी छोड़ने के निर्देश देने की मांग की गई थी। 31 मई को दायर की गई इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने 3 जून को सुनवाई की थी। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस केवी विश्वनाथन की वेकेशन बेंच ने 5 जून को इमरजेंसी मीटिंग बुलाने के निर्देश दिए थे। मीटिंग में यमुना रिवर बोर्ड, अलग-अलग राज्य और केंद्र के अधिकारियों को समस्या के…

Read More

बुधवार को I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक के बाद चेन्नई लौट रहे तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन की मुलाकात एयरपोर्ट पर टीडीपी नेता चंद्रबाबू नायडू से हुई। नायडू NDA की बैठक में शामिल होकर लौट रहे थे। I.N.D.I.A ब्लॉक की बैठक के बाद शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी के पास बहुमत नहीं है। वे अस्थिर सरकार देना चाहते हैं। I.N.D.I.A ब्लॉक के पास जनादेश भी है और संख्या भी है। भाजपा 237-240 पर अटकी है। अस्थिर सरकार चलाना मोदी जी का काम नहीं है। वह मोदी की सरकार, मोदी की गारंटी के…

Read More

राजनांदगांव । शहर के केसर नगर में संचालित गायत्री विद्यापीठ स्कूल के खाते से 40 लाख रुपए का गबन का मामला सामने आया है। राशि का गबन स्कूल के ही हेड एकाउंटेंट ने किया है। इसमें कर्मचारियों के ईपीएफ EPF amount की राशि भी शामिल है। जब ईपीएफ अफसर ने राशि जमा नहीं होने की जानकारी दी, इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। Gayatri School of Management गायत्री स्कूल प्रबंधन ने हेड एकाउंटेंट उत्तम विश्वास के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि उत्तम विश्वास स्कूल के सभी खातों के लेन-देन व कर्मचारियों के ईपीएफ…

Read More

पंजाब में गोल्डन टेंपल में हुए हमले को लेकर ऑपरेशन ब्लू स्टार की 40वीं बरसी मनाई जा रही है। इसके लिए अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में भारी संख्या में सिख समुदाय की भीड़ जमा है। इस दौरान भीड़ ने हाथों में तलवारें लहराते हुए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। यहां पहुंची भीड़ के हाथ में ऑपरेशन ब्लू स्टार में मारे गए जरनैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर लेकर उसके समर्थन में नारे लगाए। पंजाब में 2 दिन पहले आए लोकसभा चुनाव परिणाम में 2 खालिस्तान समर्थक रिकॉर्ड वोटों से जीते। इनमें असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और…

Read More

छत्तीसगढ़ कोल स्कैम मामले में गिरफ्तार निलंबित IAS रानू साहू और पूर्व CM भूपेश बघेल की उप सचिव रही सौम्या चौरसिया को आज EOW ने विशेष कोर्ट में पेश किया. कोर्ट ने दोनों को 18 जून तक EOW की रिमांड पर भेज दिया है. अब EOW एक बार फिर इन दोनों से पूछताछ करेगी. बता दें कि दोनों निलंबित अफसर इससे पहले भी EOW रिमांड पर थे. कोयला घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली है. सौम्या की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट ने अंतरिम राहत देने से मना कर…

Read More

डबरा। मध्यप्रदेश Madhya Pradesh में सड़क हादसे थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसे से बेवजह लोगों की जान जा रही है। ऐसा ही भीषण सड़क हादसे की एक खबर डबरा से सामने आई है। जहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक को तेज टक्कर मारी। जिसमें महिला की मौत हो गई। वहीं मृतिका का पति और 3 वर्ष का मासूम बच्चा घायल हो गए। मामला करहिया थाना क्षेत्र के खेड़ा गांव के पास का है। जहां पति की लंबी उम्र के लिए वटसावित्री की पूजा करने के लिए ग्वालियर से बाइक पर सवार…

Read More

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद Balod जिले में कुदरत का कहर देखने को मिला है. यहां आकाशीय बिजली गिरने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई. यह घटना डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के संजारी पुलिस चौकी के संजारी गांव की है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. मृतक का नाम खेमराज पिता रामखिलावन सोनकर (12) और योगेश प्रताप पिता राम खिलावन सोनकर (14) है. मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 3 बजे अपने घर के परछी में दोनों मासूम भाई लोग खेल…

Read More

कोरबा जिले में शराब दुकान के पास मामूली विवाद में चाकू के हमले से एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है। युवक को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला सीएसईबी चौकी थाना का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है और आरोपी युवक को तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम तिलकेजा निवासी डिगेश्वर वर्तमान में मुड़ापार स्थित किराए के मकान में रहता है। वह मूल रुप से भैसमा का रहने वाला है। डिगेश्वर शराब लेने के लिए टीपी नगर स्थित शराब दुकान गया हुआ था। जहां अधिक…

Read More

कोरबा जिले में करमता भाजी के साथ धतूरा पत्ता को धोखे से काट कर सब्जी बनाकर खाने के बाद तीन की हालत बिगड़ी गई। सभी को जिला मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पोता और दो नाती का उपचार जिला मेडकिल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फिलहल सभी का इलाज जारी है। कुसमुंडा थाना अंतर्गत वैशाली नगर निवासी बाबू लाल धुर्वे (70), विकास (धुर्वे 24) और विनय धुर्वे (20) तीनों रिश्ते में दादा पोते और नाती हैं। बाबू लाल धुर्वे की पत्नी धतूरा पत्ता तोड़कर घर पर लाई और किचन में रख दी। उस धतूरा पत्ते को पीस…

Read More

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए मीटिंग जारी है। बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित घर पर हो रही है। मीटिंग में सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी, NCP(SCP) के शरद पवार और उनकी बेटी सुप्रिया सुले, शिवसेना (उद्धव गुट) के संजय राउत, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, RJD के तेजस्वी यादव, DMK नेता एमके स्टालिन, झारखंड के सीएम चंपई सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना, AAP नेता राघव चड्ढा और CPI(M) के सीताराम येचुरी समेत कई नेता मौजूद हैं। खड़गे ने कहा कि हम बहुत अच्छा और एकसाथ लड़े।…

Read More