Author: Akash Times
आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल के बाहरी इलाके में भारी बारिश के कारण एक खदान ढह गई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की जान चली गई। पुलिसकर्मी बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। भारी बारिश के कारण नदियों का स्तर भी बढ़ चुका है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ रहा है। राज्य की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री लालडुहोमा ने बैठक बुलाई। भारी बारिश के कारण कई इलाकों में हुआ भूस्खलन यह घटना सुबह के छह बजे आइजोल शहर के दक्षिणी बाहरी इलाके में मेल्थम और ह्लिमेन के…
रायपुर : चुनावी आचार संहिता खत्म होते ही कई सेक्टर में बिजली का झटका लगने वाला है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी के प्रस्ताव व जनसुनवाई के बाद राज्य विद्युत नियामक आयोग अगले महीने नई दरें जारी कर सकता है। राज्य विद्युत वितरण कंपनी ने 4,420 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय की जरूरत बताते हुए 20 प्रतिशत तक टैरिफ में वृद्धि का प्रस्ताव दिया है। वितरण कंपनी की हर साल लाइन लास, बिजली चोरी के बाद राजस्व को हो रहे नुकसान का आंकड़ा लगभग 3,000 करोड़ रुपये है। बिजली की नई दरों में घरेलू उपभोक्ताओं पर कम,वहीं व्यवसायिक उपभोक्ताओं पर ज्यादा भार…
दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. अदालत की वैकेशन बेंच ने मंगलवार को केजरीवाल की अंतरिम जमानत की अवधि में 7 दिन बढ़ाने से संबंधित याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया. इस मामले को आगे के निर्देशों के लिए भारत के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के पास भेज दिया गया. जस्टिस जे के माहेश्वरी और जस्टिस के वी विश्वनाथन की बेंच ने केजरीवाल की तरफ से पेश हुए सीनियर एडवोकेट अभिषेक मनु सिंघवी के तत्काल सुनवाई की गुजारिश पर विचार करने से मना कर दिया. मनु सिंघवी ने कहा कि मुख्यमंत्री…
रायपुर/ बिलासपुर / रेल मंत्रालय ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के जीएम का तबादला कर दिया है और उनके जगह अब Neenu Ittyerah को जोन की नई जीएम नियुक्त किया है. वे दक्षिण रेलवे वर्तमान में पीसीसीएम के पद पर पदस्थ हैं. Neenu Ittyerah भारतीय रेलवे यातायात सेवा के 1988 बैच की अफसर हैं. वे दक्षिण रेलवे की पहली महिला परिचालन प्रमुख भी रही हैं. इतना ही नहीं वे 2017 में मदुरैय की पहली महिला डीआरएम भी बनी थी. उन्हें mid-career professionals में Hubert Humphery से 2002 में Fellowship भी मिली हैं.
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी को लेकर एक बार फिर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मंगलवार को मौसम विभाग ने बताया कि, प्रदेश के 20 जिलों में हीट वेव चलने की संभावना है। अगले दो घंटे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के बालोद, बलौदाबाज़ार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, गौरेला पेंड्रा मरवाही, जांजगीर चांपा, कबीरधाम, कोरबा, महासमुंद, मोहला मानपुर-अंबागढ़ चौकी, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, रायगढ़, राजनांदगाव, सक्ति, सारंगढ-बिलाईगढ़ में हीट वेव चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट पलारी में 44 डिग्री चढ़ा पारा पलारी अंचल में 44…
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां रिंग रोड स्थित पाम रिसॉर्ट पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई की है। टीम ने बर्थडे पार्टी पर धावा बोला। इस दौरान शराब और हुक्का बरामद किया गया है। यह रिसॉर्ट छिंदवाड़ा के नामचीन डॉक्टर का बताया जा रहा है। जहां आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा था। शिकायत पर पुलिस ने दबिश दी। भाजपा के बड़े नेता के पुत्र का नाम भी सामने आया है। यह पूरा मामला देहात थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, डॉ. कान्हा अग्रवाल का पाम रिसोर्ट हमेशा से ही…
दिल्ली। वित्त मंत्रालय ने 31 मई को मुंबई में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित की जाने वाली नीलामी के जरिए तीन लॉट में 29,000 करोड़ रुपये के सरकारी बॉन्ड की बिक्री की घोषणा की। पहले लॉट में कई मूल्य विधियों का उपयोग करके उपज-आधारित नीलामी के जरिए 12,000 करोड़ की अधिसूचित राशि के लिए “नई सरकारी प्रतिभूति 2029” शामिल है। 6,000 करोड़ रुपये मूल्य की “न्यू जीओआई एसजीआरबी 2034” की दूसरी खेप भी मल्टीपल प्राइस पद्धति का उपयोग करके नीलाम की जाएगी, जबकि 11,000 करोड़ मूल्य की 7.34 प्रतिशत सरकारी प्रतिभूति 2064 का तीसरा सेट मल्टीपल मूल्य पद्धति का उपयोग…
यूपी। फिरोजाबाद में सात मई को हुए मतदान के दौरान कई तरह की अनियमितताओं के दोषी पाए गए एक एडीएम और एक सीओ को चुनाव आयोग ने तत्काल प्रभाव से हटाए जाने के आदेश दिए हैं। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से सोमवार को इन दोनों अधिकारियों को हटाने का फर्मान भी जारी हो गया। इन दोनों अधिकारियों द्वारा मतदान के दिन अनियमतता बरतने की शिकायत समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से की थी, जिसकी जांच करवाई गई जांच में इन दोनों अफसरों के खिलाफ की गई शिकायत सही पाई गई। फिरोजाबाद के एडीएम अभिषेक कुमार सिंह को तत्काल…
नई दिल्ली। दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो (IndiGo) की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद एहतियात के तौर पर तत्काल विमान को जांच के लिए एक आइसोलेशन बे में ले जाया गया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि विमानन सुरक्षा और एक बम निरोधक टीम फिलहाल मौके पर है।इस संबंध में सीआईएसएफ के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली एयरपोर्ट पर दिल्ली से वाराणसी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट (6E2211) के टॉयलेट में एक टिशू पेपर मिला, जिस पर ‘बम’ शब्द लिखा हुआ था, इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों…
बलरामपुर में जंगल से युवक और युवती का शव बरामद हुआ है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जांच पड़ताल शुरू कर दिया है. घटनास्थल से मोबाइल बरामद हुए हैं. डबल मर्डर की खबर से इलाके में सनसनी फैल गयी. मृत युवक की पहचान सुजीत सोनी के रूप में की गयी है. सुजीत सोनी बजरंग दल का नेता बताया गया है. बजरंग नेता की हत्या के विरोध में व्यापारियों ने बंद का आह्वान किया है. मामला बलरामपुर कोतवाली थाना इलाके का है. एएसपी (आप्स) शैलेंद्र पाण्डेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस को आज सुबह सूचना मिली कि…
