Author: Akash Times
रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित एक होटल में रविवार को पुलिस ने छापेमारी की है। जहां दो अलग-अलग कमरे में संदिग्ध अवस्था में दो युवक-युवती के जोड़े पकड़े गए हैं। पुलिस ने होटल संचालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला सेक्स रैकेट से जुड़ा है या प्रेमी जोड़े हैं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। जानकारी के अनुसार, खरसिया पुलिस चौकी को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि खरसिया के कन्या भवन के पास स्थित लक्ष्मी लॉज में संदिग्ध गतिविधियां चलती हैं। लक्ष्मी लाज में बगैर किसी पुख्ता पहचान पत्र से लोगों को आसानी…
बिलासपुर में किसान को पहले लाठी से पीटा गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी, इसके बाद हत्यारों ने शव को रस्सी से बांधकर घसीटा और उसे पेड़ पर लटका दिया। घटना की जांच में मदद के लिए आई सर्च डॉग रोजी घटनास्थल से सीधे भागते हुए खैरा-डंगनिया में रहने वाले श्यामलाल कश्यप के घर जा घुसी। इसी आधार पर 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने अपनी बहन को भगाकर ले जाने और जमीन विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम डगनिया में किसान की पेड़ पर लटकती लाश…
सूरजपुर के पर्रि गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई हैं. यहां गांव में एक पिता ने अपने बेटे के साथ मिलकर अपने दूसरे बेटे की पहले जमकर पिटाई की और फिर उसे घर के पास ही एक पेड़ पर उल्टा लटका दिया. जिससे उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम जगन्नाथ सिंह (26) और आरोपी पिता का नाम रामभरोस सिंह बताया जा रहा है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में नशे में किसी विवाद के बाद इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है. हालांकि अभी विवाद की असल वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.वहीं पुलिस शव…
गुरुग्राम। गुरुग्राम में शनिवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। आरोपी और मृतक दोनों महाराष्ट्र के अकोला जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, शनिवार रात सदर थाना को टिकरी गांव स्थित एक पीजी में 22 वर्षीय युवती की हत्या की सूचना मिली। पुलिस टीम फॉरेंसिक साइंस और फिंगरप्रिंट टीम के साथ मौके पर पहुंची। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “घटनास्थल पर युवती का शव खून से लथपथ मिला। उसके सिर और गर्दन…
दिल्ली। एक जून 2024 को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट होते हैं। इस बार 1 जून को ऐसा होगा या नहीं, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन यह चर्चा आम है कि चुनाव बाद एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ जाएंगे। चुनावों से पहले और बाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में हुए बदलाव पर एक नजर डालें। 1 जून 2014 को दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 905 रुपए प्रति सिलेंडर थी। आज यानी 27 मई 2024 को दिल्ली में घरेलू सिलेंडर…
नौतपा का आज दूसरा दिन है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, गुजरात के लिए हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। नौतपा के पहले दिन, यानी 25 मई को राजस्थान में गर्मी से 5 लोगों की मौत हो गई। यहां पिछले 3 दिनों में 22 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य का फलोदी देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लोगों को गर्मी से बचाने के लिए ट्रैफिक सिग्नल की टाइमिंग आधी की गई है। यानी जहां सिग्नल 60…
सुकमा जिले में कोंटा के किद्रेलपाड़ इलाके में DRG जवानों के नक्सली को मार गिराया है। मारे गए नक्सली का शव बरामद हो गया है। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटनास्थल से हथियार भी बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक एनकाउंटर में कई नक्सली को गोली लगी है। एसपी किरण चव्हाण ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। दरअसल, नक्सलियों ने कल (26 मई) को बंद का आह्वान किया है। इससे पहले ही सुरक्षाबलों ने माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन तेज कर दिया है। DRG की टीम सर्चिंग के लिए जंगलों में निकली हुई थी। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग…
छत्तीसगढ़ के कोरबा में स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी काम से कहीं जा रहा था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। पूरा मामला रामपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के बाद युवक को राहगीरों की मदद से कोरबा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम निश्चय राठौर है, जो बालको थाना क्षेत्र का निवासी था। स्पीड ब्रेकर पर बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे…
4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे। चर्चा है कि नतीजों के बाद ही जल्द ही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। 12 से अधिक जिला अध्यक्ष समेत कई बड़े पदाधिकारी बदले जा सकते हैं। साथ ही कांग्रेस छोड़ चुके नेताओं के पदों पर भी नियुक्तियां होनी है। बदलाव की चर्चाओं को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, अभी हम बदलाव करेंगे, जहां जरूरत होगी, वहां नियुक्तियां की जाएंगी। कांग्रेस पार्टी। विधानसभा के बाद से बदलाव की चर्चा विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस पार्टी को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके…
रायपुर 26 मई 2024/ लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के अंतर्गत मतगणना 4 जून 2024 को की जाएगी। मतगणना के दौरान ईवीएम में दर्ज वोटों के साथ ही डाक मतपत्रों की भी गणना की जाएगी। डाक मतपत्रों की गणना 11 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के संबंधित रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में ही सम्पन्न होगी। इसके लिए सभी संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में अन्य संबंधित जिलों से डाक मतपत्रों का परिवहन रिटर्निंग अधिकारी के मुख्यालय जिलों में पूर्ण कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि प्रदेश में 25 मई की स्थिति में कुल 41 हजार…
