Author: Akash Times

दुर्ग। दुर्ग जिले के राजेंद्र पार्क चौक के पास एक स्कूटी सवार के ऊपर होर्डिंग-फ्लेक्स गिर गया। जिससे वो जख्मी हो गया। पीछे से कोई बड़ा वाहन आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। रायपुर रोड में स्थित एक परिसर के ऊपर बड़ी सी होर्डिंग लगी है। बुधवार शाम आंधी-तूफान चलने के दौरान चौक पार कर स्कूटी सवार युवक रायपुर की ओर जा रहा था। तभी हवा में उड़ रहे बड़े साइज का फ्लेक्स उसके ऊपर जा गिरा। स्कूटी सवार युवक सड़क पर गिर गया। जिससे उसे चोटें आई हैं। विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव ने…

Read More

पश्चिम बंगाल में पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक महिला कार्यकर्ता की हत्या के बाद गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन किया। नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहनों के टायर जला दिए। सड़कें जाम कर दीं और दुकानों के शटर गिरा दिए। इस बीच मामला इतना बिगड़ गया कि हालात काबू करने के लिए सुरक्षा बलों को लाठीचार्ज तक करना पड़ा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सोनाचूरा गांव में भाजपा की 38 वर्षीय कार्यकर्ता रथिरानी अरी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के गुर्गों ने हत्या कर दी है। फिलहाल इलाके…

Read More

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक बार फिर सुबह से चल रही नक्सल मुठभेड़ में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने मुठभेड़ में 7 नक्सलियों को मार गिराया है। इसके साथ ही 5 नक्सलियों को मौके से जिंदा पकड़ा गया है। नक्सलियों के साथ 4 हथियार भी बरामद किये गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में सुबह से जारी है। सूत्रों के मुताबिक, मुठभेड़ में जवानों ने 7 नक्सलियों के शव बरामद करने के साथ ही 5 नक्सलियों को मौके से जिंदा गिरफ्तार किया है। आस-पास के…

Read More

रायपुर। आनलाइन ठगी का चौंकाने वाला तरीका सामने आया है। इसमें ठगों ने बंद हो चुके मोबाइल नंबरों को फिर से चालू कराया और उससे लिंक बैंकिंग डिटेल के जरिए लाखों रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। रायपुर में पिछले चार माह में दो एफआइआर हुई है। प्रदेश के कई थानों में ऐसी शिकायतें भी मिली हैं। साइबर एक्सपर्ट कहते हैं कि जब भी मोबाइल नंबर बदलें, बैंकिंग लिंक डिस्कनेक्ट करना न भूलें। प्रदेश में तीन करोड़ से ज्यादा मोबाइल नंबर एक्टिवेट हैं। इनमें से हर महीने अलग-अलग कारणों से करीब 10 हजार नंबर बंद होते हैं। कोई मोबाइल…

Read More

दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश में 26 मई तक भीषण गर्मी जारी रहेगी, कम से कम अगले चार दिनों तक भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिलेगी। बुधवार को देश के बड़े हिस्से में भीषण गर्मी ने झुलसा दिया, वहीं राजस्थान के बाड़मेर में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस साल अब तक का सबसे अधिक तापमान है। आईएमडी के आज जारी नवीनतम मौसम बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार से 26 अप्रैल तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ…

Read More

टेलीविजन के पॉपुलर शो भाबी जी घर पर हैं फेम एक्टर फिरोज खान का आज निधन हो गया है। अमिताभ की मिमिक्री करने वाले फिरोज खान का निधन उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ है। उनके निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। हाल ही में आई इंडिया टीवी की रिपोर्ट के अनुसार, फिरोज खान बदायूं में थे और अपने अपकमिंग शोज की तैयारी कर रहे थे। उन्होंने बदायूं क्लब में वोटर महोत्सव में 4 मई को आखिरी परफॉर्मेंस दी थी, जिसे काफी पसंद किया गया था। फिरोज खान का आखिरी स्टेज शो। अमिताभ बच्चन की मिमिक्री कर…

Read More

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रही महिला को गिरफ्तार किया है। महिला के कब्जे से दो किलो गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि अकलतरा में रहने वाली महिला गांजा बेचने के लिए रतनपुर क्षेत्र में ग्राहक तलाश रही है। इस पर पुलिस की टीम ने अकलतरी रोड में गौठान के पास घेराबंदी की। पुलिस ने स्कूटी सवार मानकी केंवट उर्फ विनीता जोशी(25) निवासी जयरामनगर को पकड़ लिया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रही थी। स्कूटी की तलाश में दो किलो गांजा मिला। पुलिस…

Read More

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल ही में हत्या से जुड़े एक मामले में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) को हटाकर उसकी जगह आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत आरोप पत्र दर्ज करने पर एक जांच अधिकारी को कड़ी फटकार लगाई है। शुरुआती एफआईआर में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन मामले की जांच करने वाले पुलिस अधिकारी ने चार्जशीट में धारा ही बदल दी। कोर्ट ने इसकी कड़ी निंदा की है। जस्टिस मंजू रानी चौहान की पीठ ने आगरा के पुलिस कमिश्नर को…

Read More

भारत में साइबर अपराध में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। 2024 में मई तक प्रतिदिन औसतन 7,000 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। यह जानकारी भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) के सीईओ राजेश कुमार ने बुधवार को दी। कुमार ने बताया कि भारत को निशाना बनाने वाले अधिकांश साइबर धोखेबाज दक्षिण पूर्व एशिया के प्रमुख स्थानों से काम कर रहे हैं। इसमें कंबोडिया के पुर्साट, कोह कांग, सिहानोकविले, कंडल, बावेट और पोइपेट, जबकि थाईलैंड और म्यांमार में म्यावाडी और श्वे कोक्को शामिल हैं। इस साल साइबर धोखाधड़ी की ज्यादातर घटनाएं फर्जी ट्रेडिंग एप्स, लोन एप्स, गेमिंग एप्स, डेटिंग…

Read More

अलीगढ़: अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक किशोरी घर से जेवरात व नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई। मां प्रेमी के घर शिकायत करने पहुंची तो उसके साथ परिजनों ने मारपीट कर धमकी दे डाली। मां ने प्रेमी व उसके तीन साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी का इलाके के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले किशोरी परिजनों के साथ घर में सो रही थी। आरोप है कि तड़के किशोरी घर में रखे 80 हजार रुपए की नगदी और जेवरात लेकर फरार…

Read More