Author: Akash Times
नारायणपुर। एंबुश लगाकर नक्सलियों ने डीआरजी और बस्तर फाइटर्स को घेर कर गोलीबारी शुरू कर दी. लेकिन मुस्तैदी से जवानों की जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली ढेर हो गया, वहीं कुछ अन्य के घायल होने की भी खबर है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नारायणपुर बीजापुर जिले के सीमावर्ती पल्लेवाया हांदावाडा क्षेत्र में प्लाटून नंबर 16 और इंद्रावती एरिया कमिटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की टीमें संयुक्त नक्सल गश्त सर्च अभियान पर निकली थी. 24 मई को पुलिस टीम की वापसी के दौरान…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में बड़ा हादसा टल गया। केदारनाथ धाम में हेलिकॉप्टर पायलट की सूझबूझ से यह हादसा होने से बचा। केदारनाथ धाम में यात्रियों से भरे हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी मिली है कि क्रिस्टल के हेलिकॉप्टर का रूडल खराब हो गया। पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिग कराई। हेलीकॉप्टर के सुरक्षित लैंड के बाद तीर्थ यात्रियों ने राहत की सांस ली। केदारनाथ में हेलिकॉप्टर सेवा हमेशा से ही जोखिमभरी रही है। बीते 11 वर्षों में केदारनाथ में 10 हादसे हो चुके हैं।
लखनऊ: एक महिला ने अपने दोस्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसने उसके साथ बलात्कार किया और आपत्तिजनक तस्वीरें खींचकर ब्लैकमेल किया। तालकटोरा थाने में दर्ज एफआईआर में पीड़िता ने कहा कि आरोपी उसे अक्टूबर 2023 में आलमबाग बस स्टैंड के पास एक होटल में ले गया। जहां यौन उत्पीड़न करने से पहले उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया। इसके बाद आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें खींच लीं। आरोपी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर उससे फोन पर ब्लैकमेल कर पैसे मांग रहा है। आरोपी ने अब…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। सारंगढ़ के नजदीक ग्राम पंचायत गोडिहारी के खेत में पत्थर की मूर्ति मिली। कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश पर तहसीलदार पूनम तिवारी ने अधीनस्थ पटवारी और ग्रामीणों की उपस्थिति में बुधवार को मूर्ति प्राप्ति स्थल पर पंचनामा तैयार किया है। कलेक्टर साहू ने जिले में पत्थर की मूर्ति प्राप्ति के संबंध में पुरातत्व विभाग रायपुर को पत्र लिखा है। उल्लेखनीय है कि भूमिस्वामी द्वारा दो माह पूर्व खेत की जोताई ट्रेक्टर से करवाने पर यह शिला में बनी मूर्ति ट्रेक्टर के हल में फंसकर बाहर निकल गया, जिसे मेड़ के एक किनारे में किया गया था। 21…
बिलासपुर में अस्पताल प्रबंधन ने शव का पोस्टमॉर्टम कराए बिना ही परिजनों को सौंप दिया। युवके क जहर खाने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं शव के अंतिम संस्कार के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। अब पुलिस इस मामले में अस्पताल प्रबंधन को दोषी मानकर जांच कर रही है। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। दरअसल, जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ क्षेत्र के ब्यासनगर निवासी शेखर धीवर (25) ने बीते 18 मई को जहर खा लिया था, जिसे परिजन ने इलाज के लिए पामगढ़ स्थित अस्पताल लेकर गए। उसकी हालत को देखते…
बसना. पदमपुर सड़क मार्ग के किनारे शासकीय घास भूमि की जमीन डबरी मेड पर दुकान और मकान बनाकर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने बुलडोजर कार्रवाई की. अतिक्रमण की हटाने की कार्रवाई NGT के गाइड लाइन के तहत की गई. इस दौरान अतिक्रमणकर्ताओं ने कब्जा हटाने पहुंची नगर पंचायत, राजस्व विभाग एवं पुलिस के साथ जमकर नोकझोंक भी हुई. नगर पंचायत बसना द्वारा इसके पूर्व 3 दिनों में कब्जा हटाने लगभग 31 लोगो नोटिस दिया गया था. अतिक्रमणकर्ताओं को इस त्वरित कार्रवाई का जरा भी अंदेशा नहीं था, बेफिक्र होकर ये अपना व्यवसाय कर रहे थे.…
रायपुर. राजधानी रायपुर के कमल विहार सेक्टर 4 में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है. आज झाड़ी में महिला की जली लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. अज्ञात महिला की उम्र लगभग 30-35 वर्ष है. यह लाश तीन दिन पुरानी बताई जा रही है. पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है. टिकरापारा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है.महिला का शव आग से जला हुआ है, जिसके कारण पहचान नहीं हो पाई है. अज्ञात महिला कान में टाप्स पहनी हुई है. महिला गले में मंगलसूत्र, पिंक कलर की चूड़ी, पिच कलर गोल्डन वर्क की साड़ी पहनी…
गोटेगांव। श्रीधाम में पदस्थ वन विभाग के रेंजर दिनेश मालवीय और डिप्टी रेंजर कमलेश चौहान को लोकायुक्त की टीम ने पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए, रंगे हाथों पकड़ा है। दोनों ही आरोपित एक लकड़ी व्यापारी से प्रकरण के संबंध में पचास हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे, जिसकी शिकायत होने पर लोकायुक्त के दल ने पीड़ित के हाथों तय रकम भिजवाई और जैसे ही यह रकम इन्होंने ली, तो पहले से सतर्क लोकायुक्त की टीम ने दोनों को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त टीम ने दोनों ही भ्रष्टाचारियों को गोटेगांव…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 18 जून से स्कूल खुलेंगे। इस दौरान सभी स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के गांव-गांव और शहरों में शाला प्रवेश उत्सव का प्रचार-प्रसार और मुनादी कराई जाएगी। बच्चों को शाला प्रवेश उत्सव के दिन वेलकम पार्टी भी दी जाएगी। स्कूल शिक्षा सचिव ने जारी आदेश में बताया कि छत्तीसगढ़ शासन का मकसद है कि छात्र-छात्राओं को स्वच्छ और सुंदर वातावरण में क्वालिटी एजुकेशन दिया जाए। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से शाला प्रवेश उत्सव की शुरुआती तैयारी के साथ-साथ पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। स्कूल शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल…
नई दिल्ली। दिल्ली के दो बड़े कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। फोन कॉल के जरिए लेडी श्रीराम कॉलेज और श्री वेंकटेश्वर कॉलेज में बम होने की जानकारी दी गई। इस फोन के बाद हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस के अधिकारी और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। हालांकि, अब तक किसी भी कॉलेज में कोई विस्फोटक या अन्य खतरनाक सामग्री मिलने की आशंका नहीं है। यह पहला मौका नहीं है, जब दिल्ली में किसी सार्वजानिक स्थान पर बम होने की बात कही गई है। इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। धमकी देने वालों ने इस…
