Author: Akash Times

लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में बुधवार को NDA की पहली बैठक पीएम आवास में शाम 4 बजे हुई। एक घंटे चली बैठक में मोदी को NDA का नेता चुना गया। बैठक में 16 पार्टियों के 21 नेता शामिल हुए। सूत्रों के मुताबिक, NDA के सांसदों की 7 जून को बैठक होगी। इसके बाद शाम 5 से 7 बजे के बीच सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राष्ट्रपति के पास जाएंगे। राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा को सभी सहयोगी दलों के साथ वन-टू-वन बात करने और…

Read More

लोकसभा चुनाव के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो गई है। NDA आज ही सरकार बनाने का दावा पेश कर सकता है। इसके लिए एनडीए के सभी दलों के नेता शाम 7:45 बजे राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। यह फैसला NDA की पहली बैठक में लिया गया। मीटिंग पीएम आवास पर एक घंटे चली।10 से ज्यादा पार्टियों के नेता शामिल हुए। इनमें जेडीयू नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, RLD के जयंत चौधरी, जन सेना पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, एलजेपी (रामविलास) के नेता चिराग पासवान,…

Read More

दिल्ली शराब नीति से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बुधवार (5 मई) को अरविंद केजरीवाल की ज्यूडिशियल कस्टडी 19 जून तक बढ़ा दी। केजरीवाल को कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। कोर्ट ने केजरीवाल की मेडिकल ग्राउंड पर 7 दिन की जमानत की मांग वाली अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया कि केजरीवाल के जरूरी मेडिकल टेस्ट कराएं। स्पेशल जज कावेरी बावेजा ने 1 जून की हुई सुनवाई में केजरीवाल की जमानत याचिका पर फैसला 5 जून के लिए सुरक्षित रख लिया था। केजरीवाल ने 7 दिन…

Read More

लोकसभा निर्वाचन-2024 मतगणना दिनांक 04.06.2024 को कलेक्टर कोरबा द्वारा शुष्क दिवस घोषित किया गया था। उक्त दिवस को एफ.एल.-03 होटल बार रितुराज, जमनीपाली में शराब बिक्री करने की शिकायत प्राप्त होने पर श्री अजीत वसंत, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एवं श्री सौरभ बख्शी, सहायक आयुक्त आबकारी, कोरबा के निर्देशन में आबकारी / पुलिस विभाग के द्वारा आकस्मिक दबिश देने पर शिकायत सही पाये जाने पर एफ.एल. -03, होटल बार रितुराज के विरूद्ध विभागीय प्रकरण दर्ज कर आरोप पत्र दिया गया है।

Read More

लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद I.N.D.I. गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए आज शाम मीटिंग करने वाला है। मीटिंग में तय किया जाएगा कि गठबंधन विपक्ष में बैठेगा या सरकार बनाने की कवायद करेगा। INDIA दलों की यह मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर होगी। इस मीटिंग के अलावा एक मीटिंग कांग्रेस पार्टी की भी होगी। इसमें यह तय होगा कि गठबंधन के नेताओं के साथ होने वाली मीटिंग में क्या रुख अपनाना है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने मंगलवार को नतीजों के बाद कहा था कि हम आगे की रणनीति मीटिंग के बाद…

Read More

पीएम मोदी ने बुधवार सुबह 2 बजे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंप दिया। साथ ही मंत्रिमंडल भंग करने की सिफारिश की। मोदी मंत्रिमंडल की सुबह 11.30 बजे आखिरी बैठक हुई। इसमें सरकार ने तीसरी बार जीत को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया। बैठक में 17वीं लोकसभा भंग करने की सिफारिश हुई। इसके बाद मोदी राष्ट्रपति भवन गए और अपना इस्तीफा सौंपा। मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। NDA के सभी सांसदों से एकजुटता के लिए साइन करवा लिया गया है। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि 7 जून को संसद के…

Read More

बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और कोंटा विधानसभा से MLA कवासी लखमा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है कि कल लोकसभा चुनाव हारने के बाद से वे बेचैन थे। रात में उन्हें उल्टियां हुईं। सुबह अचानक उनके सीने में दर्द उठा, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करने पहुंचीं। फिलहाल स्थिति ठीक है। बताया जा रहा है कि उन्हें आराम करने कहा गया है। बता दें कि बीजेपी से महेश कश्यप ने कांग्रेस के प्रत्याशी कवासी लखमा को 55245 वोटों से हराया है। बीजेपी से महेश कश्यप को 458398 वोट मिले, वहीं कवासी लखमा…

Read More

छत्तीसगढ़ में अगले 3 घंटों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, कोरबा, मुंगेली में अलग-अलग स्थानों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। रायपुर में सुबह से बादल छाए हैं और तेज हवा चल रही हैं। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही कहीं-कहीं पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ भी चलेगी।…

Read More

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बुधवार को एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है और चारों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र चढ़ार रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारी थे। उन्होंने बुधवार को अपनी पत्नी रीना चढ़ार और छह साल तथा तीन माह की बेटी के साथ एक ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। यह घटना भेड़ाघाट क्षेत्र में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और…

Read More

18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। भाजपा को 240 सीटें मिलीं, जो बहुमत के आंकड़े से 32 सीट कम हैं। हालांकि, NDA ने 292 सीटों के साथ बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया। PM मोदी 8 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले 7 जून को संसद के सेंट्रल हॉल में NDA के सभी सांसदों की बैठक होगी। जदयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बैठक की जानकारी दी है। दिल्ली में 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इसके बाद PM मोदी…

Read More