Author: Akash Times
नई दिल्ली: काला कोट वकीलों की पहचान माना जाता है, लेकिन गर्मी में यह रंग न पहनने की सलाह दी जाती है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट में भी एक याचिका दाखिल की गई है, जिसमें गर्मियों के दौरान वकीलों के ड्रेस कोड में राहत देने की अपील की गई है। इसके तहत मांग गई है कि वकीलों को गर्मियों के दिनों काला कोट न पहनने की छूट दी जाए। याचिका में अदालत से मांग की गई है कि एडवोकेट ऐक्ट, 1961 के नियमों में संशोधन किया जाए। इससे वकीलों को गर्मी के दिनों में काला कोट पहनने से राहत मिल…
हैदराबाद। तेलंगाना के कई इलाकों में रविवार रात आए तेज आंधी-तूफान व भारी बारिश की चपेट में आकर 13 लोगों की मौत हो गई। राज्य की राजधानी हैदराबाद समेत कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश ने कहर बरपाया। बंगाल की खाड़ी में उठे भीषण चक्रवाती तूफान रेमल के कारण आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश में 13 लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं से पेड़ उखड़ गए, बिजली और संचार टावर क्षतिग्रस्त हो गए और यातायात व बिजली आपूर्ति बाधित हुई। नगरकुर्नूल जिले में सात मौतें हुईं। हैदराबाद के विभिन्न हिस्सों से चार और मेडक से दो…
नारायणपुर। नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में एक बार फिर उत्पात मचाया है। रविवार देर रात छोटेडोंगर पुलिस थाने से 4 किमी दूर चमेली गांव और गौरदण्ड में दस्तक देकर दो बीएसएनएल टावर को आग के हवाले कर दिया हैं। वहीं नक्सलियों ने मौके पर कई बैनर पोस्टर भी लगाए। उनमें छोटेडोंगर के पद्मश्री वैधराज हेमचंद्र मांझी को आमदई खदान का दलाल बताते हुए देश से मार भगाने की धमकी दी है। उल्लेखनीय है कि, नक्सलियों ने पद्मश्री हेमचंद्र मांझी के भतीजे कोमल मांझी की निर्मम हत्या कर दी है। वे आमदई माइंस में दलाली करने का आरोप लगाकर वैधराज हेमचंद्र…
केरल इन दिनों गंभीर संक्रामक बीमारी की चपेट में है। पिछले कुछ दिनों से जारी बारिश और जलजमाव के कारण जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार-सोमवार को केरल के कई जिलों में बारिश को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया। बुधवार तक यहां बारिश जारी रहने की आशंका जताई गई है। प्री-मानसून बारिश और जलजमाव ने स्थानीय लोगों के लिए स्वास्थ्य संबंधी कई चुनौतियां भी खड़ी कर दी हैं। यही कारण है राज्य के कई जिलों में लेप्टोस्पायरोसिस नामक संक्रामक बीमारी के मामले बढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। राज्य में लेप्टोस्पायरोसिस से…
अमरावती। आंध्र प्रदेश के लिए राजधानी और इसकी भौगोलिक स्थिति का भाग्य इसके विभाजन के 10 साल बाद भी अधर में लटका हुआ है। कारण यह है कि हैदराबाद 2 जून से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की संयुक्त राजधानी नहीं रह जाएगी। इसके अलावा 1.4 लाख करोड़ रुपये की सार्वजनिक संपत्ति के बंटवारे जैसे मामले भी अभी अधर में लटके हुए हैं। आंध्र प्रदेश की सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी और प्रमुख विपक्षी तदपा अपने-अपने दावों पर अभी कायम हैं। आंध्र प्रदेश पुनर्गठन कानून एक मार्च, 2014 को अस्तित्व में आया था। इसमें कहा गया था कि हैदराबाद 10 वर्ष से अधिक की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा हेमचंद माझी को वाय श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इस संबंध में गृह विभाग मंत्रालय महानदी भवन से आदेश जारी किए जा चुके हैं। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा प्रोटेक्शन रिव्यू गुप की बैठक में हेमचंद माझी (नारायणपुर) को सुरक्षा श्रेणी प्रदान किए जाने की अनुशंसा और प्रदेश में वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को दृष्टिगत रखते हुए, यह आदेश जारी किया गया है। नक्सलियों ने दी है धमकी – पुलिस ने बताया कि रविवार रात नक्सलियों ने जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चमेली और गौरदंड गांवों में दो निर्माणाधीन मोबाइल टावरों में…
वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों… भारतपे ग्रुप और फोनपे समूह ने प्रत्यय ‘पे’ के साथ ट्रेडमार्क के उपयोग से संबंधित लंबे समय से चले आ रहे सभी कानूनी विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया है। दोनों कंपनियों ने संयुक्त बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, भारतपे और फोनपे पिछले पांच वर्षों के दौरान कई अदालतों में लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवादों में रही हैं। यह समझौता सभी खुली न्यायिक कार्यवाही को समाप्त कर देगा। बयान में कहा गया कि भारतपे और फोनपे ने लंबे समय से चले आ रहे सभी ट्रेडमार्क विवादों को सौहार्दपूर्ण ढंग से…
कोरबा : कटघोरा वन मंडल में ऐतमा वन परिक्षेत्र के ग्राम कोनकोना में ट्रेंकुलाइज किए गए तेंदुए की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है। बताया जा रहा हैं की बीमार तेंदुआ के इलाज के लिए वन विभाग ने इसका ट्रेंकुलाइज किया था। तेंदुए को बेहोश अवस्था में पिंजरे में डाल कटघोरा वनमंडल के केसेनिया डिपो में रखा गया था। यहां कानन-पेंडारी बिलासपुर से आये पशु चिकित्सक डॉक्टर चंदन अपनी टीम के साथ तेंदुए का इलाज कर रहे थे। उसे इलाज के दौरान रविवार रात लगभग 9:30 बजे कानन-पेंडारी शिफ्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि यहां देर…
हिसार: हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हिसार सेक्टर 27-28 मोड़ के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। सोमवार दोपहर एक एसयूवी और ट्रक के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई है और चार लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। ट्रक से टकराने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में चली गई। कार में सवार परिवार के लोग हांसी में रिश्ता तय करने आए थे और वापस जाने के दौरान यह हादसा हुआ। सभी घायलों को हिसार के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया…
कोंडगांव। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का मास्टर माइंड फरार हो गया है। कोंडागांव पुलिस ने सोमवार को उत्तरप्रदेश के दो तस्करों को उड़ीसा से गांजा लेकर रायपुर आते हुए पकड़ा है। पुलिस ने तस्करों के पास से 11 लाख रुपये कीमती गांजा बरामद किया है। बता दें, पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों एवं पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा जगदलपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रही एक ट्रक क्रमांक CG04 JC 9732 में अवैध पदार्थ का परिवहन किया जा रहा है। कोण्डागांव पुलिस ने सूचना…
