Author: Akash Times

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक कर विभाग (जीएसटी) ने कर चोरी पर निगरानी बढ़ाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। प्रदेश में अब ई-वे बिल के प्रावधानों में दी गई छूट को खत्म कर दिया गया है। इसके तहत अब व्यापारियों को 50 हजार रुपए से अधिक दाम के माल को लाने -ले जाने पर ई-वे बिल कटवाना जरूरी होगा। उल्लेखनीय है कि, अभी तक राज्य में एक जिले के भीतर माल परिवहन करने पर ई वे बिल जारी करना आवश्यक नहीं था। साथ ही 15 वस्तुओं को छोड़ कर राज्य के भीतर किसी भी वस्तु के परिवहन पर ई वे बिल…

Read More

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election) के बाद CM पद से हटाने के विपक्ष के दावों पर योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में योगी ने यूपी में बीजेपी (BJP) के प्रदर्शन से लेकर खुद के सीएम पद से हटाने पर अपनी बात कही। मुख्यमंत्री पद से हटाने के विपक्ष के दावोंं पर उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का एक प्रोपेगेंडा है। वैसे भी मैं एक योगी हूं। सत्ता नहीं बल्कि पार्टी के मूल्यों और सिद्धांतों के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता है। वहीं उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बीजेपी के…

Read More

रायपुर। बेमेतरा फैक्ट्री हादसे के बाद सरकार उद्योगों में सुरक्षा मापदंड को लेकर गंभीर हो गई है. उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने श्रम विभाग के सचिव को उद्योगों में जानलेवा हादसों में कमी लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं. इनमें विस्फोटक और ज्वलनशील सामग्रियों का उत्पादन या प्रयोग करने वाले उद्योगों का विशेष सुरक्षा जांच करना शामिल है.मंत्री देवांगन ने अपने पत्र में बेमेतरा हादसे पर दुःख प्रकट करते हुए लिखा है कि भीषण हादसे में कई श्रमिकों ने अपनी जान गंवाई जो की अत्यंत ही दुखद है. चूंकि राज्य में श्रम विभाग का…

Read More

कोरबा/तखतपुर। गर्मी के दिनों में बिजली गुल की समस्या आम गई है. प्रदेश के कई इलाकों में रोजाना एक-दो घंटे बिजली गुल हो रही है, तो ऊर्जाधानी कोरबा के कई इलाकों में 36-36 घंटे से बिजली गुल है. परेशान लोग के पास धरना-प्रदर्शन के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है.प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा में गजब हाल है. प्रदेश के दूसरे जिलों में एक-दो घंटे लाइन गुल हो रही है, तो ऊर्जाधानी में लोगों को 36-36 घंटे से बिजली नहीं मिल रही है. शहर के मध्य स्थित वार्ड 5 धनवार पारा में रविवार सुबह से बिजली गुल होने से लोगों…

Read More

अगर आप नशे में गाड़ी चलाने के आदि हैं तो आप अपनी आदत बदल लें. क्योंकि यदि नशे की हालत में आपकी गाड़ी से हादसे में किसी की मौत हो जाती है तो अब ऐसे आरोपियों पर धारा 304 ए नहीं बल्कि धारा 304 लगेगी. यानी आरोपी की सजा भी बढ़ गई औऱ उसे थाने से जमानत भी नहीं मिली. ये फैसला तमाम थानों के पुलिस इंस्पेक्टरों को बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने दिए हैं.धारा 304 का सड़क दुर्घटनाओं में बहुत कम उपयोग होता है. सड़क दुर्घटना में मौत होने ने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ 304-ए के तहत ही…

Read More

कोरबा 27 मई 2024/ एसईसीएल दीपका परियोजना अन्तर्गत ग्राम मलगांव के कुछ भू-विस्थापितों द्वारा अधिग्रहित भूमि के विरूद्ध कम मुआवजा दिए जाने की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने एसईसीएल प्रबंधन सहित एसडीएम कटघोरा को जांच कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर कक्ष में बैठक लेते हुए श्री वसंत ने ग्रामीणों द्वारा दिए गये आवेदन पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने एसईसीएल प्रबंधन के अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार आवेदनों को पारदर्शी तरीके से वास्तविक अधिग्रहित भूमि का नाप-जोख कर मूल्यांकन करने और मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश एसडीएम और एसईसीएल…

Read More

कोरबा 27 मई 2024/ जिले के 29 देशी-विदेशी मदिरा दुकानों में संलग्न अहाता हेतु निविदा आयोजित की गई थी, जिसे 18 दुकानों के अहाता हेतु चयनित निविदाकारों द्वारा निर्धारित समयावधि में अग्रिम लाइसेंस प्रतिभूति जमा नहीं करने के फलस्वरूप द्वितीय निविदा आमंत्रित की गई। जिसमें कुल 63 निविदा प्राप्त हुए। एक निविदा स्कू्रटनी में अपात्र पाने के पश्चात् 62 निविदा में से चयन की कार्यवाही सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बख्शी सहित अन्य अधिकारियों एवं निविदाकारों की उपस्थिति में ऑनलाइन पद्धति से की गई। जिसमें देशी मदिरा अहाता हरदीबाजार हेतु सुखराम यादव, विदेशी मदिरा अहाता गोपालपुर हेतु मनोज यादव, देशी…

Read More

कोरबा 27 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए संसदीय क्षेत्र कोरबा के मतों की गणना करने आईटी कॉलेज में स्थापित सीलबंद स्ट्रांग रूम 04 जून को मतगणना के दिन सुबह आब्जर्वर, रिटर्निंग आफिसर और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में खोले जायेंगे। स्ट्रांग रूम से ही ईव्हीएम मशीनों की कंट्रोल यूनिट मतगणना कक्ष तक पहुंचेगी और आठ बजे से मतों की गणना प्रारंभ होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत ने आज यहां जिला मुख्यालय स्थित मतगणना केंद्र आईटी कॉलेज झगरहा पहुंचकर 04 जून को होने वाली मतगणना हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लिया।…

Read More

छत्तीसगढ़ के बेटे और भारत के नंबर वन पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने उज्बेकिस्तान में आयोजित एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। इस उपलब्धि से उन्होंने प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर लिखा कि’छत्तीसगढ़ के बेटे और भारत के नंबर वन पैरा-एथलीट श्रीमंत झा ने उज्बेकिस्तान में आयोजित एशिया पैरा-आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम कर समूचे प्रदेशवासियों को गौरवान्वित किया है। इस बड़ी उपलब्धि के लिए श्रीमंत को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Read More

राजनांदगांव। सोमवार को नेशनल हाईवे स्थित ग्राम चिचोला के पार कार सवार तीन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ मारपीट कर 14 लाख रुपये लूट लिए। सीसीटीवी फुटेज में एक सफेद रंग की कार कैद हुई है। मामले में पुलिस नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि सोमवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे घोरतलाव स्थित मारूति फ्यूल के मैनेजर राजाराम विश्नोई 14 लाख रुपए बैंक में जमा करने के लिए बाइक से राजनांदगांव निकले थे। जैसे ही वे चिचोला से लगभग 5 किमी दूर झंडातालाब-भरकाटोला के बीच स्थित एक बायो डीजल पंप के…

Read More